Skip to content
21 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम बलिया और एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, 13 का मौके पर निपटारा
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • रसड़ा

संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम बलिया और एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, 13 का मौके पर निपटारा

तहसील रसड़ा में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने आम जनमानस की समस्याएं सुनी
General Desk 6 September, 2025 1 minute read
DM Ballia Jan Samasya

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

रसड़ा,बलिया. तहसील रसड़ा में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने आम जनमानस की समस्याएं सुनी। विभिन्न गांवों से आए फरियादियों ने भूमि विवाद, राशन, पेंशन, सड़क, विद्युत तथा राजस्व विभाग से संबंधित समस्याएं रखीं।

शिकायतकर्ता अश्वनी कुमार तिवारी ने अवगत कराया कि तहसील से उनकी वसीयतनामा एवं मूल वाद की पत्रावली नहीं मिल रही है, बताया गया कि पत्रावली खो गई है जिस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम को निर्देशित करते हुए कहा कि इनकी पत्रावली तीन दिन के अन्दर मिल जानी चाहिए, नहीं तो संबंधित के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने को कहा।

शिकायतकर्ता आलोक कुमार ने अवगत कराया कि आबादी की जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है जिस पर जिलाधिकारी ने कानूगो, लेखपाल एवं पुलिस बल की टीम बनाकर मौके पर जाकर देखे कि अगर अवैध कब्जा हो तो तुरंत हटवाने के निर्देश दिए।

शिकायतकर्ता कैलाश निवासी ग्राम कल्याणीपुर ने अवगत कराया कि उनके पिता का स्वर्गवास डेढ़ साल पहले हुआ था लेकिन नाम में त्रुटि हो जाने के कारण वरासत नहीं हो पा रही है त्रुटि में सुधार हेतु कई बार प्रार्थना पत्र दिया गया है जिस पर जिलाधिकारी ने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि वरासत के काम में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग द्वारा नाम में त्रुटि हो गई है तो उसे वही सुधारेगा. आम जनता को परेशान न किया जाए इस संबंध में कल्याणपुर के लेखपाल द्वारा घोर लापरवाही बरतने व अपने कार्य के प्रति रुचि न रखने पर लेखपाल अंजनी वर्मा को निलंबित करने के निर्देश दिए।

इसी तरह रसूलपुर में तालाब में अवैध कब्जे की शिकायत की गई, जिस पर जिलाधिकारी ने कानूगो से पूछताछ की तो उनके द्वारा संतोषजनक जवाब न दिए जाने पर नाराजगी जताते हुए कानूगो गौरीशंकर यादव को यहां से हटाने एवं प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के निर्देश दिए। साथ ही बिना सूचना के अनुपस्थित रहे रसडा तहसीलदार निखिल शुक्ला का तत्काल एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 160 आवेदन पत्र आए जिसमें 13 आवेदन पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो भी समस्याएं समाधान दिवस पर प्राप्त हुई हैं, उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए और हर स्थिति में पीड़ित को संतुष्टिपरक उत्तर दिया जाए। साथ ही जन समस्याओं के समाधान में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राजस्व से सम्बन्धित शिकायतों पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर शिकायत को निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान करना है। अधिकारी जनता के प्रति उत्तरदायी हैं और उन्हें संवेदनशील होकर कार्य करना चाहिए।

संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम रसड़ा, सीओ रसड़ा, नायब तहसीलदार, डीडीओ आनंद कुमार एवं समस्त विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार रसड़ा संपूर्ण समाधान दिवस

Post navigation

Previous: बांसडीह क्षेत्र में सरयू नदी उफान पर, भोजपुरवा बस्ती से करीब सौ मीटर दूरी पर कटान से डर का माहौल
Next: Ballia-पुलिस ने शातिर चोर को पकड़ा, चोरी का सामान और नकदी बरामद

ये भी पढ़ें

Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

General Desk 20 September, 2026
road accident Symbolic
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

General Desk 20 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

You may have missed

Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

General Desk 20 September, 2026
road accident Symbolic
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

General Desk 20 September, 2026
Thana Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप

General Desk 20 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.