Skip to content
27 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • कहीं लोगों के दरवाजे पर स्टाक, कहीं ट्रांसफार्मर व अन्य विद्युत उपकरण के लिये हायतौबा
  • जिला जवार

कहीं लोगों के दरवाजे पर स्टाक, कहीं ट्रांसफार्मर व अन्य विद्युत उपकरण के लिये हायतौबा

विद्युत उपकेन्द्र सुखपुरा के कई गांवों में लोगों के दरवाजे पर पड़े है ट्रांसफार्मर व तार, महकमा पैसा लेकर करा रहा उपलब्ध
General Desk 29 September, 2017 1 minute read

कई गांवों में पड़े हुए है ट्रांसफार्मर व उपकरण

सुखपुरा (बलिया)। ट्रांसफार्मरों की कमी का दंश झेल रहे विद्युत उपकेंद्र सुखपुरा के उपभोक्ताओं को एक तरफ लो वोल्टेज या विद्युत अनापूर्ति का सामना करना पड़ रहा है, वहीं उपकेंद्र से जुड़े गांवों में लोगों के दरवाजों एवं घरों  पर दर्जनों ट्रांसफार्मर विगत 2 वर्षों से पड़े-पड़े जंग खा रहे हैं. यह विभाग की लापरवाही कही जाए या प्रदेश सरकार के ऊर्जा विभाग की उदासीनता. आखिरकार जिन ट्रांसफार्मरों को विभागीय स्टोर में होना चाहिए वह लोगों के घरों में कैसे पड़े हैं ?

इसका कोई स्पष्ट उत्तर जिनके घरों में या दरवाजे पर ट्रांसफार्मर रखा है, नहीं दे पा रहे हैं. निश्चित रुप से यह गम्भीर मामला है. इसके प्रति विभागीय अधिकारी जबाबदेही से बच नही सकते. आज क्षेत्र में अनेक गांव में यहां तक कि स्थानीय कस्बे में ट्रांसफार्मरो की बेहद कमी है. यही वजह है कि कस्बे की आधी आबादी को बराबर लो वोल्टेज का सामना करना पड़ रहा है. तो दूसरी तरफ कई मोहल्लों में लोग विद्युत अनापूर्ति का सामना करने को मजबूर है. लगभग यही स्थिति उपकेन्द्र से जुड़े कई गांव की है. सूत्रों के अनुसार पिछली सरकार के कार्यकाल में लोहिया गांवों को विद्युत से संतृप्त करने को ट्रांसफार्मर, तार, इंसुलेटर आदि अन्य सामान विभाग के अधिकारियों के माध्यम से संबंधित ठेकेदारों को दिया गया था.  ट्रांसफार्मर सहित अन्य सामान स्टोर से निकाल भी लिया गया. गांवों को संतृप्त भी कर दिया गया, फिर दर्जनों ट्रांसफार्मर लोगों के घरों एवं दरवाजे पर कैसे पड़े हैं ?

 इसके अतिरिक्त बिजनेस प्लान में उपभोक्ताओं को बिजली का लाभ देने के लिए जनप्रतिनिधियों ने ट्रांसफार्मर सहित अन्य सामग्रियों की संतुति की. फिर विभाग ने उक्त सामग्री आवंटित भी कर दी थी. जो अभी भी कुछ लोगों के घरों की शोभा बढ़ा रहा है. इधर एक ट्रांसफार्मर यदि जल जाता है, तो उपभोक्ताओं को हफ्तो दौड़ लगाने के बाद विभाग ट्रांसफार्मर लगाता है, और क्षेत्र में आज दर्जनों ट्रांसफार्मर लोगों के घरों घरों और दरवाजों की शोभा वर्षों से बढ़ा रहे हैं. बता दें कि क्षेत्र के भोजपुर के राधेश्याम सिंह के दरवाजे पर 10 केवीए का सात ट्रांसफार्मर, तार, इंसुलेटर, करम्मर के भरत चौधरी के दरवाजे पर 63 केवीए के 3 ट्रांसफार्मर, तार विद्युत सामान, बहेलिया के पूर्व प्रधान राजगिरी यादव के दरवाजे पर 10 केवीए के 9 ट्रांसफार्मर भारी मात्रा में तारों के बंडल एवं विद्युत सामान देखा जा सकता है.

करम्मर मठिया के अच्छे लाल यादव के दरवाजे पर 63 केवीए का एक ट्रांसफार्मर पड़ा है.  इसी तरह अन्य गांवों में लोगों को ट्रांसफार्मर की बंदरबांट की गई है. सूत्रों की माने तो आम उपभोक्ताओं को यही ट्रांसफार्मर बिना किसी कागजी कार्यवाही के 15 से 20 हजार खर्च करने पर बिजली कर्मचारी आसानी से मुहैया करा रहे हैं. जबकि अन्य उपभोक्ता कागजी कार्यवाही से परेशान होने के बाद थक हारकर बैठ जा रहे हैं. अब सवाल यह है कि आखिर सरकार के स्टोर में रहने वाले ट्रांसफार्मर लोगों के दरवाजों पर क्यों पड़े हैं ? क्या विभाग की मिलीभगत से प्रदेश सरकार को चूना लगाने का प्रयास तो नहीं किया जा रहा है. या यह सरकार की छवि धूमिल करने की साजिश तो नहीं है. बरहाल इसकी सच्चाई जांच के बाद ही पता चल पायेगी. वैसे आम उपभोक्ता ट्रांसफार्मरों को लेकर काफी परेशान है. उपभोक्ता की परेशानी कब तक खत्म होगी यह विभाग बताने को तैयार नहीं है.

इस मामले में  अधिशासी अभियंता विद्युत खंड द्वितीय हरीशंकर ने कहा कि यह मेरे सज्ञान मे नही है. ट्रांसफार्मर सरकारी संपति है. किसी के दरवाजे नही रखा जा सकता. अगर है तो गलत है. इस मामले की जांच कराई जायेगी.

जबकि खंड विकास अधिकारी बेरुआर बारी राजेश गुप्त ने कहा कि ब्लाक के लोहिया गांव मेरे स्तर से संतृप्त हो गये हैं. विद्युतीकरण से संतृप्त है कि नही यह मुझे पता नही है.

Tags: भ्रष्टाचार

Post navigation

Previous: घर वालों ने कपड़ा नहीं खरीदा तो कर ली खुदकशी
Next: पूजा पाण्डालों पर उमड़ रहा आस्था का रेला, माँ के विविध रूपों के दर्शन के लिए लग रही लम्बी कतारें 

ये भी पढ़ें

Sikandarpur Andhi Barish
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित

General Desk 26 September, 2026
sp leader ram govind chowdhary
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’

General Desk 26 September, 2026
choukia nagara accident
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर

General Desk 26 September, 2026

Recent Posts

  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

You may have missed

Sikandarpur Andhi Barish
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित

General Desk 26 September, 2026
sp leader ram govind chowdhary
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’

General Desk 26 September, 2026
choukia nagara accident
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर

General Desk 26 September, 2026
Ramgovind chaudhary
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी

General Desk 26 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.