Skip to content
24 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • मेरा राजनीतिक जन्म चूड़ी पहनकर नहीं, जनता के लिए हथकड़ी पहनकर हुआ है-सुरेन्द्र सिंह
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

मेरा राजनीतिक जन्म चूड़ी पहनकर नहीं, जनता के लिए हथकड़ी पहनकर हुआ है-सुरेन्द्र सिंह

बीजेपी विधायक ने कहा, 'तहसील की हालत वेश्यालय से भी बदतर हो गई है.
General Desk 5 June, 2018 1 minute read

बैरिया(बलिया)। तहसील परिसर में मंगलवार को सैकड़ो लोगों के साथ ‘चेतना दिवस’ मनाने पहुंचे बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह अपने पहले वाले उस रौ में नजर आए, जैसे विधायक बनने से पहले तहसील में अपना तेवर दिखाते थे, बोलते थे.

सत्ता पक्ष के विधायक होने के बावजूद भी वह सरकारी अधिकारी व कर्मचारियो को जमकर आड़े हाथों लिए. उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए बोले कि कोई अधिकारी कर्मचारी घूस मांगे तो घूंसा दो और फिर भी नहींं माने तो उसे जूता दो.

संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर पहुंचे विधायक ने पहले तो यहां अधिकारियों और कर्मचारियों पर जमकर भड़ास निकाली. इसके बाद यहां मौजूद लोगों से बोले,

कोई भी कर्मचारी या अधिकारी आपसे रिश्वत मांगता है तो उसकी आवाज को रिकॉर्ड कर लें और मेरे सामने प्रस्तुत करें.’ विधायक यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा, ‘कोई घूस मांगे तो घूंसा दो, तब भी नहीं माने तो जूता दो.’

बीजेपी विधायक का यह तेवर तब सामने आया है जब उनके भतीजा व कानूनगो के साथ मारपीट की घटना हुई. जिसके खिलाफ राजस्व कर्मचारियों ने मुकदमा दर्ज कराया है. भतीजे के खिलाफ कार्रवाई से खफा बीजेपी विधायक ने कहा, ‘तहसील की हालत वेश्यालय से भी बदतर हो गई है.

मैं विधायक रहूं या न रहूं लेकिन तहसील पर रिश्वतखोर अधिकारियों व कर्मचारियों को नहीं रहने दूंगा.’ उन्होंने कहा कि तहसील में अधिकारी व कर्मचारी मर्यादा भंग करके काम करेंगे तो मर्यादा भंग होगी. विधायक ने यहां तक चेतावनी दे डाली कि अभी तो कार्यकर्ता मर्यादा भंग कर रहे हैं, अगर तब भी रिश्वतखोर नहीं सुधरे तो विधायक होते हुए मैं खुद मर्यादा भंग करूंगा.


बीजेपी विधायक ने कहा, ‘मेरा राजनीतिक जन्म चूड़ी पहनकर नहीं, आम लोगों के लिए लड़ते हुए हथकड़ी पहनकर हुआ है. द्वाबा की जनता के हित व कार्यकर्ताओं के लिए मैं कुछ भी त्याग कर सकता हूं. इसके बाद विधायक सुरेन्द्र सिंह ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर पहुंचकर उपजिलाधिकारी अनिल कुमार चतुर्वेदी, क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार व तहसीलदार दूधनाथ राम से कहा कि वरासत, खेतों की पैमाइश में 10 हजार से 15 हजार तक रिश्वत ली जा रही है, यह बन्द होना चाहिए.

इस अवसर पर तहसील में विधान सभा क्षेत्र के गांव-गांव से आए लोगों ने तहसील में गहराई तक जड़ जमा चुकी भ्रष्टाचार की परत दर परत जिक्र विधायक के समक्ष किया. विधायक ने विधान सभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि आम लोग तहसील पर पैनी नजर बनाए रखें. आने वाले लोगों का न शोषण हो और न ही परेशान होना पड़े. लोगों को यह महसूस होना चाहिए कि मोदीजी व योगीजी की सरकार है. उक्त मौके पर अमिताभ उपाध्याय, विजयबहादुर सिंह, सुधांशू तिवारी, ददन भारती, धर्मवीर उपाध्याय, अयोध्या प्रसाद, तेजनरायन मिश्र, रामाशंकर सिंह, निखिल उपाध्याय, चंद्रभूषण सिंह, मणि सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे.
राजस्वकर्मियों का कार्य बहिष्कार रहा जारी

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर राजस्व निरीक्षक व लेखपाल कार्य बहिष्कार किए. सम्पूर्ण समाधान दिवस पर भूमि विवाद के मामलों में अधिकारियों को काफी परेशानी हुई. जबकि लेखपाल, कानूनगों से सम्बंधित कार्यो के लिए आये आम लोगों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा. इस सम्बन्ध में एसडीएम व तहसीलदार पूछने पर कुछ भी जबाब देने से बचते रहे. उनके चेहरे पर साफ दबाव झलक रहा था.

Tags: बैरिया राजस्व निरीक्षक लेखपाल विधायक सुरेन्द्र सिंह

Post navigation

Previous: सपा कार्यकर्ता की गोली मार कर हत्या
Next: इफ्तार पार्टी में पहुंचे सांसद नीरज शेखर, मांगी गई अमन, चैन व तरक्की की दुआएं

ये भी पढ़ें

Bansdih Chori
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

एक दिन के लिए घर से बाहर गए पति-पत्नी, चोरों ने ताला तोड़ लाखों के गहने और नकदी चुराए

General Desk 23 October, 2026
Thana Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मंदिर के पास महिलाओं पर फब्तियां कसने और अश्लील गाना गाने के आरोप में युवक पकड़ा गया

General Desk 23 October, 2026
Bansdih Shikshak MLC Voting
  • ELECTION लाइव
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन में शिक्षकों ने दिखाया उत्साह वहीं स्नातक के लिए कम वोटिंग

General Desk 23 October, 2026

Recent Posts

  • एक दिन के लिए घर से बाहर गए पति-पत्नी, चोरों ने ताला तोड़ लाखों के गहने और नकदी चुराए
  • मंदिर के पास महिलाओं पर फब्तियां कसने और अश्लील गाना गाने के आरोप में युवक पकड़ा गया
  • शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन में शिक्षकों ने दिखाया उत्साह वहीं स्नातक के लिए कम वोटिंग
  • Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम
  • सरयू की प्रचंड लहरों के आगे बेमानी साबित हो रहे कटानरोधी प्रयास, महाराजपुर गांव में मुश्किलें जारी
  • पिता ने बेटे और बैंककर्मियों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कहा बैंक खाते से बिना जानकारी निकाल लिए 1.53 लाख
  • शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट
  • पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन
  • मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल
  • तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी
  • Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल
  • एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा

You may have missed

Bansdih Chori
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

एक दिन के लिए घर से बाहर गए पति-पत्नी, चोरों ने ताला तोड़ लाखों के गहने और नकदी चुराए

General Desk 23 October, 2026
Thana Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मंदिर के पास महिलाओं पर फब्तियां कसने और अश्लील गाना गाने के आरोप में युवक पकड़ा गया

General Desk 23 October, 2026
Bansdih Shikshak MLC Voting
  • ELECTION लाइव
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन में शिक्षकों ने दिखाया उत्साह वहीं स्नातक के लिए कम वोटिंग

General Desk 23 October, 2026
Bansdih Flood 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम

General Desk 22 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.