रसड़ा तहसील में तीसरा दिन भी आन्दोलन जारी, परेशान निराश लौट रहे लोग

रसड़ा (बलिया)। स्थानीय  तहसील में  कर्मचारियों एवं  अधिवक्ताओं के आन्दोलन की आग थमने के बजाय धधकता जा रहा है. आन्दोलन के चलते लोग काम न होने से मायूश होकर भला बुरा कहते हुये घर गये. उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ नेतृत्व में तहसील कर्मियों का धरना तीसरा दिन भी जारी रहा. अपनी पांच सूत्रीय मांगों के समर्थन में पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर आम सभा किया. सूचना पर पहुंचे तहसीलदार शिवधर चौरसिया को  पत्रक सौपते हुए चेताया कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा. कर्मचारी अपनी मांगों के समर्थन में भूलेख  कंप्यूटर ऑपरेटर धर्मेंद्र यादव के विरुद्ध फर्जी मुकदमा वापस लेने,  क्षेत्राधिकारी के विरुद्ध तत्काल कड़ी कार्रवाई एवं स्थानांतरण करने , भूलेख कंप्यूटर ऑपरेटर धर्मेंद्र यादव के विरुद्ध दर्ज प्रथम सूचना रिपोर्ट की उच्च स्तरीय / मजिस्ट्रेटियल जांच कराए जाने ,  प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रसड़ा  के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करने तथा तहसील भवन से क्षेत्राधिकारी  कार्यालय अविलम्ब हटाए जाने के लिये आन्दोलनरत है. प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने चेताया की जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाएंगी तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा. इस धरना प्रदर्शन में अध्यक्ष देवेन्द्र नाथ राय, सुधीर कुमार पाण्डेय,  कामेश्वर यादव, चौधरी विजय कुमार, मार्कण्डेय  दीक्षित, विनोद यादव, विजेन्द्र नाथ राय, निर्भय नारायण सिंह, हरिकेश सिंह, विपिन बिहारी राय, युधिष्ठिर चौहान, लक्ष्मीकांत यादव, राधेश्याम, मीना शर्मा, शिवनाथ राम आदि उपस्थित रहे  उधर अधिवक्ता संघ भी  उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार के विरुद्ध मोर्चा खोल रखा है. अधिवक्ता उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार द्वारा अधिवकाताओं के साथ व्यवहार ठीक न रहने के कारण आन्दोलन जारी है. अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष द्वारिका सिंह ने बताया  कि अधिकारियों से बुधवार को वार्ता के लिए तिथि निर्धारित की गयी थी. परंतु अधिकारियों के मनमानी रवैया  के चलते अब तक वार्ता नहीं हो सकी है. जब तक अधिकारियो से  वार्ता साकारात्मक  नहीं रहेगी, तब तक अधिवक्ताओं का आंदोलन जारी रहेगा. तहसील पर आंदोलन के चलते लोगो को भारी दिक्कतों का सामना उठाना पड़ रहा है.

← Back

Thank you for your response. ✨