सिकंदरपुर में अबूझ हालात में अधेड़ ने दम तोड़ा

बलिया। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के करमौता गांव निवासी लालबाबू (55) ने बुधवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया. उसके बेहोश होने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया. गुरुवार को भोर में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया.