Skip to content
26 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • कड़ी चुनौती के बीच सकुशल सम्पन्न हुई हिंदी-गणित की परीक्षा
  • जिला जवार
  • वायरल VIDEO

कड़ी चुनौती के बीच सकुशल सम्पन्न हुई हिंदी-गणित की परीक्षा

एडीएम-एएसपी की रही रसड़ा क्षेत्र में नजर
General Desk 9 February, 2018 1 minute read

डीएम-एसपी ने नकल कराने वालों को दौड़ाया

एडीएम-एएसपी की रही रसड़ा क्षेत्र में नजर 

बलिया। शुक्रवार को प्रथम व दूसरी पाली में हिंदी व गणित की मुख्य परीक्षा होने के नाते नकल माफियाओं पर लगाम कसने के लिए प्रशासन के सामने कड़ी चुनौती थी. डीएम के नेतृत्व में काम कर रहे समस्त एसडीएम, सीओ समेत अन्य प्रमुख अधिकारियों की चुस्ती-फुर्ती ने इस चुनौती को भी सफलतापूर्वक अंजाम दिया. खुद जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम व एसपी अनिल कुमार भी दल बल के साथ नगरा भीमपुरा क्षेत्रों में पूरी परीक्षा के दौरान दौड़ते रहे. इस दौरान जिलाधिकारी ने आधा दर्जन ऐसे छात्रों को पकड़ा जिनके प्रवेश पत्र पर लिखी जन्मतिथि पहचान पत्र से मिलान नहीं हो पाई. इसके अलावा गोरखपुर निवासी एक परीक्षार्थी दूसरी बार परीक्षा देते पकड़ा गया. जिलाधिकारी ने इन सभी पर आवश्यक कार्यवाही का निर्देश दिया.

शुक्रवार को पहली पाली में हाई स्कूल की अंग्रेजी तथा दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की गणित विषय की परीक्षा थी. परीक्षा को लेकर नकल माफिया भी पूरी तैयारी में थे. लेकिन जिलाधिकारी की कई टीमें मैदान में उतर गई. करीब हर संवेदनशील सेंटरों की गतिविधि पर नजर रखी गई. कुछ पर अधिकारी गए तो कुछ पर फोन से शुचिता की जानकारी ली जा रही थी.

जिलाधिकारी सबसे पहले नवीन इंटर कॉलेज इसारी सलेमपुर पर पहुंचे. दो दिन पहले वहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगने पर डीएम ने नाराजगी जताई थी. शुक्रवार को सभी कैमरे लगे मिले. वहां से अंजनी कॉन्वेंट इंटर कॉलेज गोठाई व शाहबान मेमोरियल इंटर कॉलेज नगरा पर गए. वहां सुबह 7 बजे के बाद के समय से ही रिकार्ड सीसीटीवी फुटेज की बकायदा जांच कर परीक्षा की शुचिता को देखा. इसके बाद भीमपुरा क्षेत्र में निकले जिलाधिकारी को कई ऐसे मामले दिखे, जिनमें पहचान पत्र व प्रवेश पत्र पर अलग-अलग जन्मतिथि थी. राम भवन इंटर कॉलेज सतहवा पर एक परीक्षार्थी दूसरी बार परीक्षा देते हुए पकड़ा गया. डीएम ने उससे कड़ी पूछताछ की. उन्होंने तुरंत शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इस से अवगत कराते हुए सभी पर जरूरी कार्रवाई करने को कहा.

डीएम-एसपी ने दौड़ाया तो नहर में कूदे नकल कराने वाले

डीएम सुरेंद्र विक्रम व पुलिस कप्तान अनिल कुमार का पूरा ध्यान नगरा व भीमपुरा क्षेत्र की तरफ रहा. इस दौरान भीमपुरा क्षेत्र के राम भवन इंटर कॉलेज सतहवा के सौ मीटर के एरिया में कुछ नकल कराने वाले मंडरा रहे थे. इस पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने तत्काल गाड़ी रोककर सब को दौड़ाया. इस दौरान कुछ अराजक खुद को पुलिस से घिरते हुए देख नहर में कूद गए और उस पार जाकर भाग खड़े हुए. जिलाधिकारी ने स्कूल के केंद्र व्यवस्थापक को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि प्रतिबंधित एरिया में किसी प्रकार की भीड़-भाड़ हो तो तत्काल पुलिस को खबर करें. वहां ड्यूटी पर लगे सिपाहियों को भी इस संबंध में कड़े निर्देश दिए.

चकफूल इंटर कालेज में अंग्रेजी की परीक्षा में अनुचित साधन का प्रयोग करने पर एक परीक्षार्थी को बाहर किया गया. इंटर कालेज मुड़ियारी में नकल रोकने में नाकाम एक कक्ष निरीक्षक को कार्यमुक्त किया गया. रंजीत सिंह इंटर कालेज मिड्ढ़ा पर जेनरेटर व इंवर्टर नहीं होने के कारण लाईट जाने पर कुछ देर के लिए सीसीटीवी कैमरा बंद हो जा रहा है. कड़ी चेतावनी देते हुए इस समस्या को तत्काल दूर करने का निर्देश दिया गया है. श्रीनाथ बाबा इंटर कालेज जाम रसड़ा पर भी सचल दस्ते की एक टीम गयी तो वहां कई कमियां मिली. ब्लैक बोर्ड पर कोई पुताई नहीं हुई थी. कई ऐसे परीक्षार्थी हैं जिनके मिसिंग फोटो होने के बावजूद सम्बन्धित विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित किया गया है. जब सम्बन्धित प्रधानाचार्य से बात की गयी तो उन्होंने मुहर को लेकर ही संदेहास्पद जवाब दिए. केंद्र व्यवस्थापक को इन सभी कमियों को तत्काल दूर कर अवगत कराने को कहा गया.

एडीएम-एएसपी की रही रसड़ा क्षेत्र में नजर

अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंघल व अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह ने रसड़ा क्षेत्र के आधा दर्जन केंद्रों का जायजा लिया. क्षेत्र के जमीनिया, प्रधानपुर, मिर्जापुर के अलावा श्रीनाथ बाबा इंटर कालेज रसड़ा पर उड़न दस्ता टीम के साथ पहुँचे एडीएम ने तो बकायदा उत्तर पुस्तिकाओं का मिलान भी किया. इस दौरान एक केंद्र पर उत्तर पुस्तिकाओं का सही-सही अंकन नहीं मिलने पर वहां के केंद्र व्यवस्थापक को कड़ी फटकार भी लगाई. चेतावनी दी कि आगे से ऐसा पाया गया तो नकल की गतिविधियों में सम्मिलित मानते हुए बड़ी कार्रवाई होगी.
खुफिया इकाई भी सक्रिय

बोर्ड परीक्षा की शुचिता को बनाए रखने के लिए प्रशासन हर स्तर से प्रयास कर रहा है. अधिकारियों की टीम क्षेत्र में गतिशील तो है ही, इसके साथ ही अंदर खाने में क्या हो रहा है इसकी जानकारी के लिए खुफिया तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया है. ऐसे में नकल माफियाओं पर नकेल कसने के लिए अब खुफिया तंत्र भी मैदान में है.

दो दिन के अंदर फर्नीचर नहीं तो आजीवन डिबार होगा केंद्र

रेवती क्षेत्र के ज्ञांती देवी इंटर कालेज गायघाट पर जमीन पर परीक्षा देने की शिकायत को प्रशासन ने गम्भीरता से लिया है. कड़ा रूख अख्तियार करते हुए केंद्र प्रभारी को दो दिन के अंदर फर्नीचर की उपलब्धता के निर्देश दिये गये हैं. जिलाधिकारी ने चेताया है कि अगर दो दिन बाद ऐसी स्थिति दिखी तो इस केंद्र को आजीवन डिबार कर दिया जाएगा.

Tags: बोर्ड परीक्षा

Post navigation

Previous: बैरिया में गोली लगने से बकरी चरा रही बालिका की मौत
Next: बात बात में मारपीट, सात घायल

ये भी पढ़ें

Tullu Pump Death
  • जिला जवार
  • बांसडीह

टुल्लू पंप से पानी भरते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत

General Desk 25 October, 2026
Paryavaran Rally Ballia
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ

General Desk 24 October, 2026
Belthra Samadhan Diwas
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

थाना समाधान दिवस में उभांव थाना परिसर में सुनी गईं जन शिकायतें

General Desk 24 October, 2026

Recent Posts

  • चंबल की धरती पर सिनेमा का वैश्विक संगम, देश-विदेश की 30 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन
  • टुल्लू पंप से पानी भरते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत
  • पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ
  • थाना समाधान दिवस में उभांव थाना परिसर में सुनी गईं जन शिकायतें
  • सपा सांसद बोले – बाढ़ रोकने के लिए जो 17 ठोकर बनाए गए वही महाराजपुर के लिए ‘काल’ बन गए
  • नए मतदाताओं और अन्य पात्र नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए चला विशेष अभियान
  • एक दिन के लिए घर से बाहर गए पति-पत्नी, चोरों ने ताला तोड़ लाखों के गहने और नकदी चुराए
  • मंदिर के पास महिलाओं पर फब्तियां कसने और अश्लील गाना गाने के आरोप में युवक पकड़ा गया
  • शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन में शिक्षकों ने दिखाया उत्साह वहीं स्नातक के लिए कम वोटिंग
  • Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम
  • सरयू की प्रचंड लहरों के आगे बेमानी साबित हो रहे कटानरोधी प्रयास, महाराजपुर गांव में मुश्किलें जारी
  • पिता ने बेटे और बैंककर्मियों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कहा बैंक खाते से बिना जानकारी निकाल लिए 1.53 लाख
  • शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट
  • पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन
  • मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल
  • तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी
  • Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल
  • एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक

You may have missed

chambal film Festival 17th
  • देश दुनिया
  • स्क्रीन TASTE

चंबल की धरती पर सिनेमा का वैश्विक संगम, देश-विदेश की 30 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन

General Desk 25 October, 2026
Tullu Pump Death
  • जिला जवार
  • बांसडीह

टुल्लू पंप से पानी भरते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत

General Desk 25 October, 2026
Paryavaran Rally Ballia
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ

General Desk 24 October, 2026
Belthra Samadhan Diwas
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

थाना समाधान दिवस में उभांव थाना परिसर में सुनी गईं जन शिकायतें

General Desk 24 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.