Skip to content
19 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बलिया जिला अस्पताल में मिलेगी लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की सुविधा, जानिए कौन से ऑपरेशन इस विधि से होंगे
  • Front Page
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में मिलेगी लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की सुविधा, जानिए कौन से ऑपरेशन इस विधि से होंगे

जिला अस्पताल में लेप्रोस्कोपिक सर्जरी सुविधा स्थापित करने के लिए 35 लाख की लागत वाली मशीन आ गयी है
General Desk 27 August, 2024 1 minute read
Hospital_Ballia

-पेट से संबंधित बीमारियों की सर्जरी में अपनाएंगे लेप्रोस्कोपिक तरीका

-वर्तमान में आठ से दस दिन रहना पड़ता है भर्ती

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बलिया. जिला अस्पताल में लेप्रोस्कोपिक सर्जरी (दूरबीन) की शुरुआत 15 अगस्त यानि स्वतंत्रता दिवस से होने वाली थी, हालांकि कुछ कारणों से ऑपेरशन करना शुरू नही हो पाया, जिसको लेकर विभाग अपनी तैयार को और तेज कर दिया है. पेट से सम्बंधित ज्यादातर बीमारियों का ऑपरेशन अब इसी विधि से होगा.

जिला अस्पताल में लेप्रोस्कोपिक सर्जरी सुविधा स्थापित करने के लिए 35 लाख की लागत वाली मशीन आ गयी है. विभाग ने अगले कुछ दिनों में इसके इंस्टाल हो जाने की उम्मीद जताई है. नए उपकरण से ऑपरेशन के बाद मरीजों को 24 घंटे में ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी. अभी मरीजों को आठ से दस दिन तक भर्ती होना पड़ता है. ऑपरेशन के लिए डॉक्टरों की टीम भी बन चुकी है.

जिला अस्पताल समेत जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में अब तक परम्परागत तरीके से चीरा लगाकर ऑपरेशन होता है. इस ऑपरेशन में मरीजों का ब्लीडिंग अधिक होने से शरीर में कमजोरी तो होती ही है, टांका सूखने में भी आठ से दस दिन का लम्बा समय लग जाता है. इस कारण मरीज अस्पताल में भर्ती रहते हैं और उनके साथ तीमारदार भी परेशानी झेलते हैं.

लेप्रोस्कोपिक सर्जरी में पारंपरिक आपरेशनों की तुलना में बहुत छोटे चीरे लगते हैं और खून भी कम बहता है। इसकी रिकवरी का समय भी कम है। यह अधिक सफल और अधिक सुरक्षित माना जाता है.

लेप्रोस्कोपी (दूरबीन) की उच्च तकनीक के नाम पर निजी अस्पतालों में औसतन 20 से 50 हजार रुपए खर्च करने पड़ते हैं, वहीं इस तरीके के सभी ऑपरेशन जिला अस्पताल में अब मुफ्त में होंगे और यहां लगाये गये उपकरण निजी अस्पतालों में स्थापित उपकरण से अत्याधुनिक है.

सीएमओ डॉ. विजयपति द्विवेदी ने बताया कि दूरबीन विधि से ऑपरेशन एक छोटे से छेद से की जाती है. इसमें कोई बड़ा चीरा भी नहीं लगता. यही कारण है कि इसमें रिकवरी जल्दी होती है. इस प्रक्रिया से आपरेशन के बाद मरीज को लंबे समय तक अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं पड़ती और परेशानियां भी काफी कम होती है. साथ ही इंफेक्शन कम होने की संभावना के साथ दवाओं का कम से कम प्रयोग करना पड़ता है, जो मरीजों के स्वास्थ्य के लिहाज से काफी फायदेमंद है.

जिला अस्पताल में दूरबीन विधि से होंगे ये ऑपेरशन

जिला अस्पताल में दूरबीन विधि से ऑपेरशन का काम शुरु होने वाला है, जिसमे पेट संबंधित सभी ऑपेरशन होगा, पित्त की थैली, पथरी आदि ऑपेरशन किया जाएंगे जो कि एकदम निशुल्क होगा.

चिकित्सकों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

जिले की स्वास्थ्य टीम में शामिल ऐसे सर्जन, जो लेप्रोस्कोपी सर्जरी का प्रशिक्षण नहीं लिए हैं, विभाग की ओर से उनके प्रशिक्षण की व्यवस्था की जायेगी. ताकि गांव से आने वाले मरीजों को समय से ऑपरेशन कर उनकी पीड़ा को कम किया जा सके.

पांच डॉक्टरों की टीम करेगी ऑपरेशन

जिला अस्पताल में दूरबीन विधि से आपरेशन करने वाले डॉक्टरों की टीम में सीएमओ डॉ. विजयपति द्विवेदी के साथ ही सोनबरसा सीएचसी पर तैनात डॉ. रोहन, जिला अस्पताल में तैनात डॉ. सौरभ सिंह, एसीएमओ डॉ. आनंद आदि हैं.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: Ballia LIVE Ballia news जिला अस्पताल में दूरबीन विधि बलिया बलिया जिला अस्पताल बलिया न्यूज बलिया समाचार लेप्रोस्कोपिक सर्जरी सीएमओ डॉ. विजय​पति द्विवेदी

Post navigation

Previous: Ballia News: फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस मौत के कारण तलाशने में जुटी
Next: एक सितंबर से भाजपा चलाएगी सदस्यता अभियान, तैयारियों को लेकर बांसडीह में बैठक

ये भी पढ़ें

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Haldi Thana Diwas
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान

General Desk 13 September, 2026

Recent Posts

  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

You may have missed

Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
Belthra Footballer Girls
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत

General Desk 18 September, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

General Desk 18 September, 2026
Sapa Gyapan Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.