Skip to content
5 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • स्वास्थ्य योजनाओं का मिशन मोड में सैचुरेशन कवरेज के उद्देश्य से राष्ट्रपति ने किया आयुष्मान भव अभियान का शुभारंभ
  • जिला जवार

स्वास्थ्य योजनाओं का मिशन मोड में सैचुरेशन कवरेज के उद्देश्य से राष्ट्रपति ने किया आयुष्मान भव अभियान का शुभारंभ

स्वास्थ्य योजनाओं का मिशन मोड में सैचुरेशन कवरेज के उद्देश्य से राष्ट्रपति ने किया आयुष्मान भव अभियान का शुभारंभ समाज के आखिरी छोर पर खड़े व्यक्ति तक इस योजना का लाभ पहुंचाना है जरूरी: सांसद
सेंट्रल डेस्क 13 September, 2023 1 minute read
It is important to extend the benefits of this scheme to the people standing at the last end of the society: MP

स्वास्थ्य योजनाओं का मिशन मोड में सैचुरेशन कवरेज के उद्देश्य से राष्ट्रपति ने किया आयुष्मान भव अभियान का शुभारंभ
समाज के आखिरी छोर पर खड़े व्यक्ति तक इस योजना का लाभ पहुंचाना है जरूरी: सांसद

राष्ट्रपति ने किया आयुष्मान भव अभियान का शुभारंभ
सांसद ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

बलिया. जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा ‘आयुष्मान भव’ अभियान के शुभारंभ का संजीव प्रसारण किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने भाग लिया. जिले के डीपीएम आरबी यादव ने इस योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी.

आयुष्मान भव अभियान के सजीव प्रसारण की समाप्ति के बाद सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों एवं अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के स्वस्थ भारत, समृद्ध भारत और सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास एवं सबका विकास के दृष्टिगत यह भारत के गरीब तबके के व्यक्तियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण अभियान है. कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के हर नागरिक को भरोसा दिया है कि कोई भी व्यक्ति पैसे के अभाव में इलाज से वंचित नहीं रहेगा.इस अभियान के माध्यम से समाज के आखिरी छोर पर खड़े व्यक्ति भी अपना इलाज करा सकेगा.

सांसद ने कार्यक्रम में उपस्थित एसीएमओ से इस अभियान के सफल कार्यान्वयन के लिए और अधिक से अधिक इस योजना का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए जिलाधिकारी से सलाह लेकर रोड मैप बनाने का निर्देश दिया. कहा कि आप लोग पूरी निष्ठा और लगन से कार्य करके हमारे जनपद को मॉडल जनपद के रूप में विकसित करें. आप लोग मोटे अनाज के प्रयोग के बारे में भी लोगों को जागरूक करें.

जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को लागू करवाना और लोगों को इन योजनाओं से ज्यादा से ज्यादा लाभन्वित कराना प्रशासन की सर्वोच्च जिम्मेदारी है.

योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए जरूरी है कि आप जिस पद पर हैं, उसकी गरिमा समझते हुए पूरी लगन एवं निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें. यही सच्ची देश सेवा है. यही अपने पद के साथ सच्चा न्याय भी है. उन्होंने सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त की तारीफ की और जनपद के अधिकारियों से अनुरोध किया कि इस अभियान को सफल बनाकर अपने जनपद को मॉडल जनपद के रूप में पेश करने का निर्देश दिया. इस कार्यक्रम में एसीएमओ/प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश साहू, बलिया नगर पालिका अध्यक्ष संत कुमार उर्फ मिठाई लाल और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे.

सांसद ने वितरित किया आयुष्मान कार्ड
कार्यक्रम के समापन के बाद सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने पात्र लाभार्थियों को जैसे गुप्तेश्वर, अच्छे लाल, धनजी वर्मा, संतोष कुमार राय, इन्द्रासनी देवी और ममता देवी को आयुष्मान कार्ड देकर उनको शुभकामनाएं दी.

  • आशीष दुबे की रिपोर्ट
Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार भाजपा मंत्री विधायक सांसद

Post navigation

Previous: टीएस बंधा के किनारे के गांव में कटान का बढ़ा खतरा मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी
Next: प्रस्तावित मूल्यांकन सूची मे निर्धारित दरों के संबंध में यदि कोई आपत्ति हो तो 16 से 22 सितंबर तक दे सकते हैं लिखित

ये भी पढ़ें

Rana Pratap tribute to RGC
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्व.रामगोविंद चौधरी व्यक्ति नहीं, विचार थे, बलिया का सम्मान बढ़ाया-समाजवादी पार्टी

General Desk 4 October, 2026
Bansdih Chori Almirah
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

चोरों ने स्वर्णकार की दुकान को बनाया निशाना, चांदी के आभूषण और नकदी निकाल कर आलमारी खेत में फेंकी

General Desk 4 October, 2026
Jeutiya Prep
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत

General Desk 3 October, 2026

Recent Posts

  • स्व.रामगोविंद चौधरी व्यक्ति नहीं, विचार थे, बलिया का सम्मान बढ़ाया-समाजवादी पार्टी
  • चोरों ने स्वर्णकार की दुकान को बनाया निशाना, चांदी के आभूषण और नकदी निकाल कर आलमारी खेत में फेंकी
  • जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत
  • डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस
  • सड़क निर्माण में अनियमितता के आरोपों पर कार्रवाई की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • लेखपाल संघ ने वेतन, पदोन्नति और स्थानांतरण समेत कई मांगों को लेकर धरना दिया
  • प्रदेश में पुस्तकालयाध्यक्षों की भर्ती निकालने की मांग, अभ्यर्थियों ने विधायक केतकी सिंह से लगाई गुहार
  • अपने ही घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उत्कृष्ट कार्य वाले कर्मचारी सम्मानित
  • बलिया के वेदांत ने 100 प्रतिभागियों को पछाड़कर जीता इंडियाज टैलेंट फाइट का खिताब, हुआ सम्मान
  • नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • जिउतिया व्रत से पूर्व मंडुआ के आंटे से बनी रोटी खाने से एक दर्जन से अधिक लोग बीमार
  • जयंती पर याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री
  • Ballia-बलिया की धरती सत्ता के आगे कभी नहीं झुकी- स्व.रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में बोले धर्मेंद्र यादव
  • सरयू में फिर से बाढ़, बांसडीह के दो दर्जन गांव जलमग्न, तहसील प्रशासन ने उतारीं 100 नावें
  • महिला ने पड़ोसी व्यक्ति पर गलत आरोपों से छवि खराब करने का आरोप लगाया, केस दर्ज
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व.रामगोविंद चौधरी की अस्थियां प्रयागराज संगम में विसर्जित, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक
  • दो युवकों पर महिला के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस
  • युवक पर 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बाद में रेलवे स्टेशन पर छोड़ देने का आरोप
  • सरयू का पानी दहताल में जाने से मचा हड़कंप, एसडीएम की निगरानी में आधी रात को बंद हुआ पुल का फाटक
  • भाजपा के नए जिला प्रभारी डॉ.प्रेमचंद्र मिश्रा का जोरदार स्वागत, टीम भावना और समन्वय के साथ काम करने का संदेश
  • विधायक केतकी सिंह ने कबड्डी खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत, कहा- युवा शक्ति हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत
  • पिकअप में मिले गोवंश, ग्रामीणों ने तस्करी का लगाया आरोप, चालक फरार
  • बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम
  • Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह

You may have missed

Rana Pratap tribute to RGC
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्व.रामगोविंद चौधरी व्यक्ति नहीं, विचार थे, बलिया का सम्मान बढ़ाया-समाजवादी पार्टी

General Desk 4 October, 2026
Bansdih Chori Almirah
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

चोरों ने स्वर्णकार की दुकान को बनाया निशाना, चांदी के आभूषण और नकदी निकाल कर आलमारी खेत में फेंकी

General Desk 4 October, 2026
Jeutiya Prep
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत

General Desk 3 October, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस

General Desk 3 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.