Skip to content
22 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • चौपाल में लोगों ने रखी अपनी समस्या, समाधान व सुझाव के साथ अधिकारियों ने दी योजनाओं की जानकारी
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

चौपाल में लोगों ने रखी अपनी समस्या, समाधान व सुझाव के साथ अधिकारियों ने दी योजनाओं की जानकारी

भाजपा सांसद भरत सिंह के संयोजकत्व व मुख्य विकास अधिकारी बद्री प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को सोनबरसा में आयोजित जन चौपाल में हजारों लोग मौजूद रहे
General Desk 25 October, 2018 1 minute read

बैरिया(बलिया)। भाजपा सांसद भरत सिंह के संयोजकत्व व मुख्य विकास अधिकारी बद्री प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को सोनबरसा में आयोजित जन चौपाल में हजारों लोग मौजूद रहे. अधिकारियों से अपने समस्याओं को बताने के लिए लोगों की लंबी कतारें लग गई. सांसद के बार-बार के आग्रह के बावजूद लोग अपने शिकायत अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए समूह में उमड़ पड़े.

जिससे शिकायत सुनने वाले अधिकारियों को काफी असुविधा हुई. तहसीलदार बैरिया गुलाब चन्द्रा ने भीड सभालते हुए सभी लोगों के प्रार्थना पत्र को लेकर बारी बारी से सम्बन्धित अधिकारियों के सामने फरियादियों को उपस्थित कराकर एक एक की फरियाद सुनी गई .
इस जन चौपाल में लगभग एक हजार से अधिक समस्याएं लोगों ने मुख्य विकास अधिकारी के समक्ष रखा, जिनके निस्तारण के लिए उन्हें चौपाल में मौजूद अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश के साथ दिया. उक्त जन चौपाल में भाजपा सांसद भरत सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के उपलब्धियों पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला.

केन्द्र व प्रदेश दोनों सरकारों द्वारा लोगों के कल्याण हेतु चलाई जाने वाली योजनाओं के संदर्भ में बताया. कहा कि द्वाबा का बेटा हूं, बाद में नेता हूं. कार्यकर्ताओं के मान -सम्मान के लिए मैं किसी भी हद तक जा सकता हूं. हमने सेवा का मार्ग चुना है. जिस जनता ने हमे मान दिया और दिलवाया उनकी सेवा में मैं हर कदम पर खड़ा हूँ. मै पहले आपका हूँ उसके बाद नेता हूँ. मै कभी नही भूलता कि हमे जनप्रतिनिधि आपने बनाया है.

मुख्य विकास अधिकारी बद्री प्रसाद सिंह ने कहा कि सरकारी की मंशा है कि गांव में रहने वाले लोगों के समस्याओं का समाधान उन्हीं के गांव में पहुंचकर किया जाय. इसी उद्देश्य से जन चौपाल का आयोजन किया गया है. आगे भी इस तरह के आयोजन होते रहेंगे.
चौपाल में सीडीओ के अलावा जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र देव पांडेय, बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय, जिला विकास अधिकारी डीएन दुबे, जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत कुमार सिंह, समाज कल्याण अधिकारी तिलकधारी, उप निदेशक कृषि इंद्राज यादव, बीडीओ रणजीत कुमार, सीओ उमेश यादव, एसडीएम लालबाबू दुबे, तहसीलदार गुलाब चंद्रा, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. विजय कुमार यादव, चिकित्साधिकारी डा पुरेन्द्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के दर्जनों आला अफसर पर बैरिया सर्किल के सभी थानों के प्रभारी मौजूद थे. वहीं भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे, अमिताभ उपाध्याय, मंटू बिंद, विजय बहादुर सिंह, तारकेश्वर गोड़, विहिप के जिलाध्यक्ष राजनारायण तिवारी, शेषमणि राय, लोक सभा चुनाव बलिया के प्रभारी विजय बहादुर दुबे के अलावा ब्लाक प्रमुख पार्वती देवी, पूर्व प्रमुख कन्हैया सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि मंटन वर्मा, रमाकांत पांडेय, अरुण सिंह बंटू सहित भाजपा के दर्जनों पदाधिकारी व सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे. क्षेत्र के लगभग सभी गांवों से लोग इस जन चौपाल में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. यह जन चौपाल दोपहर तीन बजे से शुरू होकर देर शाम तक चला. इसमे विधवा, वृद्धा, विकलांग पेंशन, राजस्व, पुलिस, आवास, शौचालय आदि सम्बन्धित मामले आए. चौपाल का संचालन अमिताभ उपाध्याय ने किया.

Tags: बैरिया सोनबरसा

Post navigation

Previous: इलेक्ट्रिक टेंपो चार्ज करते समय करेंट लगने से युवक गम्भीर
Next: एक्शन: पिण्डहरा में कैम्प लगाकर भरे गए राशनकार्ड के आवेदन व की गई फीडिंग

ये भी पढ़ें

Bansdih SDM Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बांसडीह

शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट

General Desk 21 October, 2026
Late Mohan Singh Memory
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन

General Desk 21 October, 2026
Madhuban Dhala Accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल

General Desk 21 October, 2026

Recent Posts

  • शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट
  • पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन
  • मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल
  • तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी
  • Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल
  • एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी

You may have missed

Bansdih SDM Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बांसडीह

शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट

General Desk 21 October, 2026
Late Mohan Singh Memory
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन

General Desk 21 October, 2026
Madhuban Dhala Accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल

General Desk 21 October, 2026
Sonadih Accident crosing
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी

General Desk 21 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.