Skip to content
4 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • मंत्री के छापे में अस्पताल, ब्लाक मुख्यालय व बिजली महकमे की ‘बत्ती गुल’
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

मंत्री के छापे में अस्पताल, ब्लाक मुख्यालय व बिजली महकमे की ‘बत्ती गुल’

मंगलवार सुबह अपने क्षेत्र में पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री उपेंद्र तिवारी के सामने कार्यकर्ताओं ने विकासखंड और चिकित्सालय से संबंधित शिकायतों का अंबार लगा दिया.
News Desk 9 May, 2017 1 minute read
UPENDRA_TIWARI
सफाई में फिसड्डी मिला विकास खंड कार्यालय
शौचालय को देखकर भड़के मंत्री, हॉस्पिटल भी मिला दुर्दशाग्रस्त
नरही (बलिया)। मंगलवार सुबह अपने क्षेत्र में पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री उपेंद्र तिवारी के सामने कार्यकर्ताओं ने विकासखंड और चिकित्सालय से संबंधित शिकायतों का अंबार लगा दिया. इसके बाद उनका काफिला इन कार्यालयों के औचक निरीक्षण के लिए निकल पड़ा.
दिन के 12:30 बजे मंत्री सोहांव विकास खंड कार्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे. उनके निरीक्षण में बीडीओ सहित दर्जनों कर्मचारी अपने कार्यालय से अनुपस्थित मिले. निरीक्षण के दौरान जगह जगह गंदगी का अंबार देख मंत्री ने अपनी नाराजगी व्यक्त की.
वहीं एडीओ पंचायत को लेकर जब उन्होंने ब्लाक परिसर स्थित सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया तो उसकी बुरी दशा देखकर मंत्री ने फटकारा तो एडीओ पंचायत की बोलती बंद हो गई. मंत्री ने उपस्थिति पंजिका को अपने कब्जे में लेकर ब्लाक परिसर में फैली गंदगी और कर्मचारियों की अनुपस्थिति से जिलाधिकारी बलिया को तत्काल अवगत कराते हुए उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
वहां से निकले मंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरही पर 1:30 बजे छापा मारा, जहां निरीक्षण में 30 कर्मचारियों में से मात्र 9 ही उपस्थित मिले. पैथोलॉजी के निरीक्षण में पहुंचे मंत्री को दवाओं की शीशी एवं डब्बों पर धूल की मोटी परत जमी हुई मिली. जांच यंत्र भी पूरी तरह से जंग खाये हुए थे. स्टोर के फ्रीज में रखी जाने वाली दवाइयां यूं ही पड़ी हुई थी. इस संबंध में पूछे जाने पर कर्मचारी ने बताया कि जब बिजली रहती है तभी फ्रिजर चलता है, अन्यथा जनरेटर की सुविधा उन्हें नहीं मिल पाती है.
जनरेटर होते हुए भी आखिर क्यों नहीं चलाया जाता है. इस सवाल पर डॉक्टरों ने चुप्पी साध ली. एक्सरे मशीन की दशा को देख कर मंत्री ने जब एक्स-रे एक्सपर्ट को डांटा तो उसने कहा कि वह तो सिर्फ 6 महीने से आया है, यह एक्सरे पिछले 10 वर्षों से बंद पड़ा हुआ है. मरीजों के वार्ड का निरीक्षण करने में मंत्री ने टूटे हुए बेड पर फटा हुआ गद्दा पाया. छत पर पंखे के टूटे फूटे मलबे लटके थे. मंत्री के किसी सवाल का जवाब देने के लिए वहां कोई सक्षम चिकित्सा अधिकारी भी मौजूद नहीं था.
एक मरीज से उन्होंने दवा की उपलब्धता के विषय में पूछा तो उसने बताया कि डॉक्टर साहब लिखते हैं और मैं बाहर से दवा ले कर आता हूं.
तमाम खामियों से व्यथित मंत्री उपेंद्र तिवारी ने जिलाधिकारी बलिया से पुनः एक बार बात किया. सीएमएस के द्वारा हॉस्पिटल को तत्काल दुरुस्त करने और इनके कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उनके साथ नंदलाल सिंह, सूर्य देव राय, राजेश सिंह, रिंकू सिंह, हरगोविंद सिंह, अनूप राय, भरत राय, शिवानंद राय, डब्बू सिंह, मंगलू राय, सिद्धार्थ राय, कृष्णानंद राय आदि मौजूद रहे.
इसी क्रम में डीएम आवास के पास स्थित विद्युत् विभाग के स्टोर पर जाने पर पता चला कि ग्रामीण अपने से किराये की गाड़ी पर जला ट्रांसफार्मर बदलने के लिए लाए हैं. स्टोर में खुले में नए तार की केबल ख़राब हो रहे हैं, बाहरी लोगों से काम लिया जा रहा हैं. महीनों से जले ट्रांसफॉर्मरों को नहीं बदला जा रहा हैं, जबकि सुविधा शुल्क लेकर तुरंत ट्रांसफॉर्मर बदला जा रहा है. इस तरह की शिकायतें जनता से प्राप्त होने और जाँच में सही पाए जाने पर मंन्त्री ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए.
Tags: बिजली भाजपा मंत्री सोहावं हॉस्पिटल

Post navigation

Previous: सुखपुरा स्टेट बैंक से मंगल को खाली हाथ बैरंग लौटे ग्राहक
Next: आठ महीने से बिना तनख्वाह काम कर रहे ब्लाक प्रोजक्ट मैनेजर

ये भी पढ़ें

Jeutiya Prep
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत

General Desk 3 October, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस

General Desk 3 October, 2026
sadak nirman gyapan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

सड़क निर्माण में अनियमितता के आरोपों पर कार्रवाई की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

General Desk 3 October, 2026

Recent Posts

  • जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत
  • डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस
  • सड़क निर्माण में अनियमितता के आरोपों पर कार्रवाई की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • लेखपाल संघ ने वेतन, पदोन्नति और स्थानांतरण समेत कई मांगों को लेकर धरना दिया
  • प्रदेश में पुस्तकालयाध्यक्षों की भर्ती निकालने की मांग, अभ्यर्थियों ने विधायक केतकी सिंह से लगाई गुहार
  • अपने ही घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उत्कृष्ट कार्य वाले कर्मचारी सम्मानित
  • बलिया के वेदांत ने 100 प्रतिभागियों को पछाड़कर जीता इंडियाज टैलेंट फाइट का खिताब, हुआ सम्मान
  • नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • जिउतिया व्रत से पूर्व मंडुआ के आंटे से बनी रोटी खाने से एक दर्जन से अधिक लोग बीमार
  • जयंती पर याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री
  • Ballia-बलिया की धरती सत्ता के आगे कभी नहीं झुकी- स्व.रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में बोले धर्मेंद्र यादव
  • सरयू में फिर से बाढ़, बांसडीह के दो दर्जन गांव जलमग्न, तहसील प्रशासन ने उतारीं 100 नावें
  • महिला ने पड़ोसी व्यक्ति पर गलत आरोपों से छवि खराब करने का आरोप लगाया, केस दर्ज
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व.रामगोविंद चौधरी की अस्थियां प्रयागराज संगम में विसर्जित, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक
  • दो युवकों पर महिला के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस
  • युवक पर 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बाद में रेलवे स्टेशन पर छोड़ देने का आरोप
  • सरयू का पानी दहताल में जाने से मचा हड़कंप, एसडीएम की निगरानी में आधी रात को बंद हुआ पुल का फाटक
  • भाजपा के नए जिला प्रभारी डॉ.प्रेमचंद्र मिश्रा का जोरदार स्वागत, टीम भावना और समन्वय के साथ काम करने का संदेश
  • विधायक केतकी सिंह ने कबड्डी खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत, कहा- युवा शक्ति हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत
  • पिकअप में मिले गोवंश, ग्रामीणों ने तस्करी का लगाया आरोप, चालक फरार
  • बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम
  • Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह
  • आंधी-बारिश से हुए कटान का ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण, राहत-सहायता के लिए शासन को भेजी सूचना
  • सरयू नदी में में समाहित हो गया कोयलवीर बाबा का स्थान और बरगद का पेड़, कटान से ग्रामीणों में चिंता

You may have missed

Jeutiya Prep
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत

General Desk 3 October, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस

General Desk 3 October, 2026
sadak nirman gyapan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

सड़क निर्माण में अनियमितता के आरोपों पर कार्रवाई की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

General Desk 3 October, 2026
Belthra Lekhpal Protest
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

लेखपाल संघ ने वेतन, पदोन्नति और स्थानांतरण समेत कई मांगों को लेकर धरना दिया

General Desk 3 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.