पीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारी के खिलाफ स्वास्थ्यकर्मियों का धरना-प्रदर्शन

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page  https://www.facebook.com/ballialivenews

आशीष दूबे, बलिया

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेरूआरबारी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. वरुण ज्ञानेश्वर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों ने सोमवार को जिला अस्पताल स्थित मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय परिसर में दो घंटे तक कार्य बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन किया।

धरने में संयुक्त कर्मचारी चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा महासंघ से जुड़े सभी संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक प्रभारी चिकित्साधिकारी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।

तीन दिवसीय आंदोलन के तहत बुधवार को सुबह 8 से 10 बजे तक जिला महिला चिकित्सालय की मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका कार्यालय तथा 10 से 12 बजे तक मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर गेट मीटिंग और विरोध प्रदर्शन होगा। इस दौरान हेमवंत कुमार सिंह की अध्यक्षता और मलय कुमार पांडेय के संचालन में कई पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_

Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews 

Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Website: https://ballialive.in/

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel