Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • हाल-ए-तहसील बैरिया: यहां कुछ भी ठीक नहीं चल रहा
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

हाल-ए-तहसील बैरिया: यहां कुछ भी ठीक नहीं चल रहा

तहसील के न्यायालयों में 3200 से अधिक मामले लम्बित
General Desk 28 June, 2018

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

तहसील के न्यायालयों में 3200 से अधिक मामले लम्बित

तैनाती के बाद सिर्फ सम्पूर्ण समाधान दिवस पर ही नजर आते हैं तहसीलदार

लगभग डेढ़ साल से रिक्त पड़ा है नायब तहसीलदार का पद

22 फरवरी 2018 के बाद एक दिन भी नहीं चला तहसील का न्यायालय

जाति, आय, निवास प्रमाणपत्र बनवाने के लिए युवा कर रहे गणेश परिक्रमा

बैरिया(बलिया)। “इस मुल्क ने जिस शख्स को जो काम है सौंपा, उस शख्स ने उस काम की माचिस लगा के रख दी.” जी हां हम बात कर रहे हैं बैरिया तहसील की. किसी रचनाकार के इस तंज को साकार रूप में देखना हो तो बैरिया तहसील पर आ जायं. वह सब कुछ यहां मिल जाएगा जो उपर की पंक्ति में कहा गया है.

बैरिया तहसील के एसडीएम न्यायालय में लगभग 2400, तहसीलदार न्यायालय में लगभग 850 तथा नायब तहसीलदार के दो न्यायालयों में लगभग 850 मुकदमें यानी कुल लगभग 3200 मामले लटके पड़े हैं. हद तो तब है कि विगत 22 फरवरी 2018 के बाद तहसील का कोई न्यायालय चला ही नहीं है.

वजह वकील, लेखपाल, कर्मचारियों का कार्य बहिस्कार और शोक दिवस के अलावा जो दिन बाकी भी बचा तो उस दिन हाकिम के बैठने का मन नहीं किया. जनता झेल रही है.
हालिया स्थिति यह है कि यहाँ पर तैनाती के बाद यहाँ के तहसीलदार सिर्फ और सिर्फ सम्पूर्ण समाधान दिवस पर ही उपस्थित रहे है. बाकी के दिनों में रजिस्टर पर कुछ हो लेकिन तहसीलदार तहसील पर उपस्थित नहीं हुए. इतना ही नहीं बीते शुक्रवार यानी आज से आठ दिन पहले यहां से छुट्टी लेकर एसडीएम गए और समाचार भेजे अभी तक वापस नहीं लौटे है. नायब तहसीलदार की तो यहां तैनाती पिछले डेढ साल से हुई ही नहीं है.

अब जिस तहसील में लम्बे समय तक एसडीएम, तहसीलदार व नायब तहसीलदार साथ साथ अनुपस्थित रहें, वहां का काम काज कैसे चलता होगा ? अंदाजा लगाया जा सकता है. यहां के न्यायिक कार्यों में विलम्ब की एक वजह अधिवक्ता भी है. आए दिन किसी न किसी कोर्ट का बहिस्कार होता ही रहता है. यहां के अधिवक्ता संगठन के दो धड़ों वाले पाट में बस बेचारी जनता(वादकारी) पिस कर रह गई है.

हद देखें कि वर्ष 2018 में दोनों अधिवक्ता संगठनों ने 23 कार्य दिवस पर शोक दिवस के चलते कार्य नहीं किया.

तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ता बसंत पाण्डेय से जब जानकारी देकर जो रिकार्ड में है, पूछा गया तो उनका कहना था कि अब आप दु:ख पर भी अंकुश लगाएँगे ? फिर सधे अंदाज में जवाब दिए कि जो अविवादित मामले हैं, जिन्हें बिना अधिवक्ता के निपटाया जा सकता है, ऐसी परिस्थितियों में हाकिम को वह मामला तो निपटाकर न्यायालय और कार्यालयों का बोझ कम कर लेना चाहिए. लम्बित मामलों में सबसे ज्यादे ऐसे ही मामले हैं, जिनका निपटारा आवेदक व दूसरे पक्ष को सुन कर किया जा सकता है.

आपूर्ति कार्यालय कई महीने से सक्रिय नहीं है. कभी कभार खुल जाता है. राशनकार्ड को आधार से लिंक कराने के लिए कोटेदारों को बैरिया नहीं, बलिया जाना पड़ रहा है. जाति, आय, निवास जैसे छोटे प्रमाणपत्रों के लिए युवा परेशान हैं. नौकरी, ऐडमीशन के मामलों में तहसील से लगायत सम्बन्धित कर्मचारी के घर तक की गणेश परिक्रमा करनी पड़ रही है. हाकिम की हैकड़ी व उदासीनता, अधिवक्ता व कर्मचारी संगठन के चक्की में जनता पिसती जा रही है.
तहसील के लिए एक हवा बना दी गई है. कोई अधिकारी कर्मचारी यहां आना नहीं चाहता. यह हवा है. सच यह है कि जो यहां आया जाना नहीं चाहता. ट्रांसफर हो जाने पर जुगाड़ व पैसा दोनो लेकर यही लोग दौड़ने लगते है. जहां तक विधायक की बात है. विधायक रिश्वत न लेने, जनता का काम समय से करने का ही तो राग अलापते है. तो क्या यहां कोई इस लिए नही आना चाहता रिश्वत नही लेना पड़ेगा और समय से काम करना पड़ेगा. फिर उन्हे नौकरी क्यों मिली है. बहुत बदहाल स्थिति है बैरिया तहसील की.

जिलाधिकारी महोदय पूछ कर दे दें मनचाहे जगह पोस्टिंग

सामाजिक कार्यकर्ता दुर्ग विजय सिंह झलन ने इस समस्या को लेकर जिलाधिकारी से मांग की है कि बैरिया तहसील में तैनात कर्मचारियों से पूछ कर उनके मनचाहे जगह पोस्टिंग कर दें. एप्लीकेशन मांगे, देखें कोई यहां से नहीं जाना चाहेगा. झलन का कहना है कि यहाँ की दुर्व्यवस्था के जिम्मेदार सीधे सीधे एसडीएम व तहसीलदार है. उन्हें अनुशासन में रखें. बताया कि तब हम बच्चे थे पर सुने थे कि यहाँ पर आए उपजिलाधिकारी एम देवराज का भी समय था. तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कर्मचारी व अधिवक्ता सारे लोग अपनी जिम्मेदारी व मर्यादा का अक्षरशः पालन करते थे. न्यायालय के सारे मामले निपट गए थे. सब कुछ पटरी पर था. माना कि सब एक जैसे नही हो सकते, लेकिन जिस दायित्व की अपेक्षा के साथ पद पर बिठाया गया, उन दायित्वों का निर्वहन तो करें.

बैरिया तहसील क्षेत्र की जनता तहसील की कार्य प्रणाली से आजिज आ चुकी है. कब तक लोग धैर्य रख पा रहे हैं, यही देखना है. हालात यह बनते जा रहे हैं कि अकेले या समूह में कब लोगों का गुस्सा किस पर फूट पड़े कहा नहीं जा सकता.

Related

Tags: एसडीएम कार्य बहिस्कार तहसील तहसीलदार बैरिया लम्बित मामले

Post navigation

Previous: प्रतियोगिता में पुरस्कार व सम्मान पाकर खिले युवाओं के चेहरे
Next: सिकंदरपुर में ऐतिहासिक महावीरी झण्डा जुलूस की तैयारी शुरू

ये भी पढ़ें

Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
Belthra Footballer Girls
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत

General Desk 18 September, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

General Desk 18 September, 2026

Recent Posts

  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

You may have missed

Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
Belthra Footballer Girls
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत

General Desk 18 September, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

General Desk 18 September, 2026
Sapa Gyapan Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.