Skip to content
22 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • पहले ही नहीं चेते तो आषाढ़ में बदल जाएगा बैरिया विधानसभा क्षेत्र का भूगोल
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

पहले ही नहीं चेते तो आषाढ़ में बदल जाएगा बैरिया विधानसभा क्षेत्र का भूगोल

चांददियर मौजा की रफ्ता रफ्ता रोज कट रही कृषि भूमि
General Desk 8 March, 2018 1 minute read

बैरिया-संसार टोला तटबंध को 500 मी तक रगड़ते गुजर रही घाघरा की रपटीली लहरें

चांददियर मौजा की रफ्ता रफ्ता रोज कट रही कृषि भूमि

बैरिया(बलिया)। अगर समय रहते काम शुरू नहीं हुआ तो आगामी आषाढ़ महीने में बैरिया विधानसभा क्षेत्र का भूगोल बदल सकता है. घाघरा नदी अपनी दिशा बदल चुकी है, और मौजूदा समय में घाघरा की रपटीली लहरें बकुल्हां-संसार टोला तटबंध(चांददियर-जयप्रकाश नगर मार्ग) पर के सठिया ढ़ाला से सीधे टकराती बंधे के समानांतर सटकर लगभग सौ मीटर तक गुजरती हुई आगे, फिर पूर्व उत्तर दिशा की ओर मुड़ रही है. यह दृश्य पिछले बाढ़ व कटान के मौसम यानी 6 माह पहले से लगातार बना हुआ है. जबकि इस गैर बाढ़ कटान के समय में भी घाघरा की लहरें चांददियर मौजा के कृषि भूमि को रफ्ता रफ्ता काट रही है.


ऐसे समय में एक तरफ जहां चांददियर क्षेत्र की कृषि भूमि थोड़ा-थोड़ा करके रोज घाघरा में समाती जा रही है, वहीं सठिया ढाला के आसपास भविष्य के लिए बड़ा खतरा मंडरा रहा है. उस इलाके के लोग ऐसी आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि अगर समय रहते बंधा के बचाव का कोई व्यवस्थित कार्य योजना शुरू नहीं हुई, तो आषाढ़ माह में यह बंधा बचा पाना आसान नहीं होगा.
मौके पर उपस्थित एक प्राइवेट विद्यालय के शिक्षक रामजस यादव का कहना था कि यहां सबसे गड़बड़ी होता है कि जब बाढ़ कटान अपने चरम पर पहुंचता है, तब बचाव कार्य शुरू होता है. तब कागज पर अधिक और धरातल पर कम खर्च किया जाता है. धन की लूट खसोट होती है.

वहीं राधाकृष्ण सिंह का कहना था कि बाढ़ राहत कार्य ऐन कटान शुरू हो जाने पर शुरू किया जाता है. उस समय बड़े ठेकेदारों और अधिकारियों के आगे पीछे सत्ताधारी दल के लोग पेटी कांटेक्टर बनकर खड़े हो जाते हैं. लूट में हिस्सेदार बनते हैं.

यह पूछे जाने पर कि फिलहाल मौजूदा हालात कैसे हैं ? और आगे की स्थिति क्या हो सकती है ? के जवाब में ग्रामीणों ने बताया कि अगर आषाढ़ माह से पहले यानी जून माह के दूसरे सप्ताह तक माकूल व्यवस्था कर बंधा को सुरक्षित नहीं किया गया तो बंधा टूटना तय है. अभी से बाढ़ व कटानरोधी कार्य शुरू हो जाना चाहिए. अगर देर हुआ और बंधा टूटा तो क्या होगा के बारे में बताए कि हजारो हेक्टेयर खेत बर्बाद होगा. चूंकि लोकनायक के गांव जाने का रास्ता यही है. ऐसे में वह गांव भी सड़क मार्ग से कट जाएगा, साथ ही बंधे के दूसरे किनारे पर और दूर तक बसी नई बस्ती टोला फखरू राय, टोला रिसाल राय, नरहरि धाम, टोला शिवन राय, लक्ष्मण छपरा सहित लगभग साठ हजार की आबादी व दर्जनों गांव, बस्तियां प्रभावित होंगी.


यद्यपि कि बाढ़ व कटानरोधी कार्य के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है. योजना व धन की स्वीकृति भी मिल गई है. लेकिन धन नहीं आया है. लोगों के चिन्ता का विषय यह है कि अगर पहले की तरह ऐन बाढ़ आने और कटान शुरू हो जाने के बाद काम शुरू होगा तो कुछ भी बचा पाना मुश्किल होगा. जून माह के पूर्वार्ध तक अगर काम पूरा हो जाय तभी इलाका सुरक्षित रखने की बात सोची जा सकती है. अन्यथा की स्थिति में कार्य में विलम्ब और लूट खसोट की परम्परागत भावना रही और घाघरा ने अपना रुख थोड़ा भी उग्र किया तो बैरिया विधान सभा क्षेत्र का भूगोल बदलना तय है.

Tags: बैरिया विधानसभा

Post navigation

Previous: स्वावलंबी हों महिलाएं इसी में अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस की सार्थकता
Next: रसड़ा में स्वच्छ भारत की ओर महिलाओं के बढ़ते कदम विषय पर गोष्ठी

ये भी पढ़ें

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026

Recent Posts

  • मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

You may have missed

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026
Pushkar Mishra SDM Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस

General Desk 21 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.