दो परिवारों के चार रिहायशी झोपड़ियां जल कर राख

सहतवार(बलिया)। मंगलवार के सुबह 10 बजे के करीब क्षेत्र के ग्राम सभा छपिया के दुबेछाप पुरवा में आग लगने से दो परिवार के चार रिहायशी पलानी सहित उसमे रखा सारा समान जलकर राख हो गया. आस पास के लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया.
बताया जा रहा है कि सर्व प्रथम आग दुबेछाप पुरवा निवासी श्रीकिसुन खरवार के रिहायशी पलानी मे लगी. जिससे उनकी दो पलानी व भूसे के खोप मे रखा 3 कुन्तल गेहूँ सहित दोनो पलानी मे रखा बक्सा, चौकी, बर्तन व अन्य सभी समान जलकर राख हो गया. आग ने बिकराल रूप धारण कर बगल मे रहने वाले बैजनाथ खरवार के भी दो पलानियों को चपेट में ले लिया. जिससे उसमे रखा सारा समान जलकर राख हो गया. आस पास के लोगो ने किसी तरह से आग पर काबू पायी.