Skip to content
8 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • पांच दिवसीय बलिया महोत्सव का हुआ भव्य समापन, सांसद मनोज तिवारी ने बांधा समां
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

पांच दिवसीय बलिया महोत्सव का हुआ भव्य समापन, सांसद मनोज तिवारी ने बांधा समां

बलिया स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर 28 अक्टूबर से पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित पांच दिवसीय बलिया महोत्सव का भव्य समापन शुक्रवार को हुआ.
General Desk 2 November, 2024 1 minute read
Ballia Mahotsav Manoj Tiwari

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

के के पाठक,बलिया.

बलिया. बलिया स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर 28 अक्टूबर से पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित पांच दिवसीय बलिया महोत्सव का भव्य समापन शुक्रवार को हुआ. पांच दिनों तक चले महोत्सव में देश भर आए कलाकारों ने दर्जनों कार्यक्रम प्रस्तुत किए.

अंतिम दिन शुक्रवार की रात्रि कार्यक्रम में पहुंचे दिल्ली के सांसद व लोकप्रिय भोजपुरी गायक-अभिनेता मनोज तिवारी ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया. ‘बलिया में लागे जहाँ ददरी के मेला ए बलमुवा हमरे’ से शुरुआत की और उसके बाद ‘इंटरनेशनल लिट्टी चोखा’ गाया तो सब झूम उठे.

पंचायत सीरिज का महीनों तक ट्रेंड कर चुका गीत ‘एकरे त रहल ह जरूरत’ पर तो जनता बेकाबू हो उठी. मनोज तिवारी ने ‘बढ़ई बढ़ई खूँटा चीरऽ’ गाकर सबकी बचपन में सुनी गई याद को ताजा कर दिया. इसके बाद तमाम भोजपुरी एल्बम और भोजपुरी फ़िल्मों के गानों को सुनाकर सबका खूब मनोरंजन किया.

इस बीच स्थानीय लोक कलाकार सन्नी पांडेय ने भी अपने गीत प्रस्तुत किए. कार्यक्रम में अंतिम दिन मौजूद रहे प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री व नगर विधायक दयाशंकर सिंह व विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को पत्र सौंपा व उन्हें सम्मानित किया.

इस बीच जनपद के दर्जनों विभूति जिन्होंने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किए हैं उन्हें मंत्री दयाशंकर सिंह ने अंगवस्त्रम व मोमेंटो देकर सम्मानित किया. इसमें लब्धप्रतिष्ठ साहित्यकार जनार्दन राय, वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद उपाध्याय, रंगमंच के आशीष त्रिवेदी, दिनेश सिंह, कप्तान उपाध्याय आदि को जनपद रत्न के तौर पर सम्मानित किया गया.

मंत्री दयाशंकर सिंह ने आयोजन को सफल बनाने में लगे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को साधुवाद देते हुए कहा कि बलिया महोत्सव को अगले वर्ष से और भी भव्य तरीके से कराया जाएगा.अगले वर्ष से आयोजन को सात दिवसीय कराया जाएगा. इस दौरान मंत्री ने मैराथन व आयोजन समिति के लोगों के प्रशासनिक अधिकारियों को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया.

इससे पहले महोत्सव के चौथे दिन भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए.लोक कलाकार गोपाल राय ने विभिन्न गीतों की प्रस्तुति दी. इस कश्मीरी कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत किया. साथ ही राजस्थान व पंजाब से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी. कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, एसपी विक्रांत वीर, सीडीओ ओजस्वी राज, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव, नपा चेयरमैन संत कुमार गुप्ता मिठाई लाल, छट्ठू राम आदि मौजूद रहे.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया में आज क्या हुआ बलिया राजनीति बलिया शहर बलिया समाचार

Post navigation

Previous: रिश्ते को किया शर्मसार, चाचा पर 11 वर्षीय भतीजी से दुष्कर्म का आरोप
Next: कौशिकेय को मिला बलिया रत्न सम्मान,पांच दिवसीय बलिया महोत्सव का समापन

ये भी पढ़ें

Ubhaon thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी

General Desk 7 October, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

General Desk 7 October, 2026
MLA HansuRam
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम

General Desk 7 October, 2026

Recent Posts

  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
  • सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
  • प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छ: छात्राएं सम्मानित, बच्चों को बताया गया पत्र लेखन का महत्व
  • गिरे पेड़ का तना सड़क पर छोड़ दिया, टकराकर बाइक सवार युवक घायल
  • दानवीर भामाशाह सम्मान समारोह में समाजसेवियों का सम्मान
  • बोलेरो और मैजिक वाहन में सामने से भीषण टक्कर, एक महिला समेत 6 लोग गम्भीर रुप से घायल
  • बांसडीह रोड रेलवे स्टेशन के फाटक पर बनेगा ओवरब्रिज, रोजाना के जाम से नगरवासियों को मिलेगी राहत
  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
  • स्व.रामगोविंद चौधरी व्यक्ति नहीं, विचार थे, बलिया का सम्मान बढ़ाया-समाजवादी पार्टी
  • चोरों ने स्वर्णकार की दुकान को बनाया निशाना, चांदी के आभूषण और नकदी निकाल कर आलमारी खेत में फेंकी
  • जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत
  • डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस
  • सड़क निर्माण में अनियमितता के आरोपों पर कार्रवाई की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • लेखपाल संघ ने वेतन, पदोन्नति और स्थानांतरण समेत कई मांगों को लेकर धरना दिया
  • प्रदेश में पुस्तकालयाध्यक्षों की भर्ती निकालने की मांग, अभ्यर्थियों ने विधायक केतकी सिंह से लगाई गुहार

You may have missed

Biwi Ho to Aisi 1
  • स्क्रीन TASTE

आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज

General Desk 7 October, 2026
Ubhaon thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी

General Desk 7 October, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

General Desk 7 October, 2026
MLA HansuRam
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम

General Desk 7 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.