Skip to content
4 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ न देने वाले शाखा प्रबंधकों पर होगी एफआईआर
  • जिला जवार

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ न देने वाले शाखा प्रबंधकों पर होगी एफआईआर

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ न देने वाले शाखा प्रबंधकों पर होगी एफआईआर सहायक निबंधक सहकारिता का वेतन रोकने और स्पष्टीकरण देने के निर्देश बलिया. जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में किसान दिवस की समीक्षा बैठक बुधवार को कृषि भवन सभागार में किसान और विभागीय अधिकारियों के साथ आयोजित की गई.
सेंट्रल डेस्क 17 August, 2023 1 minute read
FIR will be lodged against branch managers who do not give benefits of Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ न देने वाले शाखा प्रबंधकों पर होगी एफआईआर

सहायक निबंधक सहकारिता का वेतन रोकने और स्पष्टीकरण देने के निर्देश

 

बलिया. जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में किसान दिवस की समीक्षा बैठक बुधवार को कृषि भवन सभागार में किसान और विभागीय अधिकारियों के साथ आयोजित की गई. जिलाधिकारी की पहल पर इस भवन में यह पहली बैठक थी. इसमें किसानों ने अपनी-अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के सामने रखी और उन्होंने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया.

किसानों ने बिजली से संबंधित, जिसमें बिजली से चलने वाले सरकारी नलकूप और ट्रांसफार्मर के केबल सहित अन्य समस्याएं थी जिस पर जिलाधिकारी ने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता को तत्काल समस्या को निस्तारण करने का निर्देश दिए. किसानों ने बाजार में यूरिया को तय रेट से अधिक रेट पर बेचने की शिकायत की तथा बताया कि सहकारी समितियों और डीलरों की मनमानी चल रही है. इस पर जिलाधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी को इस मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए तथा कहा कि मैंने डीलरों और रिटेलर्स से इस संबंध में बैठक की थी.

उन्होंने कहा कि आगे ऐसी शिकायत मिलेगी तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी.हर घर नल जल योजना में खराब हुई पाइप का मुद्दा किसानों ने उठाया तो
जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यदायी संस्था को सही करने के निर्देश दिए. किसानों ने कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों के प्रशिक्षण का मुद्दा उठाया तो जिलाधिकारी ने कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारी को चेतावनी दी कि अगर सही से काम नहीं हुआ तो सभी कर्मचारियों का वेतन रोक दिया जाएगा.

मैं अगली बैठक में आपकी प्रगति रिपोर्ट लूंगा और जरूरत पड़ी तो कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण भी करूंगा. एक किसान का गलत बिजली बिल आने पर बिजली विभाग के अधिकारी को कार्यवाही करने के निर्देश दिए. कुछ किसानों की समस्याओं का निस्तारण जिलाधिकारी ने मौके पर फोन करके कर दिया.

जिलाधिकारी ने सभी बैंकों के शाखा प्रबंधकों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि जिन किसानों का प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का प्रीमियम किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से काट लिया गया है यदि उन किसानों को इसका लाभ नहीं मिलेगा तो संबंधित बैंक के शाखा प्रबंधक पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी.

जिलाधिकारी ने बैठक में अनुपस्थित सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता से स्पष्टीकरण एवं वेतन अवरुद्ध किए जाने का निर्देश दिया . बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा, जिला कृषि अधिकारी पवन कुमार प्रजापति सहित अन्य अधिकारी एवं किसान मौजूद थे.

बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट
Tags: बलिया समाचार

Post navigation

Previous: कटान से प्रभावित परिवारों एवं कटानरोधी कार्यों का जायजा लेने पहुंचे जिलाधिकारी
Next: जेएनसीयू में हाईटेक नर्सरी की होगी स्थापना

ये भी पढ़ें

Jeutiya Prep
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत

General Desk 3 October, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस

General Desk 3 October, 2026
sadak nirman gyapan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

सड़क निर्माण में अनियमितता के आरोपों पर कार्रवाई की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

General Desk 3 October, 2026

Recent Posts

  • जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत
  • डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस
  • सड़क निर्माण में अनियमितता के आरोपों पर कार्रवाई की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • लेखपाल संघ ने वेतन, पदोन्नति और स्थानांतरण समेत कई मांगों को लेकर धरना दिया
  • प्रदेश में पुस्तकालयाध्यक्षों की भर्ती निकालने की मांग, अभ्यर्थियों ने विधायक केतकी सिंह से लगाई गुहार
  • अपने ही घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उत्कृष्ट कार्य वाले कर्मचारी सम्मानित
  • बलिया के वेदांत ने 100 प्रतिभागियों को पछाड़कर जीता इंडियाज टैलेंट फाइट का खिताब, हुआ सम्मान
  • नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • जिउतिया व्रत से पूर्व मंडुआ के आंटे से बनी रोटी खाने से एक दर्जन से अधिक लोग बीमार
  • जयंती पर याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री
  • Ballia-बलिया की धरती सत्ता के आगे कभी नहीं झुकी- स्व.रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में बोले धर्मेंद्र यादव
  • सरयू में फिर से बाढ़, बांसडीह के दो दर्जन गांव जलमग्न, तहसील प्रशासन ने उतारीं 100 नावें
  • महिला ने पड़ोसी व्यक्ति पर गलत आरोपों से छवि खराब करने का आरोप लगाया, केस दर्ज
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व.रामगोविंद चौधरी की अस्थियां प्रयागराज संगम में विसर्जित, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक
  • दो युवकों पर महिला के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस
  • युवक पर 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बाद में रेलवे स्टेशन पर छोड़ देने का आरोप
  • सरयू का पानी दहताल में जाने से मचा हड़कंप, एसडीएम की निगरानी में आधी रात को बंद हुआ पुल का फाटक
  • भाजपा के नए जिला प्रभारी डॉ.प्रेमचंद्र मिश्रा का जोरदार स्वागत, टीम भावना और समन्वय के साथ काम करने का संदेश
  • विधायक केतकी सिंह ने कबड्डी खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत, कहा- युवा शक्ति हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत
  • पिकअप में मिले गोवंश, ग्रामीणों ने तस्करी का लगाया आरोप, चालक फरार
  • बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम
  • Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह
  • आंधी-बारिश से हुए कटान का ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण, राहत-सहायता के लिए शासन को भेजी सूचना
  • सरयू नदी में में समाहित हो गया कोयलवीर बाबा का स्थान और बरगद का पेड़, कटान से ग्रामीणों में चिंता

You may have missed

Jeutiya Prep
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत

General Desk 3 October, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस

General Desk 3 October, 2026
sadak nirman gyapan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

सड़क निर्माण में अनियमितता के आरोपों पर कार्रवाई की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

General Desk 3 October, 2026
Belthra Lekhpal Protest
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

लेखपाल संघ ने वेतन, पदोन्नति और स्थानांतरण समेत कई मांगों को लेकर धरना दिया

General Desk 3 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.