
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बलिया. कोतवाली थाना क्षेत्र में प्रसूता व उसके जुड़वा बच्चों की मौत के मामले में पुलिस ने एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। इस मामले को लेकर मृतका के परिजन और ग्रामीणों ने डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर काफी हंगामा किया था और अब कार्रवाई हुई है.
पुलिस के अनुसार 13 जनवरी 2026 को वादी ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसने अपनी पत्नी को पूर्वांचल हॉस्पिटल में भर्ती कराया था, जहां ऑपरेशन के बाद जुड़वा बच्चियों की मौत हो गई। आरोप है कि डॉक्टर आदित्य सिंह ने पहले महिला की स्थिति ठीक बताई, लेकिन बाद में हार्ट अटैक की बात कहकर मऊ रेफर कर दिया गया, जबकि उस समय तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। वादी ने इलाज में लापरवाही के कारण तीनों की मौत का आरोप लगाया था।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
मामले में थाना कोतवाली में मुकदमा संख्या 101/2026 धारा 105 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर जांच की जा रही थी। इसी क्रम में 29 मार्च को उपनिरीक्षक सौरभ कुमार सिंह ने टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर आरोपी डॉ. आदित्य सिंह (32) निवासी बैरिया को पूर्वांचल हॉस्पिटल से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सौरभ कुमार सिंह, कांस्टेबल प्रवेश तिवारी और कांस्टेबल संदीप कुमार यादव शामिल रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

