Skip to content
22 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • लापरवाही मिलने से डीएम ने स्वास्थ्य अधिकारियों को लगाई फटकार, गैरहाजिर अधिकारियों का वेतन रोका
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

लापरवाही मिलने से डीएम ने स्वास्थ्य अधिकारियों को लगाई फटकार, गैरहाजिर अधिकारियों का वेतन रोका

अधिकांश योजनाओं में खराब स्थिति मिलने पर प्रभारी सीएमओ एसके तिवारी व कई प्रभारी चिकित्साधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई. बैठक में अनुपस्थित रहे सभी अधिकारियों-कर्मचारियों का वेतन रोकने के आदेश दिए.
Remote Desk 20 October, 2021 1 minute read
DM Meeting Ballia

बलिया. डीएम बलिया अदिति सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक की. स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा के दौरान अधिकांश योजनाओं में खराब स्थिति मिलने पर प्रभारी सीएमओ एसके तिवारी व कई प्रभारी चिकित्साधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई. बैठक में अनुपस्थित रहे सभी अधिकारियों-कर्मचारियों का वेतन रोकने के आदेश दिए.

उन्होंने डेंगू की रोकथाम के प्रति लापरवाही पर प्रभारी चिकित्साधिकारियों को चेतावनी दी. कहा कि हनुमानगंज में डेंगू के सबसे ज्यादा केस सामने आए हैं. जहां ज्यादा केस आ रहे हैं वहां स्वास्थ्य अधिकारी स्वयं जाएं. इसकी रोकथाम के लिए युद्धस्तर पर छिड़काव कराने के निर्देश दिए.

कोविड वैक्सिनेशन की प्रगति धीमी होने पर सम्बन्धित चिकित्सकों को नोटिस जारी करने को कहा. जिले से लेकर ब्लॉक स्तर पर सैम्पलिंग में तेजी लाने के निर्देश दिए. कहा कि कम से कम एक एलटी-एलए 150 से अधिक सैंपलिंग करें. सीडीओ को निर्देश दिया कि सभी एमओवाईसी की प्रतिदिन जूम मीटिंग कर योजनाओं की समीक्षा करें. बैठक में मौजूद यूनिसेफ व डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि से गांवों में वितरित की जाने वाली दवाओं के बारे में जानकारी ली. कहा कि वितरण में लापरवाही हो रही है, इसमें सुधार लाई जाए.

 

आशा कार्यकर्ताओं के लम्बित भुगतान पर नाराजगी

 

आशा कार्यकर्ताओं का भुगतान लम्बित रखने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई. जिनकी लापरवाही से आशा कार्यकर्ताओं का भुगतान लम्बित है, उनका वेतन रोकने के निर्देश सीएमओ को दिए. जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना के लाभार्थियों के लम्बित भुगतान पर भी नाराजगी जाहिर की. प्रभारी चिकित्साधिकारियों को कोल्ड चेन की कमियों को दूर करने के लिए कहा.

 

बलिया व रसड़ा में 28 से 30 तक दीपावली मेला का आयोजन

बलिया. नगरपालिका परिषद बलिया व रसड़ा में 28 से 30 अक्टूबर तक दीपावली मेला का आयोजन होगा. मुख्य राजस्व अधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर इसकी तैयारियों पर चर्चा की. बैठक में यह तय हुआ कि बलिया में भृगु आश्रम परिसर एवं रसड़ा के गांधी पार्क में यह मेला लगेगा. इसमें विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी आम जन को दी जाएगी.

मुख्य राजस्व अधिकारी ने सीओ को निर्देश दिए कि दोनों जगहों पर अस्थायी पुलिस चौकी बनाई जाए. दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत दीया-बाती व अन्य दीवाली से सम्बन्धित सामग्रियों की दुकानों के लिए मेले में जगह निर्धारित कर दिया जाए. पटरी दुकानदारों को दुकान लगाने के लिए जगह चिन्हित करने और बच्चों के मनोरंजन झूला आदि लगवाने को कहा. मेले में नुक्कड़-नाटक, कवि सम्मेलन, गायन, लोकगीत, बिरहा आदि के लिए भी नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया. कला शिक्षक इफ्तेखार खां ने स्कूली बच्चों के माध्यम से वाद-विवाद, चित्रकला व गीत प्रतियोगिता कराने के सुझाव दिए. बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार, ईओ दिनेश विश्वकर्मा, ईओ रसड़ा राजेंद्र आदि थे.

(बलिया से कृष्णकांत पाठक की रिपोर्ट)

Tags: स्वास्थ्य

Post navigation

Previous: बलिया जिले के ही निवासी हैं पूर्वी जोन के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त, बलिया आयकर कार्यालय में सामने रखी गईं समस्याओं के निपटारे का भरोसा दिया
Next: शाहजहांपुर के न्यायालय में अधिवक्ता की हत्या के विरोध में बैरिया के वकील हुए एकजुट, तहसीलदार को सौंपा पत्रक

ये भी पढ़ें

Bansdih SDM Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बांसडीह

शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट

General Desk 21 October, 2026
Late Mohan Singh Memory
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन

General Desk 21 October, 2026
Madhuban Dhala Accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल

General Desk 21 October, 2026

Recent Posts

  • शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट
  • पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन
  • मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल
  • तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी
  • Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल
  • एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी

You may have missed

Bansdih SDM Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बांसडीह

शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट

General Desk 21 October, 2026
Late Mohan Singh Memory
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन

General Desk 21 October, 2026
Madhuban Dhala Accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल

General Desk 21 October, 2026
Sonadih Accident crosing
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी

General Desk 21 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.