Skip to content
24 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • कालेज प्रशासन व छात्रनेताओं संग डीएम ने की बैठक, समस्याओं के समाधान पर हुयी गहन चर्चा 
  • Uncategorised
  • जिला जवार

कालेज प्रशासन व छात्रनेताओं संग डीएम ने की बैठक, समस्याओं के समाधान पर हुयी गहन चर्चा 

General Desk 24 August, 2017 1 minute read
IMG-20170824-WA0024

बलिया । कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को जिले के समस्त कॉलेज प्रशासन व नेताओं के साथ बैठक कर समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई. जिलाधिकारी ने कहा सबसे पहले कॉलेज की मूलभूत समस्याओं को दुरुस्त करते हुए शैक्षिक माहौल को बेहतर बनाया जाए. इसमें कालेज के साथ छात्रनेताओं के सहयोग की भी अपेक्षा की. कहा समय से प्रवेश होगा, कक्षाएं चलेंगी, समय से परीक्षा होगी तो काफी हद तक समस्या पैदा ही नही होगी. जिलाधिकारी ने कहा कि कॉलेज में पारदर्शिता, निष्पक्षता व सूचिता बहुत जरूरी है. 

बैठक में कालेज के प्राचार्यों से बारी-बारी से समस्या सम्बन्धी जानकारी ली गयी. सभी ने एक स्वर से कहा कि छात्रों से कोई परेशानी नही है. कालेज छोड़ चुके कुछ छात्रनेता ही हैं जो अराजकता फैला रहे हैं. कोई ठोस कार्रवाई नही होने के कारण उनकी गुंडई इस कदर बढ़ती गयी कि कानून तक को हाथ मे लेते गए. जिलाधिकारी ने कहा कि अराजकों को चिन्हित कर लिया गया है. उनकी संख्या काफी कम है. उनसे प्रशासन सख्ती से निपटेगा. छात्रनेता के नाम पर असामाजिक तत्वों को माहौल खराब कत्तई नही करने दिया जाएगा. लेकिन कालेज को भी बेहतर शिक्षण सुविधाएं उपलब्ध करानी होगी. डीएम ने कहा कि कोई कालेज या छात्रनेता नही चाहते कि माहौल खराब हो. लेकिन पाया गया है कि एकाध अराजक तत्वों द्वारा ही माहौल खराब किया जाता है. लेकिन किसी भी हाल में शैक्षिक व्यवस्था बेहतर बनाए रखना है.

छात्रनेताओं ने छात्रों की समस्या के समाधान को एक फोरम को सक्रिय करने की मांग की. इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालय का प्राक्टोरियल बोर्ड सक्रिय हो. सबसे संवाद बनाए रखें. बैठक में एएसपी विजयपाल सिंह, वीसी योगेंद्र सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट मनोज पांडेय, मुख्य कोषाधिकारी प्रकाश सिंह, सीओ हितेंद्र कृष्ण, कोतवाल शशिमौली पांडेय व छात्रनेता मौजूद थे.
31 अगस्त तक सभी कालेज पर रहेगी फोर्स

प्रवेश प्रक्रिया 31 अगस्त तक सभी कॉलेजों में होगी. सुरक्षा के लिहाज से जिलाधिकारी ने सभी कॉलेजों पर प्रवेश के समय दो कांस्टेबल तैनात करने का निर्देश एएसपी विजयपाल सिंह को दिया. प्राचार्यो से कहा कि कॉलेज में कोई दिक्कत हो तो सबसे पहले एसओ को बताएं. 

कालेज में हो मूलभूत सुविधाएं

जिलाधिकारी ने कालेज प्रशासन से पारदर्शिता, निष्पक्षता व कक्षाओं का नियमानुसार संचालन करने की अपेक्षा की. छात्रों की छोटी से भी छोटी समस्या का समाधान गम्भीरता से करने को कहा. निर्देश दिया कि कालेज में शौचालय, पंखा, प्रकाश, बैठने की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित कराएं. अगर ये सब नही हुआ तो मजबूरन प्रशासन को आवश्यक कदम उठाने पड़ेंगे.

Post navigation

Previous: उपजिलाधिकारी के आश्वासन पर युवाओं का बेमियाद अनशन चौथे दिन समाप्त   
Next: शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाए रखना सबका कर्तव्य : कुलपति

ये भी पढ़ें

ex DM MP Singh Vidai
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं

General Desk 23 September, 2026
Bansdih New Kataan 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी

General Desk 23 September, 2026
Ballia Ram Anant Pandey
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत

General Desk 23 September, 2026

Recent Posts

  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

You may have missed

ex DM MP Singh Vidai
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं

General Desk 23 September, 2026
Bansdih New Kataan 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी

General Desk 23 September, 2026
Ballia Ram Anant Pandey
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत

General Desk 23 September, 2026
Camera Looter Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे

General Desk 23 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.