Skip to content
23 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • जनपद के आठ महाविद्यालयों में गहमा-गहमी के बीच छात्रसंघ चुनाव सम्पन्न, प्रशासन ने ली राहत की सांस
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

जनपद के आठ महाविद्यालयों में गहमा-गहमी के बीच छात्रसंघ चुनाव सम्पन्न, प्रशासन ने ली राहत की सांस

बलिया जनपद के आठ महाविद्यालयों में एक ही साथ सम्पन्न हुआ छात्रसंघ चुनाव
General Desk 1 November, 2018 1 minute read
BALLIA_STUDENT

बलिया। भारी गहमा-गहमी के बीच जनपद के सतीश चंद्र कॉलेज, टीडी कॉलेज, कुंवर सिंह महाविद्यालय, कमलादेवी बाजोरिया डिग्री कॉलेज दुबहड़, मथुरा डिग्री कॉलेज रसड़ा, अमरनाथ मिश्र पीजी कॉलेज दुबेछपरा, श्री सुदिष्ट बाबा पीजी कॉलेज सुदिष्टपुरी, श्री बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय दादर आश्रम मे बृहस्पतिवार को छात्र संघ चुनाव संपन्न हुआ. टीडी कालेज के दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच मारपीट व गोली चलने की घटना हुई. जिसे प्रशासन ने बड़ी मशक्कत से नियन्त्रित किया. यद्यपि कि यहीं एक को गोली लगने तथा चार पांच छात्रों के घायल होने की बात सामने आई. वहीं पीजी कालेज सुदिष्टपुरी में अध्यक्ष पद के लिए पड़े मतों की गणना तीन बार करने व तहसीलदार गुलाब चंद्रा के द्वारा गणना में लगे लोगों व चुनाव अधिकारी को कड़ी फटकार लगाने के बाद तीसरी बार मतगणना कर परिणाम घोषित किया गया.

नगर के कुंवर सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर अंकित कुमार सिंह विजेता रहे. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अमित यादव को 6 मतों के अंतर से पराजित किया. महामंत्री पद पर प्रशांत कुमार पांडेय तथा उपाध्यक्ष पद पर बलजीत विजयी घोषित हुए.

सतीश चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में आदर्श प्रताप सिंह ने अध्यक्ष पद के लिए विजेता रहे. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रंजन यादव को 90 मतों के अंतर से पराजित किया. महामंत्री पद पर निखिल पांडेय और उपाध्यक्ष पद पर अजीत यादव विजेता घोषित किए गए. वहीं पुस्तकालय मंत्री पद पर सच्चिदानंद यादव तथा कला संकाय और विज्ञान संकाय के प्रतिनिधियों का चुनाव निर्विरोध हुआ.

टीडी कॉलेज में चुनाव के दौरान मारपीट और गोली चलने की घटना के बीच सुधीर मौर्य अध्यक्ष चुने गए. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुमंत यादव को 800 मतों के अंतर से पराजित किया. महामंत्री पद पर अनुभव सिंह, उपाध्यक्ष पद के लिए अंकित मिश्र, पुस्तकालय मंत्री पद पर अमरजीत कुशवाहा, कला संकाय प्रतिनिधि पद पर हिमांशु सिंह, शिक्षण व प्रशिक्षण संकाय प्रतिनिधि के पद पर राकेश भारती, कृषि संकाय प्रतिनिधि पद पर ऋषि यादव, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर अश्वनी शर्मा विजयी घोषित किए गए. वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद पर मुबारक अली पहले ही निर्विरोध निर्वाचित किए जा चुके थे.

http://https://youtu.be/acPJ0Xalq6k

श्री बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अखिलेश अध्यक्ष व मिथिलेश बने महामंत्री

सिकंदरपुर संवाददाता सन्तोष शर्मा के अनुसार गुरुवार की सुबह से श्री बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हो रहे छात्र संघ चुनाव के बाद मतगणना शांतिपूर्वक संपन्न हुआ. जिसमें अध्यक्ष पद के लिए अखिलेश कुमार यादव ने सूर्य प्रताप सिंह को 177 मतों से पराजित किया. जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए अजीत पासवान ने अजय चौहान को 115 मतों से पराजित किया. महामंत्री पद के लिए मिथिलेश ने रजनीश यादव को 127 मत से पराजित किया. वहीं पुस्तकालय मंत्री पद के लिए अर्जुन ने नीतीश को 292 मतों से पराजित किया. जबकि कला संकाय मंत्री पद पर चंदन निर्विरोध चुने गए. इस दौरान सुबह से ही गहमागहमी का माहौल रहा और भारी प्रशासन की व्यवस्था की गई थी. जिससे चुनाव सहित मतगणना भी शांतिपूर्वक संपन्न हुआ. सुरक्षा के दृष्टिकोण से उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर अनिल कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर विजय प्रताप यादव, थानाध्यक्ष सिकंदरपुर अनिल चंद तिवारी भारी भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे.

अध्यक्ष पद पर सत्या ने 250 मतों से तो महामंत्री पद पर मोनू ने 130 मतों के अंतर से जीत दर्ज की

रसड़ा संवाददाता सन्तोष सिंह के अनुसार मथुरा महा विद्यालय छात्र संघ चुनाव में पुष्कर चन्द उर्फ़ सत्या ने 466 मत पाकर निकटतम प्रतिद्वन्दी रितेश गुप्ता को 250 मतों से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया. कुल 710 छात्र छात्राओं ने मताधिकार का प्रयोग किया. अध्यक्ष पद पर पुष्कर चन्द उर्फ़ सत्या ने 466 मत रितेश गुप्ता 217 मनीष कुमार 7 मत पाये. जबकि 20 मत अवैध पाये गये. उपाध्यक्ष पद पर प्रशांत यादव 451 मत पाकर अभिषेक जयसवाल को 211मतों से पराजित किया. महामंत्री पद पर मोनू 411 मत पाकर प्रेमचन्द यादव को 130 मतों से पराजित किया. पुस्कालय अध्यक्ष पद पर नेहा गोंड पहले ही निर्विरोध चुनी जा चुकी है. चुनांव अधिकारी डॉ धर्मात्मा नन्द ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र सौपा. प्राचार्य डॉ धनञ्जय सिंह ने नव निर्वाचित पदाधिकारियो को पद एवम गोपनीयता शपथ दिलाया. विजयी प्रत्याशियों को पुलिस अपने वाहन से घर पहुंचाया. मौके पर उपजिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश यादव क्षेत्राधिकारी के पी सिंह मौजूद रहे. कोतवाल ज्ञानेश्वर मिश्रा पुलिस मय फ़ोर्स समेत चक्रमण करते रहे.

रामगढ़ संवाददाता सुमीत सिंह ‘धोनी’ के अनुसार अमरनाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुबेछपरा मे अध्यक्ष पद पर बीरबल यादव को 108 मतों के अंतर से विजयी घोषित किए गए. महामंत्री पद पर राजा साह विजयी हुए. पुस्तकालय तथा कला संकाय पद पर एकल नामांकन होने के कारण इन दोनों प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया. उपाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह बने. प्राचार्य डा गौरीशंकर द्विवेदी ने विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलायी.

सुदिष्टपुरी में अध्यक्ष के मतों की तीन बार हुई गणना, तब घोषित हुआ परिणाम

बैरिया(बलिया)। पीजी कालेज सुदिष्टपुरी में काफी कशमकश के बीच अध्यक्ष पद के लिए लगातार तीन बार मतगणना के बाद पिन्टू मौर्य अध्यक्ष पद पर विजेता घोषित किए गये. वहीं उपाध्यक्ष पर पर प्रदीप कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए. महामंत्री पद पर मनजी वर्मा व पुस्तकालय मंत्री पद पर रवीन्द्र यादव विजयी हुए.
चुनाव अधिकारी डा. सन्तोष कुमार सिंह की घोषणा के अनुसार अध्यक्ष पद पर पिन्टू मौर्य को 428 मत तथा विकास कुमार गुप्ता को 426 मत मिले. वहीं उपाध्यक्ष पद पर प्रदीप कुमार निर्विरोध निर्वाचित रहे. महामंत्री पद पर मनजी वर्मा को 412, लालबाबू को 408 तथा प्रकेश को 397 मत मिले. पुस्तकालय मंत्री पद के लिए रवीन्द्र यादव को 627 व गौतम गोंड को 543 मत पाने की घोषणा की गई.
सभी विजेताओं को प्राचार्य डा सुधाकर प्रसाद तिवारी ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी उमेश कुमार व तहसीलदार गुलाब चंद्रा काफी संख्या में पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे.

वहीं कमला देवी बाजोरिया महाविद्यालय दुबहड़ में
अध्यक्ष आशुतोष सिंह,
उपाध्यक्ष अल्ताफ राजा,
महामंत्री पवन कुमार पटेल के चुने जाने की सूचना है.

Post navigation

Previous: टीडी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव के दौरान बवाल, फायरिंग
Next: सायकिल पर दूध का बाल्टा लिए जा रहे दूधिया को जुगाड़ गाड़ी ने मारा धक्का, दूधिया घायल

ये भी पढ़ें

Bansdih Flood 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम

General Desk 22 October, 2026
Tehsildaar Katan Visit
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू की प्रचंड लहरों के आगे बेमानी साबित हो रहे कटानरोधी प्रयास, महाराजपुर गांव में मुश्किलें जारी

General Desk 22 October, 2026
FRAUD
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पिता ने बेटे और बैंककर्मियों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कहा बैंक खाते से बिना जानकारी निकाल लिए 1.53 लाख

General Desk 22 October, 2026

Recent Posts

  • Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम
  • सरयू की प्रचंड लहरों के आगे बेमानी साबित हो रहे कटानरोधी प्रयास, महाराजपुर गांव में मुश्किलें जारी
  • पिता ने बेटे और बैंककर्मियों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कहा बैंक खाते से बिना जानकारी निकाल लिए 1.53 लाख
  • शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट
  • पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन
  • मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल
  • तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी
  • Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल
  • एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी

You may have missed

Bansdih Flood 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम

General Desk 22 October, 2026
Tehsildaar Katan Visit
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू की प्रचंड लहरों के आगे बेमानी साबित हो रहे कटानरोधी प्रयास, महाराजपुर गांव में मुश्किलें जारी

General Desk 22 October, 2026
FRAUD
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पिता ने बेटे और बैंककर्मियों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कहा बैंक खाते से बिना जानकारी निकाल लिए 1.53 लाख

General Desk 22 October, 2026
Bansdih SDM Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बांसडीह

शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट

General Desk 21 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.