Skip to content
16 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • उप मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक व विकास से जुड़े अधिकारियों के साथ की बैठक
  • जिला जवार

उप मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक व विकास से जुड़े अधिकारियों के साथ की बैठक

उप मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक व विकास से जुड़े अधिकारियों के साथ की बैठक बलिया. उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशासनिक व विकास से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक की.
सेंट्रल डेस्क 3 August, 2023 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Keshaw-Maurya
उप मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक व विकास से जुड़े अधिकारियों के साथ की बैठक

 

बलिया. उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशासनिक व विकास से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजनांतर्गत बने आवासों का पिछले पांच वर्ष में किये गये निर्माण की जानकारी ली.

कहा कि योजना के लाभार्थियों की संख्या का प्रचार-प्रसार भी कराया जाए.
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग की समीक्षा के दौरान आयुष्मान भारत योजनान्तर्गत निर्धारित लक्ष्य 13.50 लाख के सापेक्ष 5.72 लाख लाभार्थियों के गोल्डेन कार्ड बनाने पर नाराजगी व्यक्त की. सीएमओ व डीपीआरओ को अगले एक महीने में अभियान चलाकर शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के सख्त निर्देश दिए.इसके अलावा गोल्डेन कार्ड से उपचारित लाभार्थियों की संख्या भी बढ़ाने के निर्देश डिप्टी सीएम ने दिये. जिला अस्पताल के अलावा सभी सीएचसी-पीएचसी पर चिकित्सकों व दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली.

बैठक में ‘मेरी माटी मेरा देश‘ एवं ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी लेते हुए उप मुख्यमंत्री ने कार्यक्रमों से जुड़े समस्त विभागों को समय से सारी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिये, ताकि कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित हो सके. विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान विद्युत आपूर्ति की शिकायत पर उन्होंने अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्देश दिया कि अधीनस्थ कार्यरत कर्मचारियों के कार्यों की नियमित समीक्षा करें और लापरवाह कार्मिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें
इस बात का ख्याल रखें कि उपभोक्ताओं को कोई दिक्कत न हो.ओवर बिलिंग की शिकायत नहीं मिले. खाद्यान्न वितरण के बारे में डीएसओ से पूरी जानकारी ली. नियमित रूप से खाद्यान्न वितरण एवं खाली यूनिट की जानकारी जनपद के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिये.
जनपद में तालाब, चारागाह, चकमार्ग, आदि जैसी सार्वजनिक भूमि पर अवैध अतिक्रमण की शिकायतों पर डिप्टी सीएम श्री मौर्य ने कहा कि ऐसी भूमि का सर्वे कर अवैध अतिक्रमण हटवाया जाए.इस दौरान कमजोर एवं गरीब लोगों को विस्थापित करने से पहले वैकल्पिक व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए. जल जीवन मिशन के कार्याें की समीक्षा के दौरान उन्होेंने कार्यदायी संस्थाओं द्वारा किये जा रहे कार्यों की गुणवत्ता की नियमित जांच करने एवं पाईपलाईन डालने के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों को तत्काल ठीक कराने के भी निर्देश दिए.
उप मुख्यमंत्री ने बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता को गंगा नदी पर रिवर फ्रंट बनाने के लिए सर्वे कराने के निर्देश दिए, जिससे भविष्य में शहर की बाढ से सुरक्षा के साथ-साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सके. गो-आश्रय स्थलों में गोवंश संरक्षण की स्थिति की जानकारी लेते हुए उन्होंने सीवीओ को निर्देश दिया कि अभियान चलाकर निराश्रित गोवंशों को गो-आश्रय स्थलों में सुरक्षित करें.

बैठक के दौरान उप मुख्यमंत्री ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा संज्ञान में लाई गई शिकायतों का नियमानुसार तत्काल निस्तारण सुनिश्चित कराएं. गोंड एवं खरवार जाति के लोगों का जाति प्रमाण पत्र नहीं बनाये जाने की बात संज्ञान में आने पर उन्होंने जिलाधिकारी को सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक कर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये. साथ ही जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण ढ़ंग से निस्तारण करने के निर्देश दिए. सभी अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि अपने-अपने विभागों में नवाचार को बढ़ावा दें. इस क्षेत्र में अच्छे कार्य करने वालों को पुरस्कृत भी किया जाएगा.बैठक के बाद प्रेस प्रतिनिधियों के साथ वार्ता कर सरकार की उपलब्धियों को साझा किया. बैठक में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी, विधायक केतकी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, डीएम रवीन्द्र कुमार, सीडीओ प्रवीण वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

आयुष्मान कार्ड व आवास स्वीकृति पत्र का किया वितरण

उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने जनपद भ्रमण के दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में आयुष्मान भारत के तीन लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड वितरित किया.इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण दो लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र तथा एक लाभार्थी को चाभी प्रदान किया. मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के दो लाभार्थियों को भी चाभी प्रदान कर पक्के आवास की सौगात दी. स्वयं सहायता समूह की भी महिलाओं से मिलकर उनके द्वारा बनाये जा रहे उत्पाद के जरिए आर्थिक उन्नति करने पर उनकी सराहना की.

विवि परिसर निर्माणाधीन भवन का किया निरीक्षण

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने गुरूवार को जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय परिसर में निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण किया. उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारी से निर्माण से जुड़ी पूरी जानकारी ली. कहा कि प्राप्त बजट के सापेक्ष भौतिक प्रगति में भी तेजी लाए. उन्होंने कहा कि गुणवत्तापरक कार्य सरकार की प्राथमिकता में एक है, लिहाजा निर्माण की गुणवत्ता का हमेशा विशेष ख्याल रखें. जिलाधिकारी, सीडीओ के अलावा प्रशासनिक व विकास से जुड़े अधिकारियों को भी निर्माण पर हमेशा नजर बनाये रखने को कहा.

विवि परिसर में किया पौधरोपण

डिप्टी सीएम श्री मौर्य ने विश्वविद्यालय परिसर में निर्माणाधीन भवनों के निरीक्षण के बाद पौधरोपण भी किया.उन्होंने वृक्षारोपण अभियान से जुड़ी जानकारी वन विभाग के अधिकारी से ली. कहा कि पौधे लगाने के साथ उन्हें बचाने के लिए लोगों को जागरूक करें. इस दौरान डिप्टी सीएम विश्वविद्यालय कार्यालय में भी गये और विश्वविद्यालय के विकास पर कुलपति प्रो संजीत कुमार गुप्ता से विस्तार से चर्चा की. कुलपति ने विवि परिसर में घुमाकर विवि की उपलब्धियों को बताया.

बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट

Related

Tags: केशव मौर्य प्रधानमंत्री बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार भाजपा मंत्री मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री आवास योजनांतर्गत

Post navigation

Previous: ज़िलाधिकारी ने बीएसए कार्यालय व तहसीली स्कूल का किया निरीक्षण
Next: ट्रक की चपेट में आए दो साइकिल सवार एक की मौत

ये भी पढ़ें

Sonadih Doath Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस

General Desk 15 September, 2026
Bansdih hospital employee injured
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!

General Desk 15 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला

You may have missed

Sonadih Doath Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस

General Desk 15 September, 2026
Belthra Vardat
  • CRIME डायरी

Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

General Desk 15 September, 2026
Bansdih hospital employee injured
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!

General Desk 15 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.