Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड, बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. क्षेत्र में भीषण गर्मी के चलते शुद्ध पेयजल की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। मधुबन ढाला से लेकर डीएवी रेलवे ढाला तक रेल लाइन के किनारे रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए एक पक्की सड़क का निर्माण कराया गया है। यह सड़क लगभग 500 मीटर लंबी है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि इस पूरी दूरी में कहीं भी एक भी इंडिया मार्का हैंडपंप उपलब्ध नहीं है।
इस मार्ग से दर्जनों ग्रामों के निवासी प्रतिदिन आवाजाही करते हैं, चाहे वह पैदल हों या वाहनों से। साथ ही, यह मार्ग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म से जोड़ता है, जिससे यातायात की लगातार आवाजाही बनी रहती है।यह क्षेत्र सीयर ब्लॉक के ग्राम पंचायत कुशहां भाड़ के अंतर्गत आता है। स्थानीय लोगों की मांग है कि यहां कम से कम 4 इंडिया मार्का हैंडपंप लगाए जाएं, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को शुद्ध पेयजल मिल सके।
इसके अलावा, रात्रि में सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने हेतु मार्ग के दोनों ओर कम से कम 8 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाए जाने की आवश्यकता है।ग्राम पंचायत कुशहां भांड़ के ग्राम प्रधान रामाधार राजभर, वरिष्ठ समाजसेवी एवं सपा नेता रामाश्रय यादव उर्फ फाइटर पूर्व प्रधान राजू यादव, एवं समाज सेवी सपा नेता मुलायम सिंह यादव ब्रिगेड के प्रदेश प्रमुख महासचिव एवं पूर्व प्रधान अंगद यादव आदि ने सीयर ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह से मिलकर इस जनसमस्या की ओर ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने जनहित में अविलंब कार्यवाही करते हुए हैंडपंप और सोलर लाइट की स्थापना की मांग की है, ताकि आमजन को राहत मिल सके।यह मांग न केवल स्थानीय जरूरतों की पूर्ति के लिए आवश्यक है, बल्कि मानवता और पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी को भी दर्शाती है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


