Skip to content
14 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • कार सवार बदमाशों ने बैंक में एफडी करने आए दंपति से लूटे डेढ़ लाख रुपये
  • Uncategorised

कार सवार बदमाशों ने बैंक में एफडी करने आए दंपति से लूटे डेढ़ लाख रुपये

इलाहाबाद बैंक की रानीगंज बाजार शाखा में 1.5 लाख रुपये फिक्स्ड डिपोजिट कराने आये दंपति से कार सवार लुटेरों ने रुपये से भरा झोला छीन लिया.
Assignment Desk 6 September, 2019 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
BANK_FRAUD_FD_BAIRIYA

बैरिया (बलिया): अपराधियों ने एक बार फिर एक दंपति से गुरुवार को डेढ़ लाख रुपये फिल्मी स्टाइल से लूटकर भाग निकले. एक महीने के भीतर यह लूट की दूसरी घटना है.

जानकारी के मुताबिक रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर निवासी श्रीनाथ साह और उनकी पत्नी शांति देवी इलाहाबाद बैंक की रानीगंज बाजार शाखा में डेढ़ लाख रुपये फिक्स डिपाजिट करने के लिए गुरुवार को करीब 12 बजे बैंक में पहुंचे थे. बगल में खड़े एक युवक से उन्होंने फिक्स डिपाजिट का फार्म भर देने को कहा.

तभी उक्त युवक के पास एक अन्य युवक आया और बोला ढाई लाख रुपये चुराकर लाया हूं. नीचे गाड़ी में है, चलो वह पैसा पहले स्थिर कर दें, फिर इनका फार्म भरना है. फार्म भरने वाला युवक श्रीनाथ साह से बोला आप लोग भी नीचे चलिए.

उस पैसे में से कुछ पैसे आप लोगों को भी दे दूंगा. फिर आपका फार्म भर दूंगा. कुछ पैसा पाने के लोभ में अपने रुपये से भरा झोला लेकर श्रीनाथ साह व शांति देवी नीचे आ गई. दोनों युवकों ने भीड़भाड़ की बात कह गाड़ी में बैठकर बैरिया की तरफ चलने के लिए कहा.

दंपति उनके साथ कार में बैठ गई. तब तक आगे के सीट पर एक अन्य युवक आकर बैठ गया और ड्राइवर से बैरिया चलने को कहा. गाड़ी में सबके बैठते ही ड्राइवर ने कार का शीशा चढ़ दिया और बैरिया होते हुए अचलगढ़ की तरफ जाने लगे.

बैरिया से बाहर कार जाता देख दंपति गाड़ी में शोर मचाने लगी किंतु शीशा बंद होने से उनकी आवाज बाहर नहीं सुनाई दे रही थी. अचलगढ़ गांव के पास एक संकरी गली में झोला छीन और दंपति को गाड़ी से ढकेलकर कार सवार चारों युवक भाग गये. कार से ढकेले जाने के बाद द चिखने-चिल्लाने लगी.
मौके पर जुटे ग्रामीणों ने इसकी सूचना रेवती एसओ को दी. रेवती के एसओ तत्काल मौके पर पहुंच गए और पीड़ित दंपति को लेकर इलाहाबाद बैंक के शाखा रानीगंज बाजार पहुंचे. उनकी सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार यादव, एसएचओ संजय त्रिपाठी व अन्य सहयोगियों के साथ इलाहाबाद बैंक में पहुंचकर सीसीटीवी कैमरा खंगाला. जिसमें फार्म भरने और रुपये चुराकर लाने वाले युवकों को पीड़ित दंपति ने पहचान लिया.

पुलिस सीसीटावी का फुटेज अपने कब्जे में ले लिया. श्रीनाथ साह ने बताया कि एक लाख 30 हजार रुपये मैंने रानीगंज बाजार के पोस्ट आफिस से और 30 हजार रुपये इलाहाबाद बैंक से निकाला था, जिसे आज फिक्स करने के लिए लेकर आया था.
अपर पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार यादव ने बताया कि पीड़ित श्रीनाथ साह के तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है. सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने छापामारी शुरू कर दी है.

सनद रहे कि एक माह पूर्व पांडेयपुर निवासी एक दंपति से 90 हजार रुपये बदमाशों ने दिनदहाड़े बैरिया बाजार के मुख्य मार्ग पर छीन लिया था. जब वह बैंक से पैसे निकालकर पति व अपने बच्चे के साथ अपने घर जा रही थी.

Related

Tags: अपराधी इलाहाबाद बैंक रानीगंज बाजार शाखा रुपये

Post navigation

Previous: ‘मैं कुछ भी कर सकती हूं’ में मस्त पिटारा, गर्भनिरोधक के अस्थायी तरीकों पर जोर
Next: खेसारी ने स्‍ट्रगल के साथी विकास को सौंपी बेस्‍ट एक्‍टर की अपनी ट्रॉफी

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

You may have missed

Thana Ubhaon Thana
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

General Desk 13 September, 2026
Hansuram Road inaguration
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण

General Desk 13 September, 2026
Savarn Dharna
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन

General Desk 13 September, 2026
Bansdih Badh rahat shivir
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा

General Desk 13 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.