ठंड से मासूम की मौत

रेवती(बलिया)। स्थानीय नगर के गुदरी बाजार  बाजार  वार्ड नं 13  निवासी  विकास केशरी की एक वर्षीय पुत्री साक्षी की शुक्रवार को  दिन मे ठंड लगने से  मृत्यु हो गई.
गुरूवार को  रात में बच्ची को ठंड लग गई. शुक्रवार को परिजनों द्वारा स्थानीय स्तर पर उपचार के पश्चात वापस घर लाया गया. दिन में पड़ रही कड़ाते की ठंड में दवायें भी बेअसर साबित हुई और अपरान्ह में साक्षी की मृत्यु हो गई. परिजनों का कहना है कि साक्षी को ठंड लगी थी. जिसका इलाज स्थानीय स्तर पर कराया जा रहा था. इस घटना से पूरे मुहल्ले मे शोक की लहर ब्याप्त हो गई.