Skip to content
22 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • प्रथम पुरस्कार से सम्मानित मॉडल ग्राम पंचायत हृदयपुर में स्वच्छता अभियान
  • जिला जवार

प्रथम पुरस्कार से सम्मानित मॉडल ग्राम पंचायत हृदयपुर में स्वच्छता अभियान

मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन प्रथम पुरस्कार से सम्मानित मॉडल ग्राम पंचायत हृदयपुर में जनप्रतिनिधियों के साथ आम जनमानस ने भी स्वच्छता अभियान में बढ़ -चढ़ कर प्रतिभाग एवं श्रमदान किया .
General Desk 21 September, 2024 1 minute read
hridaypur safai

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

बलिया .स्वच्छता ही सेवा अन्तर्गत “स्वभाव स्वच्छता- संस्कार स्वच्छता” की थीम पर शनिवार को विकास खण्ड मुरली छपरा के मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन प्रथम पुरस्कार से सम्मानित मॉडल ग्राम पंचायत हृदयपुर में जनप्रतिनिधियों के साथ आम जनमानस ने भी स्वच्छता अभियान में बढ़ -चढ़ कर प्रतिभाग एवं श्रमदान किया .

इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) मुरली छपरा (बलिया) के बीoसीo सुशील कुमार द्विवेदी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि इस अभियान के तहत विकास खण्ड मुरली छपरा के सभी 25 गांवों में सर्वाधिक गंदगी वाले चिन्हित 50 ब्लैक स्पाट सहित सभी सार्वजनिक स्थलों, मंदिरों,सामुदायिक शौचालयों, विद्यालयों एवं पंचायत भवनों की विशेष साफ-सफाई का कार्य करायी जा रही है . स्वच्छता को अपने स्वभाव एवं संस्कार में अपनाना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है.

उन्होंने इस दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता का शपथ दिलाते हुए अपील किया कि आप लोग “मेरा कूड़ा -मेरी जिम्मेदारी” का अनुसरण करते हुए कूड़े का पृथक्करण कर उसे कचरा पात्र या कूड़ा वाहन में ही डालें .प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग न करें और बेकार/अनुपयोगी प्लास्टिक को प्लास्टिक बैंक में डालें . सेप्टिक टैंक से ओवर फ्लो होकर निकलने वाले ब्लैक वाटर को खुलें में न बहाकर उसका लिज पिट में निपटान करें. खेतों में जैविक खाद का प्रयोग करें.

महिलाएं मासिक धर्म के समय सेनेटरी नेपकिन/पैड का प्रयोग एवं उसका सुरक्षित निपटान करें .संक्रमण से बचने के लिए भोजन से पहले और टायलेट का उपयोग करने के बाद हाथों को हमेशा साबुन से अच्छे से धोये.जल संरक्षण करें और अनावश्यक जल का उपयोग कम करें. स्वच्छ एवं हरित गांव बनाने के लिए हर मांगलिक/बर्थडे या खास दिनों को यादगार बनाने हेतु वृक्ष अवश्य लगायें .

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोनू पाठक ने कहा कि घर से कूड़े से भरी हुई  थैलियां सड़क पर फेंक देना हमारे असभ्य स्वभाव की निशानी है, वास्तव में जैसे हम घर में पूजा करना, नमाज पढ़ना एक आवश्यक धार्मिक कर्तव्य समझते है, वैसे ही अपनी गली-मोहल्लों एवं समाज को स्वच्छ रखना भी हमारा एक आवश्यक धार्मिक कर्तव्य होना चाहिए पर यह तभी संभव है जब घर के बड़े सदस्य  स्वच्छता के पथ पर चलते हुए स्वच्छ रहने की आदत को अपने स्वभाव एवं संस्कार में विकसित करेंगे तभी उसको छोटे बच्चे भी आगे चलकर इसका अनुसरण करेंगे .

उन्होंने कहा कि आप लोगों के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हृदयपुर ग्राम पंचायत को बलिया का ‘सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत’ का प्रथम पुरस्कार का सम्मान मिला है .शीघ्र ही एक माह के अंदर हृदयपुर ग्राम पंचायत में सीएससी,नि: शुल्क महिला सिलाई- कढ़ाई केन्द्र, दोनों प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लासेज की व्यवस्था, सार्वजनिक पुस्तकालय की स्थापना के साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का कार्य कराये जाएंगे .

इस दौरान उधारी गोंड,नथुनी गुप्ता,राजू पासी, कन्हैया पासी, कन्हैया पाठक,अतुल पाठक,अरुण सोनी, उर्मिला देवी,सन्जू देवी,प्रेमशिला देवी, रीता देवी,अंजू देवी, सफाईकर्मी आत्मा प्रसाद,शिवाहारी, गीता देवी अनीता देवी, चांदनी देवी आदि लोग श्रमदान में मौजूद रहे.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया लाइव बलिया समाचार

Post navigation

Previous: जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह से पहले चित्रकला प्रदर्शनी  और विभिन्न विभागों में व्याख्यान
Next: Ballia Breaking News: आज की खास – खास ख़बरें / 21 September 2024

ये भी पढ़ें

mahaveeri jhanda julus 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम

General Desk 22 September, 2026
BAnsdih College seminar 1
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार

General Desk 22 September, 2026
SDM Bansdih Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

General Desk 22 September, 2026

Recent Posts

  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर एआई से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

You may have missed

mahaveeri jhanda julus 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम

General Desk 22 September, 2026
BAnsdih College seminar 1
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार

General Desk 22 September, 2026
SDM Bansdih Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

General Desk 22 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर एआई से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस

General Desk 22 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.