Skip to content
22 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • ददरी मेला में चेतक प्रतियोगिता, दूसरे-तीसरे नंबर पर बलिया के घोड़े लेकिन पहला स्थान इस राज्य के नाम
  • Front Page
  • बलिया शहर

ददरी मेला में चेतक प्रतियोगिता, दूसरे-तीसरे नंबर पर बलिया के घोड़े लेकिन पहला स्थान इस राज्य के नाम

ददरी मेले में चेतक प्रतियोगिता में घोड़ों की रेस देखने के लिए सुबह से लोगों की भीड़ जुटने लगी थी. दोपहर 12 बजते-बजते ग्राउंड के चारों ओर भीड़ खचाखच भर गई.
General Desk 18 November, 2024 1 minute read
Ballia Dadri Chetak Race 1

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

के के पाठक, बलिया

बलिया. ददरी मेले में नगर पालिका परिषद द्वारा सोमवार की शाम चेतक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. शुभारम्भ मुख्य अतिथि पूर्व सांसद बीरेंद्र सिंह मस्त, सीआरओ त्रिभुवन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व हरी झंडी दिखाकर किया.

ददरी मेले में चेतक प्रतियोगिता में घोड़ों की रेस देखने के लिए सुबह से लोगों की भीड़ जुटने लगी थी. दोपहर 12 बजते-बजते ग्राउंड के चारों ओर भीड़ खचाखच भर गई. प्रतियोगिता को चार राउंड में विभाजित किया गया था. प्रत्येक राउंड में पांच—पांच घोड़ों को प्रतिभाग करना था. इस प्रकार चारों राउंड में कुल 20 घोड़ों ने प्रतिभाग किया.

पहले राउंड में पांच घोड़ों ने प्रतिभाग किया, जिसमें दो नंबर क्रांतिवीर घोड़ा प्रथम तथा एक नंबर राकेट घोड़ा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. इसके बाद दूसरे राउंड की प्रतियोगिता आयोजित की गई. इसमें भी पांच घोड़ों ने प्रतिभाग किया. इसमें सात नंबर राजू घोड़ा प्रथम तथा छह नंबर बजरंगी घोड़ा द्वितीय स्थान प्राप्त किया.

तीसरे राउंड में पांच घोड़ों ने प्रतिभाग किया जिसमें 11 नंबर कल्लू राजा घोड़ा तथा 12 नंबर बिजली रानी घोड़ी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. जबकि चौथे राउंड में पांच घोड़ों ने प्रतिभाग किया इसमें 16 नंबर पूर्वांचल एक्सप्रेस घोड़ा ने प्रथम तथा 17 नंबर वीर घोड़ा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया.

इन विजेताओं के बीच फाइनल रेस आयोजित की गई, जिसमें बिहार प्रांत के सीवान जिले के आमोद उर्फ मुखिया का 17 नबंर घोड़ा वीर प्रथम, यूपी के बलिया जिले के लीलारी भरौली निवासी श्रीकांत पांडेय का घोड़ा बजरंगी द्वितीय तथा बलिया के ही जनाड़ी निवासी नेपाल पांडेय की घोड़ी बिजलीरानी तीसरा स्थान प्राप्त कर शील्ड पर कब्जा जमाया.

मुख्य अतिथि पूर्व सांसद बीरेंद्र सिंह मस्त, परिहन मंत्री के भाई धमेंद्र सिंह एवं नपा अध्यक्ष संत कुमार उर्फ मिठाई लाल ने तीनों विजेताओं को क्रमश: शील्ड व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया.

वही सांत्वना पुरस्कार कृष्णानंद पांडेय का कल्लू राजा, हरेराम मुखिया के राकेट एवं मो. मकसूद के पूर्वांचल एक्सप्रेस को दिया गया. निर्णायक मंडल में दमदम राय, शिवशंकर मिश्र, रामनारायण यादव, गोलू सिंह व आशीष सिंह रहे.

इस मौके पर एएसपी दक्षिणी कृपाशंकर, सीआरओ त्रिभुवन, एसडीएम आत्रेय मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट इ्ंद्रकांत द्विवेदी, ईओ सुभाष कुमार, नपा अध्यक्ष संत कुमार, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, सीओ सिटी गौरव कुमार, मेला प्रभारी अमरजीत यादव, प्रमोद सिंह, राघव मिश्रा,पूर्व जिपंस पिंटू सिंह समेत हजारों की तादात में लोग एवं पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे. संचालन पप्पू पांडेय ने किया.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया में आज क्या हुआ बलिया शहर बलिया समाचार

Post navigation

Previous: बांसडीह के पीजी कॉलेज में रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर के समापन पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
Next: पैतृक गांव लौटे बलिया निवासी अखिल भारतीय किन्नर महासंघ सदस्य ने कराया मन्दिर निर्माण

ये भी पढ़ें

Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026
PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026

Recent Posts

  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

You may have missed

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026
Pushkar Mishra SDM Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस

General Desk 21 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.