Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बलिया. जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की गई। डीएम ने सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कई निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए शहर के प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। पहले चरण में 13 चिन्हित चौराहों पर कैमरे लगाए जाएंगे, जबकि दूसरे चरण में अन्य प्रमुख चौराहों को भी सीसीटीवी निगरानी के दायरे में लाया जाएगा।
डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यातायात नियमों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जाए। इसके साथ ही हर महीने सेमिनार और वर्कशॉप आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा अभियान की शुरुआत सरकारी ड्राइवरों से की जाए, साथ ही टेम्पो, ई-रिक्शा, स्कूल बस और ट्रक चालकों के लिए भी सेमिनार आयोजित किए जाएं।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि किसी भी वाहन चाहे वह सरकारी हो या निजी में लगे प्रेशर हॉर्न को तत्काल हटाया जाए। इसके लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। साथ ही शहर के प्रमुख स्थानों पर साइनेज बोर्ड, होर्डिंग और यातायात जागरूकता संदेश लगाने के निर्देश भी दिए गए ताकि लोग ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सड़क हादसों में कमी आए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रशासन, पुलिस और जनता सभी को मिलकर इसके प्रति सजग रहना होगा। बैठक में बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


