सांकेतिक चित्र

कुंए में डूबकर एक वृद्ध की मौत

केशव यादव पुत्र स्व परशुराम यादव उम्र 62 वर्ष निवासी शाहपुर अक्सर घर से कभी निकल जाया करते थे. मंगलवार की रात्रि में भी अचानक घर से निकल गए और घर नही लौटे. घर वाले खोजबीन किये पर कही पता नही चला. सुबह के वक्त लोग टहलने निकले तो खेत के पास कुँए में एक शव देखकर हो हल्ला हुआ. इसी बीच किसी ने प्रभारी निरीक्षक राजीव मिश्र को सूचना दी. मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कुँए से बाहर निकलवाया जिसकी पहचान केशव यादव निवासी शाहपुर के रूप में कई गई. पुलिस ने शव का पंचनामा कर अंत्यय परीक्षण के लिये जिला अस्पताल भेज दिया.

एमएलसी चुनाव अब 9 अप्रैल को, 12 को मतगणना

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से कार्यक्रम में संशोधन किया गया है. संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, निर्वाचन की अधिसूचना 15 मार्च को जारी होगी. नामांकन की अंतिम तिथि 22 मार्च है. नामांकन पत्रों की जांच 23 मार्च को और नाम वापसी 25 मार्च तक की जा सकेगी.

बलिया में मंगलवार को 7 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

बांसडीह विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी प्रमोद पासवान व विनोद वर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया स्वामीनाथ साहनी ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से शुभा सपा के महेंद्र चौहान तथा राष्ट्र उदय पार्टी से श्रीपति पाल ने नामांकन पत्र दाखिल किया फेफना विधानसभा क्षेत्र से बहुजन मुक्ति पार्टी के अवधेश वर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया.

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बांसडीह की सीओ ने नागरिकों के साथ की बैठक

सीओ व थानाध्यक्ष ने कहा है चुनाव में वोट डालना अपना सभी का अधिकार है. क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहे , इसका आप सभी लोगों के ध्यान रखना है. अगर कहीं किसी प्रकार का कोई गड़बड़ी का अंदेशा है, तो आप लोग तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें. त्वरित कार्रवाई होगा. अगर चुनाव में कोई व्यवधान डालेगा तो उसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. आप सभी लोग समय से आकर के अपना मत का प्रयोग करें और आसपास के लोगों को भी वोट की मताधिकार के बारे में समझाये. वोट डालना सभी लोगों के लिए जरूरी है.

बलिया नगर से बागी हुए भाजपा के नागेंद्र पांडे, बसपा से करेंगे नामांकन

भाजपा के टिकट पर बलिया नगर क्षेत्र से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके नागेंद्र पांडे ने बलिया नगर से दयाशंकर सिंह के भाजपा प्रत्याशी के रूप में घोषणा होने के बाद उन्होंने बगावती तेवर अख्तियार कर लिया है. आनन-फानन में उन्होंने बसपा विधायक उमाशंकर सिंह से मिलकर बसपा की सदस्यता ग्रहण कर ली. बसपा के उमाशंकर सिंह ने घोषणा की कि बलिया नगर से बसपा के प्रत्याशी के रूप में नागेंद्र पांडे नामांकन दाखिल करेंगे.

बलिया जनपद के 6 विधानसभा क्षेत्रों से 9 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

बांसडीह विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के राम गोविंद चौधरी, फेफना क्षेत्र से निर्दल प्रत्याशी जनार्दन सिंह, फेफना से ही समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में संग्राम सिंह ने नामांकन दाखिल किया.

बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह हुए बागी, मंगलवार को करेंगे नामांकन

अपनी बयानबाजी के कारण चर्चा में रहने वाले बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. बताया जा रहा है कि 8 फरवरी को सुरेंद्र सिंह नामांकन करेंगे. बैरिया विधानसभा सीट से अपने विवादित बयानों को लेकर खबरों में रहने वाले सुरेंद्र सिंह विधायक हैं.

फेफना विधानसभा से एआईएमआईएम पार्टी के प्रत्याशी की घोषणा

टिकट मिलने के बाद बलिया जनपद में प्रथम आगमन पर शमीम अंसारी का फेफना विधानसभा के स्थानीय कस्बा के त्रिकालपुर तिराहा,गड़वार बाजार,बाराबान्ध,रतसर सहित विभिन्न गांवों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर पूरे गर्मजोशी से स्वागत किया.

ट्रांसफार्मर हटाए बिना रिपोर्ट भेज दी , कॉलोनी वासियों में आक्रोश

नगर पंचायत सहतवार निवासी सुनन्दा देवी पत्नी अखिलेश कुमार दुबे का नया मकान चैन राम बाबा इंटर कॉलेज के पास कॉलोनी के पास स्थित बागीचे में बन रहा है. कुछ दिन पहले सुनंदा देवी के लड़की का एक्सीडेंट हो गया था. लड़की का इलाज कराने अपने पति के साथ कानपुर चली गयी थी. इसी बीच बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा फुलवारी के गेट के पास बिना दूसरा पोल लगाये सिंगल पोल पर ही बिना अनुमति का ट्रांसफार्मर 10 केवीए का लगा दिया गया. जबकि खम्भे से सटे 9 फीट की उनकी दिवार खड़ी है. दिवार के पास ट्रान्सफार्मर लगने से अन्य कालोनी के लोगों को भी खतरा पैदा हो गया है. उन्होंने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री योगी, जिलाधिकारी महोदय बलिया,अधिशासी अभियंता तृतीय पूर्वांचल विद्युत वितरण लिमिटेड से किया.

तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

फाइनल मुकाबला सुलतानीपुर व रघवली के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला जिसमें रगोली के टीम ने 12 ओवरों में 131 रन निर्धारित लक्ष्य दिया, सुलतानीपुर की टीम ने 12 ओवर में आठ विकेट पर 91 बना पाया और रघवली की टीम ने 41 रन से मैच पर जीत लिया. इस मैच में मैन ऑफ द मैच मैन ऑफ द सीरीज धीरज शर्मा को दिया गया.

अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

ख्य अतिथि सह अध्यक्ष बार काउंसिल ऑफ उ0प्रदेश जय नारायण पांडेय ने अपने संबोधन में उपस्थित अध्वक्ताओं को संबोधित करते हुये कहा कि मेरे लिये अधिवक्ता हित सर्वोपरि है. मैं अपने अधिवक्ताओं के हित के विपरीत कोई भी समझौता मैं कत्तई बर्दाश्त नहीं करता. अधिवक्ता हित की लड़ाई मैं अपने स्तर लगातार लड़ रहा हूं. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय मे तहसीलों में ऐसी कोई चिकित्सकीय व्यवस्था नहीं है जिससे कि किसी अधिवक्ता की अचानक तबियत खराब होने पर उन्हें हॉस्पिटल तक पहुंचाया जाय.

पूर्व की सरकारों में खुलेआम गुंडागर्दी और लूट को जनता अभी भूली नहीं- विकेकानंद

विवेकानंद जी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुये कहा कि प्रदेश में योगी व देश मे मोदी के कार्यो का गुणगान पूरा विश्व कर रहा है. आज विपक्ष इनके विकास कार्यो से खासा परेशान है. पूर्व की सरकारों में खुलेआम गुंडागर्दी,जमीन कब्जा, हत्या, लूट को जनता अभी भूली नहीं है. योगी जी बुल्डोजर ने ऐसे माफियाओं के कब्जाकर बनाये गये आलीशान बिल्डिंग को तोड़कर उस जमीन पर बिल्डिंग बनाकर गरीबों को आवास दिया जा रहा है. यह कार्य योगी व मोदी राज में ही संभव है.

ग्रामीण क्षेत्र हो या शहरी इलाका हर जगह लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान-अरुणेश कुमार पाठक

रिटायर्ड फौजी ने कहा कि वर्तमान समय में देश तथा प्रदेश में डबल इंजन की सरकार पूरी तरह से फेल है.  ग्रामीण क्षेत्र हो या शहरी इलाका हर जगह लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान हैं. किसानों को समय से खाद-बीज उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिससे उन्हें दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं. श्री पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत ग्रामीणों को सिलेंडर तो मुहैया करा दिया गया लेकिन सिलेंडर का दाम इतना बढ़ा दिया गया कि उसका रिफिल करवाना आम आदमी के बस की बात नहीं है. इस डबल इंजन की सरकार ने महंगाई को आसमान पर पहुंचा दिया.

धूमधाम से मनाया गया चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव का समापन कार्यक्रम

युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय,भारत सरकार के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र बलिया द्वारा चौरा चौरी शताब्दी महोत्सव के समापन के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. विकास खंड सोहांव के ग्राम सभा भरौली में आत्मनिर्भर युवा भारत विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया.

लाल बालू लदी सात ट्रक सीज, सहतवार पुलिस की बड़ी कार्रवाई

गुरुवार की सुबह सहतवार थाने के एस आई हरेन्द्र सिह अपने हमराही सिपाहियों के साथ सहतवार थाने के सामने खड़े होकर गाड़ियों की जांच कर रहे थे. तभी कई ट्रक आते हुए दिखायी दिये.  जिस पर आवश्यकता से अधिक लाल बालू लदा हुआ था. उन्होंने इसके कागजात दिखाने के लिए कहा, ड्राईवर कागजात नहीं दिखा पाये. सहतवार पुलिस 9 ट्रकों को सीज कर आवश्यक कार्रवायी में जुट गयी है.

news update ballia live headlines

वाराणसी में करोड़ों की नकली कोरोना वैक्‍सीन और कोरोना किट बरामद, एसटीएफ ने की कार्रवाई

एसटीएफ की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार आरोपितों से पूछताछ भी की गई है. पूछताछ में पूरा मामला सामने आने के बाद कार्रवाई की गई है. इस बाबत लंका थाना क्षेत्र में एसटीएफ की ओर से विधिक कार्रवाई की गई है.

मतदाता जागरूकता के लिए लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

जिला युवा अधिकारी अतुल शर्मा, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 अनिल कुमार, संगीत के क्षेत्र से डॉ0 अरविंद उपाध्याय द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई. कार्यक्रम के माध्यम से जिले भर के युवा मंडल के सदस्यों और महाविद्यालय के छात्रों द्वारा प्रतिभाग कर गायन, नाटक, नृत्य, कविता पाठ आदि विधाओं के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया गया

प्रत्याशी सहित अब 20 व्यक्तियों से ज्यादा व्यक्ति डोर टू डोर चुनाव प्रचार नहीं करेगें

आगामी दो माह तक की अवधि के लिए धारा-144 लागू किया गया है. जिसमें प्रत्याशी सहित 10 व्यक्तियों के स्थान पर अब 20 व्यक्तियों से ज्यादा (सुरक्षा गार्ड को छोड़कर) व्यक्ति डोर टू डोर चुनाव प्रचार नहीं करेगें. उक्त आदेश का उल्लंघन भारतीय दण्ड विधान की धारा-188 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध होगा.

रेल विभाग को दिया 16 फरवरी से आमरण अनशन पर बैठने का अल्टीमेटम

पूर्व जिला पंचायत सदस्य राधेश्याम यादव ने मंगलवार को मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी को जरिये सुरेमनपुर स्टेशन अधीक्षक को पत्रक सौप कर उक्त ट्रेनों का परिचालन शुरू करने की मांग की है. राधेश्याम ने अपने दिये गये पत्र में रेल विभाग को अल्टीमेटम दिया है कि यदि 15 फरवरी तक उक्त ट्रेनों का परिचालन शुरू नही किया जाता तो 16 फरवरी से सुरेमनपुर स्टेशन परिसर में आमरण अनशन पर बैठूंगा.

एटीएस और बलिया पुलिस की संयुक्त टीम ने पांच असलहा तस्करों को किया गिरफ्तार

एटीएस को मिली जानकारी के अनुसार जैसे ही सेतु के बिहार तरफ की ओर से आने वाले मार्ग के द्वारा काले रंग की स्कार्पियो गाड़ी नंबर यूपी 60/ए ई9495 आती दिखाई दी वैसे ही पुलिस रुकने का इशारा कर उस पर धावा बोल दी. उसमें बैठे हुए पांच, एक ड्राइवर एवं चार यात्री कुछ समझ पाते तब तक पुलिस सभी को कब्जे में ले ली. काफी छानबीन के बाद भी पता नहीं चल पाया। वाहन में बैठे यात्रियों से हथियार का पता नहीं चल पा रहा था. पुलिस कड़ाई से पूछताछ की तो जानकारी हुई कि स्कॉर्पियो के पिछले सीट में सारे हथियार है जिसमें 5 पिस्टल, 10 मैगजीन भरे पड़े हैं. हथियार मिल जाने के बाद एटीएस एवं पुलिस की टीम थाने पर लेकर आई तब उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई. क्षेत्राधिकारी सदर स्थानीय थाने पर पहुंच गए.