Category: प्रदेश
राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन की शुरुआत भोजपुरी भाषा के साथ की. जिसके बाद जनसभा में बागी बलिया भृगु बाबा की जय के जयकारे से वातावरण गुंजायमान होता रहा. निवर्तमान विधायक संजय यादव के विकास कार्यों का बखान करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि बलिया जिला अंतर्गत सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र वह पहला क्षेत्र है जहां पर सिर्फ 300 करोड़ रुपये का कार्य सड़क निर्माण में लगाया गया है.
प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली कि एक बाइक पर सवार दो युवक अवैध शराब लेकर रेवती-दतहां मार्ग से जा रहे हैं. सूचना मिलते ही हरेंद्र पटेल विपिन सिंह राम अनन्त यादव, महिला आरक्षी राखी, सविता मौर्या, पूजा कश्यप रेवती-दतहां सम्पर्क मार्ग पर जोड़ा पुलिया के समीप घेराबंदी कर वाहन चेकिंग करने लगे. कुछ ही देर बाद एक बाइक पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए. पुलिस को देख बाइक चालक ने बाइक मोड़कर भागना चाहा लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया.
भाजपा नेता केतकी सिंह ने कहा कि मैं पूर्वांचल क्रांति पार्टी के सभी सदस्यों का भरपूर मान सम्मान रखूंगी. मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष से यह उम्मीद करती हूंँ कि अगर मैं कहीं अपने मार्ग से भटक गई तो मेरा गार्जियन बनकर आप मुझे एहसास कराएंगे. पूर्वांचल क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशीकांत मिश्रा उर्फ बिट्टू बाबा ने कहा कि हम राष्ट्रवाद में विश्वास करते हैं. विभिन्न पार्टियां जो जातिवाद फैला रही है यह देश हित में नहीं है. हमारी पार्टी के सिद्धांतों के साथ बीजेपी का मेल खा रहा है इसलिए मैं भाजपा प्रत्याशी केतकी सिंह का समर्थन कर रहा हूं. मैं इनकी जीत के लिए भरपुर प्रयास करूंगा.
मुन्ना गुप्ता का शव लोहटा गांव के एक खेत में विगत 25 जनवरी को मिला था. मुन्ना गुप्ता की हत्या कर उसके मुंह के चमड़े को उधेड़ दिया गया था इस मामले में पुलिस जांच पड़ताल की तो मृतक के सगे मौसेरा भाई अमित कुमार उर्फ गोलू एवं भरत गुप्ता पुत्र गण राजकुमार गुप्ता एवं एक अन्य शिवकुमार राजभर पुत्र रुदल राजभर सहित लक्ष्मीना देवी की संलिप्तता पाई गयी.
दूसरे दिन पार्टी संख्या 849 से 1696 तक दोनों पालियो में कुल 3296 कार्मिकों को प्रशिक्षण प्राप्त करना था, जिसमें से 156 कार्मिक अनुपस्थित रहें। अनुपस्थित कार्मिकों में 35 पीठासीन अधिकारी, 30 मतदान अधिकारी प्रथम, 50 मतदान अधिकारी द्वितीय और 41 मतदान अधिकारी तृतीय सम्मिलित है। प्रथम दिन प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे 15 कार्मिकों द्वारा आज प्रशिक्षण प्राप्त किया गया.
जिलाधिकारी ने अनुपस्थित कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि प्रशिक्षण की अवधि में उपस्थित होकर अनिवार्य रूप से ट्रेनिंग ले लें, अन्यथा की दशा में कड़ी कार्रवाई की जाएगी. अक्षम, दुर्घटना में घायल बीमार मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण स्थल पर मेडिकल बोर्ड द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. प्रशिक्षण स्थल पर मतदान कार्मिकों को कोविड संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन भी कराया गया.
जजौली गांव के समीप पहुंचे सामने से जा रही बोलेरो को ओवरटेक करने लगे वे जैसे ही ओवरटेक करके आगे बढ़े तभी अचानक विपरीत दिशा से स्कॉर्पियो तेज गति से आ गई जिससे कि बोलेरो व स्कॉर्पियो के बीच बाइक के आ जाने से भीषण टक्कर हो गई, जिसमें दबकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर इकट्ठा लोगों ने पुलिस को सूचना देने के तत्काल बाद दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां से डॉक्टर ने राजन को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया,
इस बार विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से दो फ्लाइंग टीम गठित की गई हैं, जो लगातार परीक्षा-केन्द्रों का निरीक्षण कर रही हैं. फ्लाइंग टीम के प्रभारी डॉ सुचेता प्रकाश ने बताया कि अब तक टीम ने डीएस मेमोरियल बालिका महाविद्यालय से एक, बजरंग महाविद्यालय दादर से दो, अमरनाथ मिश्र पीजी कॉलेज से एक तथा नरहेजी महाविद्यालय से तीन नकलची पकड़े हैं.
घोड़हरा की क्रिकेट टीम ने पहले टॉस जीतकर रेवती को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया. रेवती क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी निर्धारित 14 ओवरों में 143 रन बनाकर ऑल आउट हो गए. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी घोड़हरा की जौहरी क्रिकेट क्लब की टीम ने 12 ओवर 01 गेंद में ही 144 रन का लक्ष्य पूरा कर ट्राफी पर कब्जा कर लिया.
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम न केवल युवाओं को मंच प्रदान करते हैं बल्कि उनका बौद्धिक विकास भी करते हैं. आगे भी नेहरू युवा केन्द्र और रेड क्रॉस साथ मिलकर कार्य करें तो युवाओं के लिए ज्यादा लाभप्रद होगा. जिला युवा अधिकारी ने युवती मण्डल के सदस्यों को हाइजीन किट उपलब्ध करवाने हेतु रेड क्रॉस का धन्यवाद दिया और युवतियों को सशक्त बनाने में ऐसे आयोजनों की भूमिका के महत्व पर प्रकाश डाला.
