Category: Uncategorised
यूपी में इलेक्शन के चलते आखिरकार बनारसियों की लॉटरी निकल ही आई. तो मितरों अहमदाबाद-मुंबई के बाद दूसरी बुलेट ट्रेन दिल्ली बनारस के बीच दौड़ेगी. सिर्फ 2 घंटे 40 मिनट में यह तय करेगी 782 किलोमीटर का फासला. चर्चा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस प्रोजेक्ट में स्वयं रुचि ले रहे हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन का रूट अलीगढ़, आगरा, कानपुर, लखनऊ और सुल्तानपुर से होते हुए गुजरेगा.
इंटरनेशनल बास्केटबॉल प्लेयर प्रतिमा सिंह को सगाई की अंगूठी पहना कर आखिरकार टीम इंडिया तूफानी गेंदबाज इशांत शर्मा ने रविवार को काशी का दामाद बनने का फैसला कर ही लिया. दोनों जल्द ही परिणय सूत्र में बंधेंगे. इशांत की मंगेतर बनारस की ही रहने वाली है. उनकी बाकी चार बहनें प्रशांती सिंह, दिव्या सिंह, प्रियंका सिंह, आकांक्षा सिंह भी इंडिया की जानी मानी बास्केटबॉल प्लेयर हैं. बास्केटबॉल से जुड़े खिलाड़ी इन्हें सिंह सिस्टर्स के नाम से जानते हैं.
आजमगढ़ के मूल निवासी चंद्रपाल सिंह द्वारा निर्मित फिल्म ‘भूरी’ की शूटिंग गोरखपुर में हुई है. पिछले शुक्रवार को यह फिल्म रिलीज हो चुकी है. साथ ही प्रदेश सरकार ने इसे टैक्स फ्री भी कर दिया है. फिल्म के प्रोड्यूसर चन्द्रपाल सिंह ने कुछ दिनों पहले सरकार से इस फिल्म को टैक्स फ्री करने का अनुरोध किया था. अखिलेश यादव सरकार ने तत्काल इस इस फिल्म को टैक्स फ्री करने का प्रस्ताव कैबिनेट बाई सर्कुलेशन से पास शुक्रवार को पास करवा दिया.
गाजीपुर कोतवाली क्षेत्र में स्थित रजदेपुर पुलिस चौकी के पास शनिवार देर रात नहाते समय आठ साल का मासूम कुएं में फिसल कर जा गिरा. बताया जाता है कि वह तराबी पढ़ने की तैयारी कर रहा था. नसीम के कुंए में गिरने की जानकारी होते ही पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया. हालांकि पानी गहरा होने की वजह से स्थानीय लोग बच्चे को कुएं से निकाल पाने में सफल नहीं हो पाए.
