जिला पंचायत अध्यक्षों को नई कार मिलेगी

चाय की दुकान चलाने वाले दपंति पर था 50 हजार का कर्ज. मां-बाप ने 6 लाख में जालौन के कालीन व्यापारी को बेचा बच्चा. कर्जदारों से परेशान होकर मासूम बेटे का सौदा किया. पुलिस से बचने को बाबुपुरवा में दर्ज कराई गुमशुदगी

एक ही दिन दो नातियों के नाना बने राजद सुप्रीमो लालू

बिहार पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव एक ही दिन दो नातियों के नाना बने हैं. उनके बेटे और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव और राज्यसभा सांसद डॉ. मीसा भारती ने सोशल साइट फेसबुक पर इसकी जानकारी दी है. बता दें कि मीसा और उनकी सबसे छोटी बहन राजलक्ष्मी को बेटा हुआ है.

गवर्नर ने पूछा सीएम से, रिजवी शपथ क्यों नहीं ले रहे

सूबे के राज्यपाल राम ऩाईक ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से पूछा है कि आखिर जियाउद्दीन रिजवी मंत्री पद की शपथ क्यों नहीं ले रहे हैं. गौरतलब है कि बीते 27 जून को मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ था. उस दिन रिजवी के मंत्री बनाए जाने की घोषणा तो हुई, मगर मक्का की यात्रा पर होने के कारण श्री रिजवी शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत नहीं कर सके.

बलिया वालों के अरमानों को पंख लगाएंगे गडकरी

बीते कई दिनों से सांसद भरत सिंह एड़ी चोटी का पसीना एक किए हुए हैं. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के स्वागत की तैयारी में. मगर भादो के अंधियारा फैलाते कारे कारे मेघा बैरी बन गए हैं. बीते दो दिन से लगातार हो रही बारिश अब मुसीबत का सबब बन चुकी है बलिया वालों के लिए.

लापरवाही महंगी पड़ी एसओ चितबड़ागांव को

लापरवाही का खामियाजा आखिरकार भुगतना पड़ा. फेफना थाना क्षेत्र के गौरा मोड़ पर दबंगों के हाथों मारे गए करना नफरेपुर गांव निवासी अशोक सिंह के मामले में थानाध्यक्ष चितबड़ागांव संजय कुमार त्रिपाठी को पुलिस अधीक्षक ने लाइन हाजिर कर दिया है.

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आजम खान का पुतला फूका

बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सैकड़ों की संख्या में पार्टी के झंडे के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा. वहां मौजूद सिटी मजिस्ट्रेट ने ज्ञापन …

प्रधानाचार्य को मिला दो हजार का इनाम

बलिया : स्कूल में शिक्षा का अच्छा माहौल, स्वच्छता और पत्रावलियों का सुव्यवस्थित रख-रखाव देख निरीक्षण को निकले बेसिक शिक्षाधिकारी गदगद हो गए. यह नजारा मुरलीछपरा शिक्षा क्षेत्र के प्राथनिक विद्यालय भोजापुर का है. …

साक्षरता है समाज के समृद्धि की पहचान:अजीत पाठक

प्रेरक संघ के अध्यक्ष अजीत पाठक और उदयपुरा के ग्राम प्रधान शमीम अंसारी ने संयुक्त रूप से अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि देश या समाज की …

बाढ़ राहत से ज्यादा राजनीति की चिंता

बाढ़ की भयंकर तबाही से हजारों लोगों के घर बर्बाद हो गए, पीड़ितों की जिंदगी थम सी गई, वे सड़क पर जीवन बसर करने को मजबूर हैं. वहीं कुछ लोगों के लिए बाढ़ पीड़ितों के बहते आंसू सेल्फी लेने और सोशल मीडिया पर अपनी राजनीति चमकाने का जरिया बन गये है.

अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 23 गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी के निर्देश पर जनपदीय पुलिस सक्रिय हो गई है. बीते 24 घंटे के अंदर अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 151 के तहत पुलिस ने 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. साथ ही 3 वांछितों को भी जेल का रास्ता दिखा दिया है.

गडकरी के स्वागत के लिए भाजपा ने झोंकी ताकत

गडकरी की सभा को लेकर भाजपा रोज तैयारी बैठक कर रही है. पार्टी में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है. मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे ने मंडल अध्यक्षों तथा जिला पदाधिकारियों की बैठक ली.

पिकप में लदे सात मवेशी बरामद

जनपद के नगरा थानाध्यक्ष शाह मोहम्मद ने पिकअप में लदे सात मवेशियों को बरामद किया है. पुलिस ने पिकप को अपने कब्जे में लेकर रिपोर्ट दर्ज कर लिया है, जबकि आरोपी भाग निकलने में कामयाब हो गया.

रसड़ा में सांड़ ने ली किसान की जान

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नदौली गांव में मंगलवार की सुबह 9 बजे भैस चराते समय एक किसान को सांड ने हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया. आस पास के लोग गंभीर रूप से घायल किसान को इलाज के लिए मऊ ले जा रहे थे. हालांकि रास्ते में ही किसान ने दम तोड़ दिया.

फेफना में लबे सड़क दबंगों ने ली किसान की जान

मंगलवार को फेफना थाना क्षेत्र के गौरा मोड़ पर दबंगों ने किसान को पीट पीट कर मार डाला. वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. घटना की वजह भूमि विवाद बताया जा रहा है. मौके पर स्वयं सीओ सदर पहुंचे थे.

सपनों की सौगात लेकर आ रहे हैं गडकरी

सांसद भरत सिंह ने कहा कि केंद्रीय परिवहन व राजमार्ग मन्त्री नितिन गडकरी बलिया के विकास के सपनों की सौगात लेकर आ रहे हैं. अब यह तय हो चुका है कि अपना जिला विकास के मामले में ऊंचा मुकाम हासिल करने जा रहा है. उक्त बातें भाजपा सांसद भरत सिंह ने मंगलवार को बैरिया डाक बंगले में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच कही.

लम्बित प्रार्थना पत्रों को तेजी से निस्तारण के निर्देश

जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने तहसील दिवस के लम्बित प्रार्थना पत्रों को तेजी से समयबद्ध रूप से निस्तारण करने का निर्देश मातहतों को दिया. उन्होंने निर्देश दिया कि पिछले तहसील दिवसों के जो भी प्रकरण लम्बित है, उसका शत प्रतिशत निस्तारण अगले तहसील दिवस तक कर लिया जाय.

जिला स्वच्छता समिति की बैठक 10 को

जिला स्वच्छता समिति की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 10 सितम्बर को सायं 04 बजे जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय पर आयोजित की गयी है. यह जानकारी जिला पंचायत राज अधिकारी राकेश कुमार यादव ने दी है.

मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक 08 को

विधान सभा फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता 01 जनवरी, 2017 के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के सम्बन्ध में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ 08 सितम्बर को पूर्वान्ह 10-30 बजे से कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी है.

नरही कांड की मजिस्ट्रेटी जांच की अवधि बढ़ी

12 अगस्त 2016 को थाना नरही पर धरना प्रदर्शन के दौरान घटित घटना में नरही निवासी विनोद राय की मौत हो गयी थी. श्री राय की मौत, उनके पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्तिम संस्कार तक की घटना की मजिस्टीरियल जांच मुख्य राजस्व अधिकारी बी राम द्वारा की जा रही है.

भादो में बलिया की सड़कें

हंगामेदार मानसून और गंगा-घाघरा का रौद्र तेवर झेल चुकी बलिया की सड़कें इन दिनों अपनी दुर्दशा बयान करने के लिए शब्दों की मोहताज नहीं है. बेहतर है आप पढ़ने की बजाय उसे स्वयं देखें.