प्रभातफेरी निकाल मतदाता जागरूकता की अलख जगाई

बलिया। श्री मुरली मनोहर टाउन पीजी कॉलेज बलिया के रोवर्स क्रू एवं रेंजर्स टीम के पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन मार्चपास्ट, प्राथमिक उपचार , गांठ बंधन की जानकारी दी गयी. इनके …

लोकतंत्र के पर्व में सबकी शत प्रतिशत भागीदारी पर जोर

गाजीपुर। चुनाव आचार संहिता लगते ही गाजीपुर जनपद में जिलाधिकारी जगह-जगह चौपाल लगाकर पूरे जिले में मतदाताआें, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं बीएलआे को मतदान सम्बन्धी जानकारी दे रहे हैं. इसी क्रम में मंगलवार को जिलाधिकारी …

नवनिर्मित सड़क की दुर्दशा देख डीएम का पारा चढ़ा

जिलाधिकारी संजय खत्री व पुलिस अधीक्षक अरबिन्द सेन मंगलवार को गहमर जा रहे थे. जैसे ही जिलाधिकारी का काफिला कामाख्या धाम पुलिस चौकी से प्राथमिक विद्यालय पथरा होते हुए टीबी रोड पर जाने वाली नवनिर्मित सडक़ पर पहुंचा उक्त सडक़ की हालत देख डीएम का पारा चढ़ गया.

आटो के पलटने से आधा दर्जन छात्र छात्राएं घायल

आटो रिक्‍शे के पलटने से शाहफैज स्कूल के आधा दर्जन छात्र-छात्राएं घायल हो गईं. घायलों को स्‍थानीय लोगों ने उपचार के लिए जिला अस्‍पताल में भर्ती करवाया. इसमें एक छात्रा की हालत गंभीर होने पर डॉक्‍टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया.

करीमुद्दीनपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा जिला बदर

ताजपुर निवासी सलीम पुत्र मन्नान जो जिला बदर का लिस्टेड है, को घर मे मुर्गा खाते समय पुलिस ने दबोच लिया. इस बारे में थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर बालमुकुंद मिश्रा ने बताया ऐसे लोगों की सही जगह जेल है.

करीमुद्दीनपुर में गांजा तस्कर हत्थे चढ़ा

करीमुदीनपुर पुलिस ने रविवार की रात आठ बजे ताजपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी क्रॉसिंग के पास से मुखबिर की सूचना पर एक गाजा तस्कर को पांच किलो गांजा एवं 32 बोर के तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है.

ठंड से वृद्ध की मौत, मगर शव गाजीपुर रेलवे स्टेशन पर सात घंटे पड़ा रहा

सिटी रेलवे स्टेशन पर सोमवार को ठंड के कारण एक वृद्ध की जान चली गई, लेकिन जीआरपी जवानों ने शव को कब्जे में लेने की जहमत नहीं उठाई.

रोवर्स/रेन्जर्स का पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्रारम्भ

श्री मुरली मनोहर टाउन पीजी कॉलेज में रोवर्स/रेन्जर्स का पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के आयोजन शिविर के उद्घाटन सत्र में महाविद्यालय के प्राचार्य केके मिश्र ने स्व अनुशासन की महत्ता पर बल दिया.

बनारस के पहड़िया चौराहे पर रोडवेज बस ने एक व्यक्ति को रौंदा

सोमवार की शाम पहड़िया चौराहे पर रोडवेज बस ने धरहरा निवासी प्रदीप सिंह को बुरी तरह कुचल दिया. यह बस सैदपुर निवासी आरयू सिंह की बताई जा रही है.

सादात तिराहे के पास डीसीएम में लदी 750 पेटी देशी शराब बरामद

रविवार की शाम करीब तीन बजे सादात तिराहे पास डीसीएम ट्रक में लदी 750 पेटी देशी शराब बरामद हुई. पेटियों में कुल 33 हजार 750 शीशी पैक थी. उसकी कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गई है. ट्रक का मालिक राजनारायन यादव निवासी दौपुर थाना नंदगंज को मौके पर गिरफ्तार किया गया.

गौसपुर के पास 70 पेटी देशी शराब बरामद

आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में प्रशासन द्वारा करवाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान गाजीपुर पुलिस ने रविवार को मुहम्‍मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर के पास 70 पेटी देशी शराब बरामद किया.

बलिया में आठवीं तक के स्कूल मंगलवार तक बंद

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश सिंह ने ठंड व गलन के मद्देनजर कक्षा आठवीं तक के सभी स्कूलों को 17 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया है.

बसपा प्रत्याशी विनोद राय को पितृशोक

मुहम्‍मदाबाद विधानसभा क्षेत्र के बसपा प्रत्‍याशी विनोद राय के पिता रमाशंकर राय का निधन उनके पैतृक गांव रेवतीपुर में रविवार को हो गया.

सुखपुरा में जीव विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा 17 को

सुखपुरा इंटर कॉलेज में जीव विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा 17 जनवरी को 10:00 बजे से विद्यालय में संपन्न होगी. उक्त जानकारी विद्यालय के प्राचार्य जितेंद्र सिंह और विभागाध्क्ष संजय शर्मा ने दिया है.

विधानसभा चुनाव में किस ओर होगी राजपूतों की गोलबंदी 

इस बार भी उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव में जातीय गोलबंदी की बड़ी भूमिका रहेगी. विकास, सुशासन, कानून व्यवस्था जैसे नारों के पीछे चुनाव में जातीय प्रतिनिधित्व के माध्यम से उन्हें जोड़ने का खेल वैसे तो लंबे समय से चल रहा है, इस बार भी कुछ ऐसा ही है.

चुनाव के मद्देनजर रसड़ा पुलिस ने की कार्रवाई

रसड़ा कोतवाली पुलिस ने पुलिस अधीक्षक राम प्रताप सिंह के निर्देश पर चलाये जा रहे सघन तलाशी अभियान के तहत शुक्रवार की शाम कोतवाल अविनाश सिंह एवं एसआई डीके चौधरी ने करीब 25 गाड़ियों का चालान काटकर पांच हजार रुपये का समन शुल्क वसूला.

सैदपुर में प्रशासन की सख्ती की कलई खोल रहे हैं यह बोर्ड

विधायक सुभाष पासी का कार्यालय के सामने हाइवे किनारे लगा बोर्ड और दीवारों पर अंकित पार्टी के जिंदाबाद के नारे प्रशासन की उस सख्ती के पोल खोल रहे हैं.

पतंगबाजी के जरिए मतदाताओं को जगाने की अनूठी पहल

लंका मैदान के लिए शनिवार की सुबह खास बन गई. सैकड़ों बच्चे, नौजवान, बुजुर्ग मौजूद थे. मौका था मकर संक्रांति पर पतंग महोत्सव का. डीएम की पहल पर नेहरू युवा केंद्र ने यह महोत्सव आयोजित किया था. मकसद था इसके जरिये मतदाताओं को जागरूक करने का.

जंगीपुर पुलिस ने 2,65,000 नगदी बरामद किया

जंगीपुर पुलिस को शनिवार की शाम करीब तीन बजे बड़ी कामयाबी मिली. आचार संहिता को लेकर वाहनों की चेकिंग के दौरान बोलेरो जीप से कुल दो लाख 65 हजार रुपये की नकदी मिली.