गुरु-चेला और बबुआ के बुरे दिन आऩे वाले हैं, सपा की ‘भाभी’ भी इन्हें नहीं बचा पाएगी – मायावती

बसपा सुप्रीमो मायावती की जनसभा मंगलवार को गाजीपुर के लंका मैदान में हुई. जनसभा को संबोधित करते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की गलत नीतियों से जनता परेशान हुई है.

रेवती के गांव में आग से कई घर तबाह

रेवती थाना क्षेत्र के छपरा सारिब स्थित चौहान के डेरा पर बीती रात अज्ञात कारणों से लगी आग में तीन लोगों की दो झोपड़ियां एवं एक खोप अनाज सहित जल कर खाक हो गया.

ताज पब्लिक स्कूल, ताजपुर में विज्ञान प्रदर्शनी

मुहम्मदाबाद तहसील अन्तर्गत ताजपुर स्थित ताज पब्लिक स्कूल ताजपुर में मंगलवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया.

टीजीटी कला का स्कूल आवंटन 20 मार्च से

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से टीजीटी कला 2013 के चयनित अभ्यर्थियों को स्कूलों का विकल्प भरने के लिए 20 से 23 मार्च के बीच बुलाया गया है.

यूपी बोर्ड: प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए एक और मौका मिलेगा

यूपी बोर्ड के इंटर के छात्रों को छूटी प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल होने का एक और मौका मिलेगा. प्रैक्टिकल की परीक्षा बोर्ड परीक्षा के ठीक बाद अप्रैल के अंतिम पखवारे में कराई जाएगी. छात्र अपने स्कूल में सम्पर्क कर पूरी जानकारी ले सकते हैं.

बसपा प्रत्याशी का वाहन सीज, जिलाबदर हत्थे चढ़ा

करीमुद्दीन पुर थानान्तर्गत ताजपुर स्थित बैंक के पास से सोमवार की शाम 4 बजे जिला बदर सलीम पुत्र मन्नान निवासी ताजपुर को थानाध्यक्ष बालमुकुन्द मिश्र और एसआई अशोक कुमार गुप्ता ने गिरफ्तार कर लिया.

जौनपुर से लुटी गई साठ लाख की सरिया समेत आरोपी गाजीपुर में हत्थे चढ़े

गत 20 फरवरी को जौनपुर के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के चुरसंद से ड्राइवर व खलासी को बंधक बनाकर लगभग 60 लाख की सरिया मय ट्रक ट्रेलर लेकर फरार हो गए थे.

इलेक्शन 2017 का सबसे रोमांचक मुकाबला तो है बनारस में

चुनावी शंखनाद के बाद हो रहे महायुद्ध का पांच चरण बीत चुका है. सोमवार को वाराणसी पहुंचे राजनाथ सिंह ने 2014 में प्रचंड बहुमत देने के लिए जहां काशीवासियों के लिए आभार जताया, वहीं विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का भरोसा भी जताया, मगर उतनी आसान नहीं है, डगर बनारस की. मार्च को 7 वे चक्र के चुनाव में वाराणसी में कड़ा व रोचक मुकाबले की उम्मीद है.

प्राइमरी और जूनियर की परीक्षाएं 18 मार्च से

प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं 18 से 21 मार्च तक होगी. बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव संजय सिन्हा ने ये निर्देश जारी किया.

…लेकिन जुमलेबाजी के सिवा मोदी ने कुछ नहीं किया – राज बब्बर

जनसभा को संबोधित करते हुए राज बब्बर ने सपा—कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील की. जंगीपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए राजबब्बर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों के साथ—साथ काशी को भी छलने का काम किया है.

महेन्द और गोडउर में लगी मतदाता जागरूकता चौपाल

जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री एवं पुलिस अधीक्षक सुभाष चन्द्र दूबे अपने सहयोगियों के साथ गाजीपुर के आखिरी छोर पर स्थित मुहम्मदाबाद तहसील के दो चर्चित गांव महेन्द और गोडउर पहुंचे.

करइल क्षेत्र के किसानों का कोई पुरसाहाल नहीं

मुहम्मदाबाद में 1974 में विधायक बनने के बाद रामजन्म राय ने मुहम्मदाबाद क्षेत्र में राजकीय नलकूपों का जाल बिछाया तो उस समय किसानों में खुशी की लहर दौड गयी थी.

हार्टमन इण्टर कालेज में प्रतिभाओं का सम्मान

बाराचंवर ब्लाक अंतर्गत हार्टमन इण्टर कालेज हार्टमन पुर में आज राष्ट्रीय प्रतिभा खोज पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि काशीनाथ यादव पूर्व एमएलसी एवं फादर पी विक्टर प्रधानाचार्य के द्वारा फादर हार्टमन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया.

टीबी रोड के गड्ढों में लेटकर सत्याग्रह करने की चेतावनी

टीबी रोड के जिन जानलेवा गड्ढों में 8 दिन पूर्व ट्रक के पलटने से उसके नीचे दबने से जिस मासूम की जान गई थी, उसी की मां ने सामाजिक कार्यकर्ताओं संग गड्ढे में ईट के टुकड़े डाला.

करंडा पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात शेरू

पुलिस अधीक्षक के द्वारा चलाये जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान में करंडा पुलिस व डायल 100 पुलिस के द्वारा शातिर अपराधी शेरू को दबोच लिया गया है.

हार्टमनपुर में भव्य विदाई समारोह का आयोजन

हार्टमन इण्टर कालेज हार्टमन पुर में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इस विदाई समारोह में कक्षा 11 के छात्र छात्राओं के द्वारा अश्रु पूरित नयनों से कक्षा 12 के सभी छात्र छात्राओं को शुभकामना के साथ भावभीनी विदाई दी गयी.

लक्ष्‍मी हाथी और टूटी साइकिल पर नहीं, कमल पर बैठ कर आती हैं – राजनाथ

प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है. इसका एहसास सभी दलों को होने लगा है. यूपी के सपा, बसपा ने कीचड़ ही कीचड़ भरा हुआ है.

नोटबंदी के चलते देश आर्थिक तंगी के कगार पर – डिम्पल

सैदपुर में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी व सपा सांसद डिम्पल ने पार्टी की एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा और बसपा के खिलाफ अपने मन की भड़ास निकालते हुए कहा कि मन की बात करने वाले प्रधानमंत्री कभी काम की बात नहीं करते.

रेल सुविधाओं की मांग को लेकर राधेश्याम करेंगे डीआरएम का घेराव

समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव राधेश्याम यादव सुरेमनपुर और बकुल्हा रेलवे स्टेशनों पर रेल सुविधाओं की मांग को लेकर बलिया आ रहे डीआरएम का घेराव करेंगे. वे बैरिया विधानसभा वासियों के साथ रेल मंत्रालय के उपेक्षापूर्ण रवैये की मुखालफत करेंगे.