कहीं रूक रूक कर, कहीं लगातार हो रही बारिश, किसानों के चेहरे खिले

सिकंदरपुर में बुधवार को सुबह 8 घंटे तक हो रही अनवरत रिमझिम बारिश ने लोगों को जहां गर्मी से राहत प्रदान किया है. वही ग्रामीण अंचलों में खेती के कार्य में अचानक तेजी आ गई है.

खाकी बाबा मठ मानिकपुर में योगाभ्यास का समापन

मनियर क्षेत्र के मानिकपुर के खाकी बाबा मठ में योग गुरु धनंजय जी आर्य द्वारा कराए जा रहे पांच दिवसीय योगाभ्यास का समापन बुधवार को हो गया.

बजरंग क़ालेज में दाखिले की अंतिम तिथि 15 जुलाई, ननहुल व संदवापुर में भी प्रवेश शुरू

श्री बजरंग पीजी कॉलेज दादर आश्रम में बीए प्रथम वर्ष में ऑनलाइन प्रवेश फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 जुलाई कर दी गई है.

राजेश कुमार ने सिकंदरपुर में एसडीएम का कार्यभार संभाला

जिलाधिकारी ने बताया कि शासन से आए राजेश कुमार को एसडीएम सिकंदरपुर बनाया गया है, जबकि बैरिया एसडीएम अरविंद कुमार को मुख्यालय से अटैच किया गया है.

सिकंदरपुर में जीप चालक ने झांसा देकर यात्री को लूटा

बेल्थरा मार्ग के बाजार मार्ग के समीप सोमवार की शाम जीप सवार बदमाश झांसा देकर किसान का नकदी व सामान लेकर फरार हो गया. घटना के बारे में किसान ने पुलिस को तहरीर दे दिया है.

बिना आधार कार्ड एवं बैंक खाता के छात्रवृत्ति के लिए आवेदन न करें

शिक्षण संस्थाओं/मदरसों तथा सभी छात्र/छात्राओं को सूचित करते हुए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा ने बताया है कि केन्द्र पुरोनिधानित सभी प्रकार की छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत आवेदन हेतु अपने बैक खाते के साथ आधार कार्ड बनवा लें

नसीरपुर और हरदिया गांव में बाइक पलटने से घायल दो लोग पहुंचे अस्पताल

नसीरपुर और हरदिया गांव में बाइक पलटने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दो को स्थानीय सीएचसी में भर्ती करवाया गया है. 

मथुरा कॉलेज में अंक पत्र उपलब्ध, बजरंग कॉलेज में मौखिक परीक्षा 8 को

मथुरा पीजी कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष का अंकपत्र उपलब्ध है. इसी क्रम में श्री बजरंग पीजी कॉलेज दादर आश्रम में एमए चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र छात्राओं की मौखिक परीक्षा 8 जुलाई को होने की सूचना मिली है.

डॉ. सुधाकर तिवारी बने पीजी कॉलेज सुदिष्टपुरी के प्राचार्य

श्री सुदृष्टि बाबा पीजी कॉलेज, सुदिष्टपुरी के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार पाण्डेय के 30 जून को अवकाश ग्रहण करने के बाद डॉ. सुधाकर तिवारी यहाँ के नये प्राचार्य बने है. 

दिघार में विधायक की मौजदूगी में दोबारा हुई पैमाइश

रेवती थाना क्षेत्र के दिघार ग्रामसभा स्थित 132 केवीए के विद्युत सब स्टेशन के बगल में ग्राम समाज की भूमि की दोबारा बैरिया विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह की उपस्थिति में पैमाइश हुई.

महुलानपार चट्टी पर दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की हालत गंभीर

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के महुलानपार चट्टी के समीप दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में पकवाइनार निवासी शिवकुमार शर्मा (35) गंभीर रूप से घायल हो गया. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

श्री बजरंग पीजी कॉलेज दादर आश्रम में मौखिक परीक्षा 3 को

श्री बजरंग पीजी कॉलेज दादर आश्रम के एमए द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर के समाजशास्त्र एवं प्राचीन इतिहास के छात्र छात्राओं की मौखिक परीक्षा 3 जुलाई को प्रातः 10:00 बजे से होगी.

शेखपुर गांव में खुला यूनियन बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र

क्षेत्र के शेखपुर गांव में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के नव स्थापित ग्राहक सेवा का उद्घाटन शाखा प्रबंधक सिकन्दरपुर प्रशांत कुमार ने किया. इस मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस केंद्र के खुलने से इलाके के लोग लाभांवित होंगे.

सीएचसी सिकंदरपुर के गेट के सामने हल्की बारिश में भी फजीहत

हल्की बारिश आने पर भी स्थानीय सीएचसी के सामने पानी लग जाने से इलाज हेतु अस्पताल आने जाने वाले मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

सर्प दंश -मासूम बालक समेत दो की मौत, तीसरे की हालत गंभीर

उभांव थाना क्षेत्र के चंदायर बलीपुर में बुधवार की रात सर्प ने एक मजदूर को डस लिया. आसपास के लोगों ने मजदूर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया.

बांके बहादुर सिंह पीजी कॉलेज में अंक पत्र उपलब्ध

बांके बहादुर सिंह पीजी कॉलेज, मुजौना, तुर्तीपार के बीए भाग तीन के छात्रो का अंकपत्र विद्यालय पर उपलब्ध हो गया है. संबंधित छात्र-छात्राएं किसी भी कार्य दिवस पर आकर कार्यालय से अंक पत्र प्राप्त कर सकते हैं.

अब कब चेतेंगे! खूब मिटाया हमने-तुमने, पानी यूं नादानी में, नहीं बचा धरती पर पानी, बहा व्यर्थ बेईमानी में

जल और जीवन का चोली दामन का साथ है. हमें जीवित रहने के लिए जल तो चाहिए ही प्रकृति प्रदत्त इस जल को संचित करने की व्यवस्था भी हमें ही करनी पड़ेगी.