चन्द्रदीप सिंह स्मारक महाविद्यालय में अंकपत्र उपलब्ध 

राघोपुर स्थित चन्द्रदीप सिंह स्मारक महाविद्यालय का बीए  प्रथम वर्ष, बीएससी प्रथम व द्वितीय वर्ष का अंकपत्र विद्यालय पर  उपलब्ध हो गया है

12वीं पुण्यतिथि पर विंध्याचल प्रसाद सिंह का भावपूर्ण स्मरण

राधिका विलास विद्या मंदिर दलपतपुर के प्रांगण में मंगलवार को विद्यालय के संस्थापक स्व. विंध्याचल प्रसाद सिंह की 12वीं पुण्यतिथि मनाई गयी.

ग्राम प्रधान पचरुखा उमरावती देवी ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

 विकास खण्ड के पचरूखा ग्रामसभा में हुए उपचुनाव में जीत हासिल करने वाली ग्राम प्रधान उमरावती देवी ने मंगलवार के दिन पद एवं गोपनीयता की शपथ लिया.

जवहीं दियर में डंपर में दौड़ा करेंट, चालक की मौत

डंपर में करेंट आने से चालक की मौत हो गयी. हादसा ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के जवही दियर के समीप की है. घटना के बाद काफी देर तक अफरातफरी मची रही.

मुंडेरा गांव में करेंट के चपेट में आई विवाहिता की मौत

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के मुंडेरा गांव में रविवार की सुबह करेंट की चपेट में आने से 25 वर्षीय महिला गंभीर रूप से झुलस गई.

​आखिर सरकारें क्यों दिखाती हैं मुंगेरी लाल के हसीन सपने

शिक्षा का बीड़ा उठाने वाले शिक्षक खुद के दायित्वों तले दबे, शिक्षक होना ही अजीब विडंबना हल्दी (बलिया) से सुनील कुमार द्विवेदी शिक्षक समाज का दर्पण होता है, ऐसा कहा गया है. लेकिन आज के …

वाहन चेकिंग अभियान से बलिया, बिल्थरारोड व सिकन्दरपुर में  हड़कम्प

यातायात सप्ताह में चले वाहन चेकिंग का अभियान में एक दर्जन वाहनों का चालान किया गया. साथ ही हजारों रुपये जुर्माना काटे गए

बेलहरी के बिना मान्यता वाले 42 विद्यालयों को बन्द करने की नोटिस 

शिक्षा क्षेत्र बेलहरी में विभाग से बिना मान्यता लिए संचालित होने वाले विद्यालयों की शामत आ गई है. खण्ड शिक्षा अधिकारी ने बिना मान्यता के चल रहे 42 विद्यालयों को नोटिस जारी कर तत्काल बंद करने को कहा है.

सिकन्दरपुर में चला अतिक्रमण मुक्ति अभियान का डंडा 

तहसील प्रशासन द्वारा क्षेत्र में सार्वजनिक भूमि व रास्तों पर से अतिक्रमण हटाने का विशेष अभियान शुरू कर दिया गया है. क्षेत्र के विभिन्न गांवों  में आधा दर्जन जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराया जा चुका है.

​नवाानगर में विकास खंड स्तरीय मेले का शुभारंभ

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के अवसर पर विकास खण्ड़ नवानगर में कृषि विभाग, महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार, डॉ. भीमराव अम्बेडकर सहायता समूह, स्वास्थ्य विभाग द्वारा अपने-अपने स्टाल लगाकर सामान्य जन को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी.

तीन दिन बाद दियारा गोसाईपुर और खरीद की सीमा पर घाघरा किनारे मिला क्षत-विक्षत शव

क्षेत्र के दियारा सीसोटार में घाघरा नदी में स्नान करते समय 3 दिन पूर्व डूबी प्रियंका का शव बुधवार की शाम को घटना स्थल से करीब 2 किलोमीटर की दूरी पर किनारे मिला.

परिषदीय विद्यालयों में प्रतिभाओं की कमी नहीं – एसडीएम बांसडीह

ब्लॉक संसाधन केन्द्र बांसडीह के तत्वावधान में स्कूल चलो अभियान रैली ब्लॉक संसाधन केंद्र जूनियर हाईस्कूल बांसडीह से निकाली गई.

सिकंदरपुर में सड़क हादसों में दो महिलाओं समते चार घायल

मनियर मार्ग के बसारिकपुर चट्टी पर मंगलवार को सड़क पार करते समय 60 वर्षीय वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गईं. इसी क्रम में बेल्थरा मार्ग के मिर्जापुर गांव के समीप दो बाइकों में टक्कर हो गई, जिसमें 3 लोग घायल हो गए.