Category: राजनीति
राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य मनोनीत होने के बाद कृष्ण मोहन ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड की राष्ट्रीय टीम में जगह मिलना मेरे लिए किसी स्वप्न से कम नहीं है. कहा कि मैं पार्टी द्वारा सौंपे गई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करूंगा.
प्रसपा के प्रदेश प्रवक्ता देवेन्द्र सिंह ने कहा कि युवाओं की भीड़ और उत्साह देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि 2022 का चुनाव में जीत प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की ही होगी. जिसके मुखिया शिवपाल सिंह यादव मुख्यमंत्री होंगे. एक यही ऐसी पार्टी है जो सबके साथ कन्धा से कन्धा मिलाकर चलती है सिर्फ आप लोगों की सहयोग की जरूरत है.
बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर गुरुवार की देर रात लखनऊ पार्टी मुख्यालय से जिला संयोजक पदों की लिस्ट जारी होने के तुरंत बाद भारतेंदु चौबे के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई. इस दौरान नये जोश से लबरेज कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व जनपद वासियों द्वारा भारतेंदु चौबे को विभिन्न माध्यमों से बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया.
पूर्व विधायक ने कहा कि बलिया में विकास के नाम पर कुछ भी नहीं हुआ है. सुरहा ताल में आई बाढ़ से 30 गांव प्रभावित हैं इसके बावजूद भी यहां के नुमाइंदे व प्रशासन कुंभकर्णी नींद सो रहा है. पूरा बलिया शहर पानी पानी है. बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहें हैं. नेटवर्क रहता नहीं और आनलाइन पढ़ाई के नाम पर छात्रों को ठगा जा रहा है.
