Category: राजनीति
मंदिर के प्रांगण में हुई बैठक में पंजाब की कांग्रेस सरकार की संयुक्त रूप से निंदा की गई तथा मौजूद लोगों ने मोदी जी की स्वास्थ्य व लंबी उम्र की ईश्वर से कामना की. वक्ताओ ने कहा कि देशद्रोही,आतंकी, खलास्तानी जैसी संगठन मोदी जी लोकप्रियता व सनातन के प्रति मोदी जी की आस्था से घबराई हुई है. ये साजिश मोदी जी के खिलाफ नहीं सनातन व हिंदुत्व के खिलाफ था.
रामदेव यादव ने कहा कि हमारा नेता प्रतिपक्ष के साथ कुछ मतभेद था. नेता प्रतिपक्ष ने उस मतभेद को दूर किया और पुनः मेरी घर वापसी समाजवादी पार्टी में हो गयी. पहले भी मैं समाजवादी पार्टी में था. कुछ मतभेद के कारण मैं पार्टी छोड़ दी थी और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गया था. अब मैं पार्टी में पूरी लगन के साथ काम करूंगा. और बांसडीह में होने वाले युवा सभा में भी अपने पूरे समर्थकों के साथ भाग लूंगा.
पूर्व मंत्री जियाउद्दीन रिजवी ने क्षेत्र के बरवा गांव में आयोजित जन चौपाल में कहा कि देश का विकास पूरी तरह से ठप है. सिर्फ नफरत का विकास हुआ है. महंगाई की मार से जनता बदहाल है. महंगाई को ही भाजपा की सरकार अपना विकास मान रही है. विधान सभा सिकंदरपुर में तो एक भी काम नहीं हुआ है. जिसे यहां का प्रतिनिधि अपना काम बताकर अपनी पीठ थपथपा सके।सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ है.
एक तरफ डबल इंजन की सरकार ने सबसे अच्छा कार्य करने का दावा कर रही है. सारी समस्या समाप्त होगी. देश व प्रदेश आगे बढ़ेगा और आगे बढ़ रहा है, के बीच लोक शिक्षा प्रेरक, वर्षों से प्राथमिक विद्यालय का ताला खोलने वाले शिक्षा मित्र अपने को ठगा महसूस कर रहे है. सरकार ने नई शिक्षा नीति लागू करते समय लोक शिक्षा प्रेरको को सब्जबाग दिया था कि प्रेरक नई उर्जा के साथ कार्य करेगें. लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
विश्वनाथ सिंह जूनियर हाई स्कूल पर आयोजित वयोश्री योजना के पंजीकृत हजारों लाभार्थियों को चयनित यंत्र व कंबल वितरित किया गया. अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि फेफना विधानसभा सभा में उप्र सरकार द्वारा अनेक विकास कार्य स्वीकृति हुए हैं जिनके उद्घाटन व शिलान्यास का प्रयास किया जा रहा है ताकि चुनाव आचार सहिंता लगने पर भी विकास की गति ना रूके.
सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग एवं सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग द्वारा ‘सामाजिक अधिकारिता शिविर’ अन्तर्गत वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजन हेतु यह विवरण निःशुल्क किया गया. फेफना विधायक और सूबे के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री ने प्राथमिक विद्यालय नरहीं नं एक पर आयोजित कार्यक्रम में हजारों की भीड़ में ट्राईसाईकल व अन्य उपकरणों के साथ लगभग चार हजार कम्बल वितरित किये.
वक्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अंदर हमारे समाज के ऊपर जितना जुल्म हो रहा है, आज के पहले कभी इतना जुल्म नहीं होता था. इसीलिए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने निर्णय लिया है कि हम 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार अखिलेश यादव के नेतृत्व में बनाएंगे, इसके लिए हम हर बूथ बूथ पर समाजवादी कार्यकर्ताओं के साथ मुस्तैदी से खड़े रहेंगे.
मंत्री ने उपस्थित जनों को सरकार की सभी लाभकारी व जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया. मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की सारी योजना का क्रियान्वयन धरातल पर हो रहा है. अपने कार्यकाल में मैंने सातवीं बार दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग वितरण कर रहा हूं. कहा कि जब तक मेरे नाम के साथ विधायक शब्द लगा रहेगा तब तक किसी को भी इलाज के अभाव में मरने नहीं दूंगा. दिव्यांगजनों को अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रयासरत रहूंगा.
