Category: पंचायत न्यूज़
स्कूल चलो अभियान की रैली निकाल कर, विद्यालय आने के लिए बच्चों को किया प्रेरित
दुबहड़, बलिया. 6 से 14 वर्ष के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए ब्लॉक और न्याय पंचायत, ग्राम पंचायत स्तर पर निकाले जाने वाले स्कूल चलो अभियान की रैली के अंतर्गत शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय दादा के छपरा अखार पर बुधवार के दिन स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई जिसमें विद्यालय के बच्चों एवं शिक्षकों के अलावा अभिभावकों ने भी सहभागिता की.
नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशियों द्वारा जमकर आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई जा रही
रसड़ा (बलिया). नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशियों द्वारा जमकर आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई जा रही. भाजपा बसपा प्रत्याशियों द्वारा अपने हजारों समर्थकों द्वारा गाजे बाजे एवम डीजे के साथ जुलूस एवम बाइक जुलूस निकाल कर नामांकन किया गया.
रैली निकाल संचारी रोग के प्रति किया गया जागरूक
सिकन्दरपुर (बलिया). शिक्षा क्षेत्र नवानगर की ग्राम पंचायत नवानगर कंपोजिट विद्यालय के बच्चों ने गुरुवार को संचारी रोग से बचने के लिये एवं साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखने के साथ साथ जो बच्चे विद्यालय जाने से वंचित हैं उन्हें नामांकन कराने के हेतु प्रेरित करने के लिए स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गई.
बाँसडीह, बलिया. बाँसडीह नगर पंचायत के वार्ड 3 में स्थित रावत बस्ती के तीन दर्जन से अधिक मतदाताओं के नाम वार्ड 3 के बजाय वार्ड 10 में शामिल हो जाने को लेकर भाजपा बाँसडीह मंडल के अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा के नेतृत्व में रावत बस्ती के मतदाताओं ने उपजिलाधिकारी बाँसडीह राजेश गुप्ता को नाम संशोधित किये जाने हेतु पत्रक सौपा.
