त्योहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक

ईद मिलादुन्नबी के त्योहार के मद्देनजर पीस कमेटी की एक बैठक पुलिस चौकी के प्रांगण में हुई. इसमें त्योहार के अवसर पर बिजली पानी की आपूर्ति और सफाई के साथ ही उत्पन्न होने वाली समस्याओं के बारे में चर्चा किया गया. साथ ही सभी के सहयोग से सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार को मनाने का निर्णय लिया गया.

सर्राफ की तिजोरी तोड़ रहे चोरों से उलझना चायवाले को पड़ा महंगा

जनपद के बिरनो थाना मुख्यालय से महज कुछ दूरी पर स्थित सराफा दुकान की तिजोरी तोड़ते वक्त मौके पर पहुंचे चाय विक्रेता मंगला गोंड (50) की चोरों ने हत्या कर दी. घटना बुधवार की रात 12.00 से दो बजे के बीच बताई जा रही है. जानकारी सुबह हुई. घटना के विरोध में लाश रख कर हाइवे पर जाम लगा दिया.

स्टेट बैंक ग्राहकों ने बैरिया सुरेमनपुर मार्ग जाम किया

भारतीय स्टेट बैंक शाखा कोटवा (रानीगंज) के सामने बृहस्पतिवार को सुबह नगदी न मिलने से आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया है. नतीजतन बैरिया सुरेमनपुर मार्ग पर यातायात अवरुद्ध हो गया है.

हाईवे के गड्ढों में बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ, ताकि नेताओं की तंद्रा भंग हो

गाजीपुर जिला मुख्यालय से सैय्यद राजा होते हुए गया (बिहार) को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 24 के जानलेवा गड्ढे सब्बलपुर खुर्द में बैठकर ग्रामीणों ने सामाजिक संस्था समग्र विकास इण्डिया के नेतृत्व में हनुमान चालीसा का पाठ किया. सुरसा की तरह मुंह बाये खुंखार गड्ढों पर शासन प्रशासन को आईना भी दिखाया

समाजवादी पेंशन योजना से 55 लाख गरीब लाभान्वित – रामगोविंद

बापू भवन टाउन हाल में आयोजित स्वीकृति पत्र वितरण समारोह में समाजवादी पेंशन व शादी अनुदान के लाभार्थियों को पंचायती राज मंत्री रामगोविन्द चौधरी ने स्वीकृति पत्र वितरित किया.

बनारस और जौनपुर के इनामी बदमाश गाजीपुर में हत्थे चढ़े

क्राइम ब्रांच व रेवतीपुर पुलिस ने बुधवार की सुबह रामपुर पुलिया के पास गाड़ाबंदी कर एक बाइक पर सवार दो बदमाशों को धर-दबोचा. पूछताछ में एक ने अपने को जौनपुर के चंदवक थाना क्षेत्र के बहीरी गांव निवासी मनोज यादव उर्फ पहलवान तथा दूसरे ने अपने को वाराणसी जनपद के चौबेपुर थाना क्षेत्र के धरहरा खुर्द निवासी संजय मिश्र बताया.

दसवीं पुण्य तिथि पर विदेशी सिंह का भावपूर्ण स्मरण

छात्र नेता व समाज सेवी अविनाश सिंह विदेशी की बुधवार को बैरिया देवराज ब्रम्ह मोड़ पर 10वीं पुण्यतिथि मनाई गई. इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने समाजसेवी विदेशी सिंह के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया.

वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह नहीं रहे, मौत का सबब बना करेंट

नगर के पानीटंकी इलाका निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता की समरसेबुल में उतरे विद्युत करेंट की जद में आऩे से बुधवार की सुबह मौत हो गयी. आस पास के लोग अधिवक्ता को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पहुंचाए, जहां चिकित्सको ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना से उनके पैतृक आवास समेत तहसील में शोक की लहर दौड़ गयी.

अगर आपके पास पांच उन्नत नस्ल के मवेशी हैं तो संपर्क करें

नेशनल लाइव स्टाफ मिशन अन्तर्गत जनपद के लघु/सीमान्त कृषकों को शक्ति चालित कुट्टी काटने की मशीन 50 प्रतिशत अनुदान पर वितरित किया जाना है, इसमें ऐसे पशुपालकों का चयन किया जायेगा, जिसके पास कम से कम 05 उन्नत नस्ल के दुधारू पशु हो. आवेदन पत्र मुविअ बलिया/मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के कार्यालय में निर्धारित प्रारूप पर 15 दिसम्बर तक जमा किए जाएंगे.

सपा नेताओं का आश्वासन नहीं आया चौकीदारों के काम

ग्रामीण चौकीदारों की बैठक सोमवार को चंद्रशेखर उद्यान में हुई, जिसमें सभी थानों से आए हुए चौकीदारों ने भाग लिया. वक्ताओं ने कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनाव के दौरान घोषणा किया था कि जब प्रदेश में उनकी सरकार बनेगी तो ग्रामीण चौकीदार बिहार व झारखंड राज्य की तरह चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी होंगे.

वाम मोर्चा ने निकाला मार्च, केंद्र सरकार पर किया प्रहार

बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर मंगलवार को सांप्रदायिक फासीवाद के खिलाफ लोकतंत्र की मांग को लेकर संयुक्त वाम मोर्चा में शामिल माकपा, भाकपा माले, एसयूसीआई, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर में कलेक्ट्रेट कंपाउंड से रेलवे स्टेशन तक मार्च निकाला.

काहें भरल बाड़ एतना गुमान में, आव न बिहारी मैदान में

भगवान किसी को न दुख देते हैं न सुख. जीवन में आप जो कर्म करते हैं. उसी के अनुरुप आपके हिस्से में सूख-दुख आते हैं. किए गए कर्मों का फल मानव को भोगना होता है. इसलिए मनुष्य को वेद के अनुसार ही आचरण करना चाहिए. ज्ञान मार्ग और भक्ति मार्ग से कभी अलग नहीं होना चाहिए.

जीर्णोद्धार के बाद सरजू पांडेय पार्क का लोकार्पण

जिला मुख्यालय पर स्थित सरजू पांडेय पार्क में आयोजित कार्यक्रम में सोमवार को प्रदेश के धर्मार्थ कार्य मंत्री विजय मिश्र ने सरजू पांडेय पार्क के लोकार्पण, सिविल बार व कलक्ट्रेक्ट बार एसोसिएशन के हाल का शिलान्यास के अलावा फतेहपुर-सिकंदरा मार्ग पर नाली, आदर्श गांव में सीसी रोड, बवेड़ी, भटौली, लीलापुर, वयपुर देवकली, श्रीगंज, मदनहीं, तुलसीसागर तथा बक्सा में इंटरलॉकिंग, सोकनी दलित बस्ती में पुलिया, गोला में खड़ंजा-नाली, बेलसड़ी में नवनिर्मित नाली और लंका मैदान में बने पब्बर राम स्मृति द्वार का भी लोकार्पण किया.

जब चोर पुलिसवाले पर गोली की तरह कई सवाल दागता है

फिल्म ‘ए नाइट बिफोर द सर्जिकल स्ट्राइक’ की शुरुआत उस सीक्वेंस से होती है, जिसमें एक पुलिसवाला, चोर का पीछा कर रहा है. इसे देख दर्शकों को ऐसा प्रतीत होगा कि यह एक मर्डर मिस्ट्री है. हालांकि फिल्म के बैकग्राउंड में राष्ट्रीय गीत भी सुनाई देगा.

ददरी मेला : भारतेन्दु मंच पर कलाकारों ने मचाया धूम

भारतेन्दु मंच पर ददरी महोत्सव में यूपी, बिहार सहित पूर्वांचल के कलाकारों ने देर रात तक दर्शकों को खुब झूमाया. दर्शक जहां झूमते रहे, वहीं कलाकार मंच पर नृत्य करते रहे.

जीर्णोद्धार के बाद सरजू पांडेय पार्क का उद्घाटन आज

धर्मार्थ कार्य मंत्री विजय मिश्र सोमवार को नगर के कचहरी स्थित कामरेड सरजू पांडेय पार्क के हुए जीर्णोद्धार का उद्घाटन करेंगे. 50 लाख रुपये की लागत से श्री मिश्र की पहल पर सरजू पांडेय पार्क का जीर्णोद्धार किया गया है.

डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने सुदिष्ट बाबा के दरबार में मत्था टेका

सुदिष्ट बाबा के आश्रम परिसर में लगने वाले धनुष यज्ञ मेला के केंद्र में प्रसिद्ध संत बाबा रामबालक दास जी महाराज द्वारा धर्मध्वजा स्थापित करने तथा फीता काटने के साथ ऐतिहासिक धनुष यज्ञ मेला का शुभारंभ रविवार को हो गया.

‘लक’ सुधारने को नए ‘लुक’ में ऐतिहासिक धनुष यज्ञ मेला आज से

पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं पश्चिमी बिहार के ग्रामीण अंचलों में चर्चित, सुविख्यात संत सुदिष्ट बाबा के आश्रम पर प्रत्येक वर्ष लगनेवाला धनुष यज्ञ मेला रविवार से प्रारंभ हो रहा है. लगभग तीन सप्ताह तक चलने वाले इस मेले के लिए सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. रानीगंज बाजार से पूरब कोटवा गांव के किनारे संत सुदिष्ट बाबा के आश्रम सुदिष्टपुरी मे प्रत्येक वर्ष अगहन माह के शुक्ल पंचमी तिथि से धनुष यज्ञ मेला प्रारंभ होता है.

अयोध्या में 35वें रामायण मेले का शुभारम्भ

भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में सरयू के तट पर शनिवार से 35वें रामायण मेला का शुभारंभ हुआ. चार दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु सरयू के तट पर पहुंचें. इस अवसर सरयू के तट पर रामलीला और विभिन्न संस्था द्वारा धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होते हैं.

डीएम साहब से गांववाले बोले, बिल तो आता है मगर बिजली नहीं

जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने हनुमानगंज ब्लाक के लोहिया गांव अलावलपुर में चैपाल लगाकर विकास कार्यां का भौतिक व स्थलीय सत्यापन किया. इस दौरान विद्युत विभाग अपूर्ण कार्यों को पूर्ण दिखाने पर भड़के डीएम ने शासन को इसकी शिकायत भेजने को कहा.