कई ट्रेनों के रूट बदले, कई निरस्त की गईं

कानपुर सेण्ट्रल-टुण्डला रेल खण्ड पर 12987 सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण इस खण्ड से गुजरने वाली निम्नलिखित गाड़ियों को निरस्त किया गया है. यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी के जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार ने दी.

राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना ही सपा का लक्ष्य – वीरेंद्र यादव

समाजवादी सरकार ने सभी वर्गों के हित के साथ ही हमेशा युवाओं के भविष्य को संवारने की योजनायें बनायी हैं, जिससे राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की भागीदारी को सुनिश्चित किया जा सके. ये बाते जिला पंचायत अध्‍यक्ष डॉ. वीरेंद्र यादव ने राजकीय सिटी इण्टर कॉलेज में आयोजित लैपटॉप वितरण कार्यक्रम में कही.

पेड़ से टकराई असंतुलित बाइक, चालक की ठौर मौत

नंदगंज थाना क्षेत्र के सहेड़ी लटवा के पास मंगलावार को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पेड़ में जा टकराई. जिसके कारण बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे उपचार के लिए वाराणसी ले जाया गया है.

55 मूकबधिर, दृष्टिहीन बच्चों को बांटा कम्बल व मिठाइयां

सोमवार को स्थानीय बिसुनीपुर स्थित आवासीय एक्सीलेरेटेड लर्निंग कैम्प (मूकबधिर, दृष्टिहीन विद्यालय) पर चौबे छपरा के पूर्व प्रधान एवं समाजसेवी स्व. कन्हैया चौबे की पांचवी पुण्य तिथि पर उनके छोटे पुत्र रूपेश चौबे प्रदेश सचिव एनएसआई द्वारा समस्त बच्चों में कम्बल वितरण तथा मिष्ठान वितरण किया गया.

खरवार समाज हो रहा उपेक्षा का शिकार – कमलेश

सोमवार को चन्द्रशेखर उद्यान में खरवार जनजाति कल्याण समिति के तत्वावधान में खरवारों की एक बैठक आहूत की गयी. जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष रमाशंकर खरवार ने किया.

जमानियां तहसील के देवढ़ी ब्लाक का शिलान्यास, भूमि पूजन

प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री व सपा प्रदेश महासचिव ओमप्रकाश सिंह की ओर से गाजीपुर जिले को एक सौगात दी गई. उन्होंने जमानियां तहसील क्षेत्र में देवढ़ी ब्लाक का शिलान्यास भूमि पूजन करके किया.

गाजीपुर में नव निर्मित जिला अस्पताल का लोकार्पण

उत्तर प्रदेश सरकार के धर्मार्थ कार्य राज्यमंत्री विजय मिश्रा ने गाजीपुर में नव निर्मित जिला अस्पताल का लोकार्पण किया. 200 बेड की क्षमता वाला यह अस्पताल शहर के गोरा बाजार इलाके में बनाया गया है.

जंगीपुर में सेखुवापुर भगवतीपुर पुल का शिलान्यास

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जंगीपुर विधान सभा मे विकास कार्यों को गति देने का काम किया है. सपा सरकार ने जंगीपुर विधान सभा क्षेत्र मे अन्य विधान सभाओं से अधिक विकास योजनाए दी हैं.

वाराणसी, गाजीपुर और बलिया समेत कई जिलों के स्कूल आज से बंद

तापमान में लगातार गिरावट के चलते गलन, शीतलहर व ठंड बढ़ गई है. वाराणसी, गाजीपुर और बलिया समेत पूर्वांचल के कई जिलों के जिलाधिकारियों ने आज से स्कूल बंद रखने का निर्देश दिया है.

तालिबपुर में निःशुल्क नेत्र परीक्षण व आपरेशन शिविर 28 को

जूनियर हाई स्कूल तालिबपुर के प्रांगण में 28 दिसंबर दिन बुधवार को सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक कोल इंडिया लिमिटेड के सौजन्य से नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया है.

खपड़िया बाबा के निर्वाण दिवस पर श्रीपालपुर आश्रम में रुद्र यज्ञ 10 जनवरी से

श्री श्री 1008 श्री स्वामी खपड़िया बाबाजी महराज के 32 वे निर्वाण दिवस पर भव्य आध्यात्मिक आयोजन करने के लिए उनके आश्रम प्रांगण में एक बैठक परम पूज्य स्वामी हरिहरानंद जी महाराज की कृपापूर्ण उपस्थिति में संपन्न हुई.

बैंकों में पूर्व सैनिकों के लिए अलग काउंटर की व्यवस्था हो

संत सुरजन बाबा के पोखरे पर रविवार को पूर्व सैनिक संगठन की मासिक बैठक हुई. जिसमें पूर्व सैनिकों ने अपने अपनी समस्याएं गिनवाई.

चलाचली की बेला में धनुष यज्ञ मेले में जबरदस्त भीड़ उमड़ने के आसार

खुशगवार दिन होने के चलते संत सुदिष्ट बाबा के धनुष यज्ञ मेले में मेला प्रेमियों का अच्छा खासा जमघट रहा. शनिवार के दिन मेला के दुकानदार भी अपनी बिक्री देख काफी खुश रहे.

स्टेयरिंग फेल होने पर जीप पलटी, महिला की मौत, आधा दर्जन जख्मी

बिहार के खावसपुर चौकी आरा के जानकी बाजार से शनिवार को सवारी से भरी जीप धनुष यज्ञ मेला जाते समय बाजार के पश्चिम सड़क पर पलट गयी. इस हादसे में एक महिला की मौत हो गयी.

दीन मुहम्मद दीन ने किया सीपी सिंह का सम्मान

गंगा जमुनी तहज़ीबी शहर के रूप में मशहूर मैनपुरी जनपद के जिलाधिकारी आवास पर चर्चित कवि एवं शायर, यश भारती पुरस्कार से सम्मानित दीन मुहम्मद दीन एवं शफी मंसूरी संयोजक मुस्लिम इस्लाही तंजीम कमेटी के द्वारा माल्यार्पण, अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया.

गाजीपुर के हार्टमनपुर कांवेंट में मिलन समारोह

ख्रीस्त जयंती के उपलक्ष्य में हार्टमनपुर कान्वेंट में सिस्टर सुपिरियर अभया के नेतृत्व में सभी सिस्टर गण एवं हार्टमन इंटर कालेज के सभी स्टाफ के लिए एक मिलन कार्यक्रम का बहुत ही सुन्दर आयोजन किया गया.

जनता जनार्दन के हवाले देश का सबसे लंबा एक्सप्रेस वे

देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेस वे शुक्रवार से आम जनता के लिए खुला. मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की महत्वाकांक्षी परियोजना लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे को आज से आम नागरिकों के लिए खोल दिया गया है. इसका उद्घाटन कुछ दिन पहले अखिलेश यादव ने किया था, लेकिन इसे आज आम जनता के लिए खोला गया है.

प्रेमिका की मोबाइल में मिला दोस्त का नंबर और उसकी जान ले ली

पुलिस की ओर से मनोज पासवान की हत्या के मामले में जो खुलासा किया गया है, उसमें तो एक दोस्त ने अपने ही दोस्त को मार डाला. वह भी एक युवती के लिए. एसपी अरविंद सेन ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए मनोज पासवान की हत्या के मामले का खुलासा किया.

कामरेड केदार सिंह का भावपूर्ण स्मरण

गोपालपुर गांव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कामरेड केदार सिंह की 19वीं पुण्यतिथि मनायी गयी. केदार सिंह के तैल चित्र पर विभिन्न दलों के राजनेताओं सम्माजसेवियों बुद्धजीवियों के साथ साथ क्षेत्रवासियों ने पुष्प अर्पित कर किया.

जाम से मुक्ति के लिए अभियान तीसरे दिन भी

शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष एवं समाजसेवी विवेक कुमार सिंह शम्मी के नेतृत्व में गुरुवार को नगर में जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए यातायात जागरूकता अभियान तीसरे दिन भी जारी रहा.