कानपुर जेल से बलिया पेशी पर गया कैदी सिपाहियों के साथ मारपीट कर फरार

कानपुर जेल से बलिया की अदालत में पेशी पर गया एक संगीन अपराधों का आरोपी कैदी ट्रेन में सिपाहियों के साथ मारपीट कर फरार हो गया. पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कैदी की तलाश प्रारंभ कर दी है.

इविवि: अब छात्रावासों में पुलिस सीधी कार्रवाई करेगी, अनुमति जरूरी नहीं

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रावासों के परिसर में गोली, बम चलाने वालों की अब खैर नहीं. पुलिस अब सीधी कार्रवाई करेगी, पुलिस को विवि प्रशासन से अनुमति लेने की जरूरत नहीं होगी. विवि इस पर आपत्ति भी नहीं करेगा.

भोजपुरी फिल्मों का आईएसआई कनेक्शन, जानकर रह जाएंगे हैरान

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के पैसे से नेपाल में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्रीज का संचालन हो रहा है. आईएसआई ने ही नेपाल में बनी भोजपुरी फिल्म “रफ्तार” के लिए ब्रजकिशोर गिरी को पैसे उपलब्ध कराए थे.

सत्तर साल की छात्रा भी दे रही परीक्षा

उत्तर प्रदेश में भी यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटर की परीक्षा 16 मार्च से ही शुरू हुई है, इस परीक्षा में 60,61,034 परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं.

नेपाल में फिर गहराया राजनीतिक संकट

नेपाल फिर मझधार में दिख रहा है. मधेसी मोर्चा के एक घटक संघीय समाजवादी फोरम ने सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है. इसके बाद नेपाल में एक बार फिर राजनीतिक समीकरण बड़ी तेजी से बिगड़ रहे हैं. राजनीतिक पंडितों का भी मानना है कि प्रचंड सरकार पर संकट के बादल छा गए हैं.

कानपुर में भरभराकर गिरा कोल्ड स्टोरेज, छह की मौत

कानपुर में एक कोल्ड स्टोर की पूरी बिल्डिंग एक धमाके में भरभरा कर गिर गई. जिसमें 30 से अधिक लोगों के दबे होने की आशंका है. सूत्रों के मुताबिक इस हादसे में घायलों में से पांच लोगों की हैलेट में इलाज के दौरान मौत हो चुकी है.

विधानसभा में बसपा के नेता लालजी वर्मा व उप नेता उमाशंकर सिंह होंगे

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने वरिष्ठ नेता लालजी वर्मा को उत्तर प्रदेश विधानसभा में पार्टी का नया नेता नियुक्त किया है. बसपा सुप्रीमो मायावती की अध्यक्षता में कल शाम यहां हुई विधायकों की पहली बैठक में यह निर्णय लिया गया.

योगी आदित्यनाथ को सीएम बनाने के लिए विधायकों का हठयोग

यूपी में सीएम को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. कभी खन्ना, कभी महाना, कभी मौर्या और कभी योगी का नाम तेजी से उभरता है. इस बीच खबर आ रही है कि गोरखपुर के बीजेपी सांसद योगी आदित्यनाथ को सीएम बनाने के लिए पूर्वांचल के बीजेपी विधायकों ने गोपनीय तरीके से हठयोग शुरू कर दिया है.

इलाहाबाद में वायु सेना का हैलिकॉप्टर क्रैश, दोनों पायलट सुरक्षित

बमरौली से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद बुधवार की सुबह वायुसेना का हैलिकॉप्टर चेतक कौशाम्बी जिले के गौसपुर कतौहला के पास क्रैश कर गया. सेना के मुताबिक उसमें सवार दोनों पायलट सुरक्षित हैं.

ट्रक से भिड़ंत के बाद जीप में ही कई पिस गए, सात की ठौर मौत

फैजाबाद जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के मसौदा में एक ट्रक ने एक सवारी जीप को टक्कर मार दी. जोरदार ट्क्कर से कुछ लोग दूर छिटक गए, जबकि जीप में कई लोग पिस गए. इस हादसे में मौके पर ही सात लोगों की मौत हो गई.

हाईकोर्ट की सख्ती के बाद इविवि के वीसी ने यूनियन पदाधिकारियों को निलंबित किया

हाईकोर्ट की सख्ती के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति को भी ताकत मिली है और उन्होंने पिछले 15 दिन से हड़ताल कर रहे मिनिस्टीरियल और टेक्निकल स्टाफ यूनियन के अध्यक्ष संतोष सहाय, महामंत्री हरेराम द्विवेदी, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष छोटे लाल मौर्य और महामंत्री शहजादे तथा छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित मिश्रा को निलंबित कर दिया है.

यूपी बोर्ड परीक्षा 16 से, नकल करना तो भूल ही जाएं परीक्षार्थी

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा 16 मार्च से है. परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कमर कस ली है.

नेपाल के भैरहवा में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा निर्माण पर खतरे के बादल

भारतीय सीमा से सटे नेपाल के रुपंदेही जिला में बन रहे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का निर्माण कार्य अधर में लटक गया है. निर्माण कार्य 2017 तक पूरा हो जाना था, मगर अभी तीस फीसद भी पूर्ण नहीं हो पाया है.

राजा भैया ने इधर विधानसभा चुनाव जीता, उधर उन पर दर्ज हो गया मुकदमा

शनिवार को ही विधानसभा चुनाव का परिणाम आया है. प्रतापगढ़ जिले के कुंडा विधानसभा क्षेत्र से रघुराज प्रताप सिंह उर्फ़ राजा भैया ने एक लाख से अधिक वोट से जीत दर्ज की.

तमंचे के बल पर बलिया की महिला से नोएडा में लूटपाट

नोएडा सेक्टर- 71 इलाके में मोटर साइकिल सवार दो बदमाशों ने महिला की कनपटी पर तमंचा लगाकर चेन और कुंडल लूट लिए. वारदात को अंजाम देते लुटेरों को देखकर बचाव में आए दो लोगों पर भी उन्होंने तमंचा तानकर गोली मारने की धमकी दी और वहां से फरार हो गए.

दयाशंकर सिंह की भाजपा में वापसी

राजधानी के सरोजनी नगर विधानसभा सीट से स्वाति सिंह की शानदार जीत ने भाजपा से निष्कासित दयाशंकर सिंह की वापसी का रास्ता आखिरकार साफ कर दिया.

भाजपा को जीत अप्रत्याशित, लेकिन कांग्रेस को कमजोर न समझें

उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में हुए विधानसभा के चुनाव के नतीजे 11 मार्च को घोषित कर दिए गए. यूपी का परिणाम अप्रत्याशित रहा, ऐसी उम्मीद भाजपा ने शायद ही की हो.

स्वाति की शानदार जीत के बाद दयाशंकर सिंह की भाजपा में वापसी तय मानी जा रही

लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर और पिछले साल भारतीय जनता पार्टी की महिला शाखा की अध्यक्ष नियुक्त की गईं स्वाति सिंह ने सरोजनी नगर विधानसभा सीट से 34,047 वोट से जीत दर्ज की है.