क्षेत्राधिकारी बैरिया की अध्यक्षता में यूपी बिहार पुलिस की हुई संयुक्त बैठक

बिहार पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि चुनाव सकुशल सम्पन्न कराने में हर तरह का सहयोग किया जायेगा. बैठक में बलिया व आरा जनपद के सक्रिय अपराधियों को सूची एक दूसरे को सौपी गयी. बैठक में बैरिया एसएचओ शिव शंकर सिंह, हल्दी सुरेश चंद्र दुबे, दोकटी दिनेश पाठक सहित बिहार के सरहदी थानों के एसएचओ व काफी संख्या में यूपी व बिहार के पुलिस के जवान मौजूद रहे.

मकर संक्रांति समाज से छुआछूत व रूढ़ियों को समाप्त कर समरसता एवं स्वाभिमान जगाने का पर्व- अरुण

मुख्य वक्ता अरुण ने बताया कि मकर संक्रांति समाज से छुआछूत व रूढ़ियों को समाप्त कर समरसता एवं स्वाभिमान जगाने का पर्व है. संक्रमण का उत्सव हम बहुत महत्व का मानते हैं. प्राचीन काल से ही ज्ञान रुपी प्रकाश की उपासना करने वाले भारतीय जीवन में इस दिन का महत्व है. अपना कार्य भी आत्मविस्मृत्ति रुपी अंधकार को नष्ट कर आत्म जागरण करने के लिए ही निर्माण हुआ है. हमारी संस्कृति में सभी का सम्मान प्राचीनकाल से ही होता रहा है. हमारे सभी संस्कार समरस होता है.

गड्ढा मुक्त सड़क का वादा हुआ हवा हवाई, बेल्थरारोड में लगभग 2 दर्जन से अधिक मार्ग गड्ढे में हुए तब्दील

बेल्थरारोड के चौकिया मोड़ से तेंदुआ ग्रामसभा मुख्य राज्य मार्ग तक लगभग एक वर्ष से निर्माण कार्य कराया जा रहा है यह राज्य मार्ग बलिया वाया मऊ दोहरीघाट लखनऊ होते हुए दिल्ली राजधानी को जाने वाला मुख्य मार्ग कहा जाता है.  बीच-बीच में काम बंद हो जाने से लोगों को इस सड़क पर चलने में लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है जिससे लोगों में भारी आक्रोश भी देखने को मिल रहा है.

सहतवार, बैरिया और रेवती में फ्लैग मार्च, अधिकारियों ने मतदाताओं से की बातचीत

दोकटी थाना क्षेत्र के कर्ण छपरा, लक्ष्मण छपरा, रामपुर कोड़हरा सहित आधा दर्जन गांवों में क्षेत्राधिकारी बैरिया अशोक मिश्र के नेतृत्व में थानाध्यक्ष दोकटी व एसएसबी के जवानों ने शुक्रवार को फ्लैग मार्च किया. क्षेत्राधिकारी श्री मिश्र ने बताया कि विधान सभा चुनाव को लेकर सम्बंधित गांव के लोगो को जागरूक कर यह बताया जा रहा है कि आप सभी निर्भीक होकर मतदान करें.

इस हफ्ते से वेक्सिनेशन में आई तेजी, आगे भी रहें कायम: मण्डलायुक्त

मंडलायुक्त ने कहा कि विगत हफ्ते में वेक्सीनेशन में बहुत तेजी से प्रगति बढ़ी है. एक हफ्ते के अंदर ढाई गुना वैक्सीनेशन बढ़ा लिया गया है. यह ऐसे ही आगे भी बना रहे. उन्होंने कहा कि जिले के ऑक्सीजन प्लांट, वेंटिलेटर अच्छे से काम कर रहे हैं. जिलाधिकारी ने कहा कि गांव में निगरानी समितियां बनाई गई हैं, जो इन सब पर नजर रखी हुई है.

बीजेपी से एक और विधायक ने दिया इस्तीफा

राजनीतिक पार्टियों के बीच विधायकों और विधान परिषद सदस्यों के पार्टियों से अलग करने में बीजेपी भी पीछे नहीं है. बीजेपी ने बीते तीन महीने में सपा, बसपा और कांग्रेस के 11 एमएलसी और विधायकों को बीजेेेपी में शामिल कराया है.

news update ballia live headlines

निर्वाचन संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना

जिला निर्वाचन कार्यालय बलिया में टोल फ्री नंबर 1950 स्थापित है जो सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक क्रियाशील है.

मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद दारा सिंह चौहान ने अखिलेश यादव से की मुलाकात

मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद दारा सिंह चौहान ने अखिलेश यादव से मुलाकात की. सपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि ‘सामाजिक न्याय’ के संघर्ष के अनवरत सेनानी श्री दारा सिंह चौहान जी का सपा में ससम्मान हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन!

जन संपर्क कर सरकार की गिनाई उपलब्धियां

संपर्क अभियान में बताया कि सरकार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के लक्षण अंतोदय के तहत गांव गरीब एवं किसान के हित में कार्य किया है. समाज के अंतिम पायदान पर बैठे हुए व्यक्ति के उत्थान के लिए यह सरकार काम कर रही है.

सड़क दुर्घटनाओं एवं मृत्यु दर पर प्रभावी रोकथाम के लिए उठाया कारगर कदम

सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को गोल्डेन ऑवर में चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराना तथा मृतकों की संख्या में कमी लाने के लिए जनपद में चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को भी iRAD का प्रशिक्षण क्रमशः 17 नवम्बर , 18 नवम्बर , 19 नवम्बर को ज़ूम मीटिंग के माध्यम से दिया जा चूका है

कोविड-19 प्रोटोकाल का करें पालन, टीकाकरण करायें कोरोना को हरायें: सीएमओ

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज कुमार पाण्डेय ने बताया की जब भी घर से बाहर निकलें मास्क से नाक और मुंह को ढंक कर रखें, सेनेटाइजर साथ रखें, एक दूसरे से दो गज की दूरी बनाकर रखें, और साबुन से हाथों को बार-बार धोते रहें.

आचार संहिता लागू होते ही प्रशासन दिखा अलर्ट मूड में, नगर में लगे सभी राजनीतिक पार्टियों के होर्डिंग, बोर्ड, बैनर व पोस्टर हटाने की कार्रवाई युद्ध स्तर पर

इस दौरान नगर में भ्रमण कर प्रशासनिक व नगरपालिका के कर्मचारियों ने जेसीबी से भी मकान व खंबे पर टंगे सभी प्रकार की होडिंग को नोच कर ट्रेक्टर में भरते नजर आए.

बैरिया थम्हनपुरा मार्ग पर पेड़ पर लिपटे अजगर को देखने उमड़ पड़ी भारी भीड़

कोई अनहोनी न हो
स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना वन विभाग को दी गई है. ग्रामीणों का कहना था कि यह अजगर सांप बाढ़ के दिनो में गंगा नदी में बह कर आया होगा. क्योंकि जहां सांप मिला है वहां से थोड़ी दूरी पर इस समय गंगा का छाड़न है. इस सम्बन्ध में क्षेत्रीय वन अधिकारी अशोक यादव ने बताया की अजगर को रेस्क्यू करने के लिए टीम भेज दी गई है उसे पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया जाएगा.

आईकॉनिक वीक ऑफ हेल्थ के तहत छात्र-छात्राओं को टीबी के प्रति किया गया जागरूक

उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ एके स्वर्णकार ने छात्र-छात्राओं को बताया कि दो सप्ताह या अधिक समय तक खांसी आना, खांसी के साथ बलगम आना, बलगम में कभी-कभी खून आना, सीने में दर्द होना, शाम को हल्का बुखार आना, वजन कम होना और भूख न लगना टीबी के सामान्य लक्षण हैं. ऐसे में अगर खांसी का मरीज आता है तो उसके सभी लक्षणों की गहनता से पड़ताल होनी चाहिए और संभावित टीबी मरीज दिखे तो टीबी जांच अवश्य करवाई जानी चाहिए.

धान की खरीद बंद होने से परेशान किसान अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे

पांच घंटे तक धरना पर बैठने के बाद विभागीय अधिकारियों के आने तथा ज्ञापन दिए जाने के बाद किसानों ने धरना समाप्त किया. अपने पांच सूत्रीय ज्ञापन में किसानों का कथन था कि बीते 24 दिसंबर से धान की खरीद बंद है.

पंद्रह से 18 वर्ष के बच्चों के कोविड टीकाकरण का कार्य सीएचसी रेवती के संचालन में कुल 8 केंद्रों पर शुरू

ठण्ड की वजह से किशोर तथा किशोरियों के पहुंचने की गति धीमी रही. पीडी इंटर कॉलेज पर टिकाकरण का नेतृत्व कर रहे डा.बद्रीराज यादव ने बताया कि हमारे केन्द्र पर कुल 120 किशोर किशोरियों को टिका लगा.

डिप्टी सीएम ने 96 परियोजनाओं का किया शिलान्यास, विरोधियों पर जमकर बरसे

उप-मुख्यमंत्री ने 126 करोड़ के लागत से बनने वाली कुल 96 परियोजनाओं का शिलान्यास किया. केशवप्रसाद मौर्य ने कहा, ”विपक्षी दलों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व बीजेपी बर्दाश्त नहीं हो रहे हैं, क्योंकि मोदी जी ने भ्रष्टाचार के रास्ते बन्द कर दिये हैं.”

news update ballia live headlines

1 जनवरी को पीएम किसान सम्मान निधि की दसवीं किस्त होगी जारी

मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण संजय कुमार ने बताया है कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत जनपद के लिए विभिन्न मात्स्यकी परियोजनाओं के अंतर्गत विभागीय ऑनलाइन पोर्टल www.fymis.upsdc.gov.in पर परियोजना प्रस्ताव सहित आवेदन किया जा सकता है.

राज नारायण पार्क का नाम बेनियाबाग किये जाने से सपाईयों में आक्रोश

बुधवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं ने महामहिम राज्यपाल को संबोधित पत्रक जिला अधिकारी के प्रतिनिधि नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा.

पत्रक के माध्यम से सपा नेताओं ने कहा कि स्वर्गीय राजनारायण जी ने देश की आजादी की लड़ाई से लेकर आपातकाल की लड़ाई में भी अगली कतार में रहकर नेतृत्व किया.

आल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट की संयुक्त विजेता बनी सीआरपीएफ जालंधर और पंजाब पुलिस की टीम

संयुक्त विजेता बनी सीआरपीएफ जालंधर और पंजाब पुलिस की टीम. कस्टम मुंबई को 4-1 से हराकर उड़ीसा में पाया तीसरा स्थान.