Category: देश दुनिया
शुक्रवार की देर शाम करीब सात बजे चुनाव ड्यूटी में लगी निजी बस रसड़ा से मऊ की तरफ जा रही थी. दूसरी बस एक निजी बस प्राइवेट बस स्टैण्ड ब्रम्हस्थान से रतसड़ आ रही थी. रतनपुरा बाजार के पास पहुंची दोनो बसों में आमने- सामने की जोरदार टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बस एक दूसरे में घुस गईं. घटना के बाद चीख पुकार मच गयी. मौके पर भारीभीड़ जुट गयी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा.
सामान्य और सहायक नियम पुस्तक के तृतीय संस्करण का विमोचन के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने बताया कि यह सामान्य और सहायक नियम पुस्तक गाड़ी संचालन से संबंधित सभी कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण अभिलेख है. नया संस्करण 2021 द्विभाषी (हिंदी / अंग्रेजी) रूप में जारी किया जा रहा है, जो कर्मचारियों के लिए विभिन्न नियमों की मूल भावना को सरलता से समझने और स्मरण रखने में अत्यन्त सुविधाजनक होगा. सामान्य एवं सहायक नियम पुस्तक का मुद्रण पिछली बार वर्ष 2000 में किया गया था.
प्रधानमंत्री मोदी ने आधे घंटे के संबोधन के दौरान बलिया के प्रथम शहीद मंगल पांडे, पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर, साहित्यकार हजारी प्रसाद द्विवेदी सहित अन्य महापुरुषों को प्रणाम करके अपनी बातें जनता के समक्ष रखी. बोले, पांच चरण के मतदान में जनता ने परिवारवादियों को नकार दिया है. छठे चरण के चुनाव से पहले मैं बलियावासियों की क्रांतिकारी भूमि को प्रणाम करने आया हूं.
सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रामगोविंद चौधरी के लिए वोट मांगा और कहा कि बांसडीह से हमें संतोष तब होगा जब रामगोविंद चौधरी 70 हजार मतों से आप लोग जिताओगे. राजभर ने वाराणसी में स्वयं के उपर हमले की चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा मेरी हत्या कराना चाह रही है पर आप घबराइए नहीं मेरे मरने के बाद भी अरविंद राजभर आपकी सेवा के लिए तैयार है.
