रोजगार सृजन के अभ्यर्थी साक्षात्कार में भाग लें

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी वीके सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के अन्तर्गत संचालित वर्ष 2016-17 के लाभार्थियों के बैंकों को प्रेषित किए जाने वाले आवेदन पत्रों का चयन जिला उद्योग केन्द्र बलिया के प्रांगण में 14 सितम्बर, 2016 को 11 बजे दिन में होगा.

रामानुज के अधूरे कार्यों को पूरा करना ही श्रद्धांजलि – पंकज

शुरुआत शहीद रामानुज के तैल चित्र पर माल्यापर्ण और पुष्प अर्पित कर किया गया. बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश महासचिव पंकज सिंह ने कहा कि बलिया वीरों की धरती रही है. देश और समाज के लिए बलिदान देने में बलिया हमेशा ही अग्रणी रहा है. इसी माटी से कई महापुरुष गरीब पारिवार में जन्म लेने के बावजूद गरीबों मजलूमों की लड़ाई लड़ते लड़ते शहीद हो गए.

राहुल के जाते ही रुद्रपुर में ‘मिशन खटिया लूट’ शुरू

कांग्रेसी उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार से अपने मिशन 2017 का आगाज किया. राहुल देवरिया से दिल्ली तक की 2500 किलोमीटर लंबी किसान यात्रा कर रहे हैं. यात्रा की शुरुआत आज देवरिया के रुद्रपुर गांव स्थित पिडरा घाट से हुई. राहुल ने पिडरा घाट से सतसई इंटर कॉलेज के मैदान में किसान महापंचायत की.

गोड़ऊ, धोबऊ लोक नृत्य के साथ जलवा बिखेरा

बिल्थरारोड नगर का प्रसिद्ध ऐतिहासिक महावीरी झण्डा जुलूस मंगलवार को अपराह्न 2 बजे बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ निकाला गया. जुलूस मे हाथी, घोड़े, ऊॅट व अनेक नयनाभिराम झाकियां, लोक नृत्य, डीजे की धुन पर युवाओं की टोली, विभिन्न अखाड़ेदारों द्वारा हैरतअंगेज कारनामे लोगो के आकर्शण का केन्द्र रहा.

मस्तिष्क ज्वर रोकथाम के प्रभावी उपाय करने के निर्देश

जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने मस्तिष्क ज्वर (जापानी इन्सेफेलाइटिस)/एईएस बीमारी के प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम के उपाय करने का निर्देश अधिकारियों को दिया.

पीस कमेटी की बैठक में बकरीद पर चर्चा

रसड़ा कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक सोमवार को क्षेत्राधिकारी श्रीराम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. बैठक में बकरीद के त्योहारों के लिए बिजली,पानी, सफाई व्यवस्था रखने की मांग की गयी.

समता मूलक समाज के पैरोकार थे संत गणिनाथ

छुआछुत भेदभाव मिटाकर समता मूलक समाज बनाने के लिए संत गणिनाथ जीवन प्रयंच कार्य करते रहे. उपर्युक्त उद्गार शनिवार को गणिनाथ मंदिर में आयोजित पूजन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय मद्देशिया कान्दू वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश कुमार मद्देशिया ने कही.

हालपुर में बिजली विभाग का कैंप कल

विद्युत विभाग द्वारा आगामी पांच सितम्बर को क्षेत्र के हालपुर गांव में कैम्प लगाया जायेगा. जिसमे उपभोक्ताओं का बकाया बिल जमा व बिल दुरुस्त भी किया जाएगा.

38 महिलाओं को उज्जवला योजना का लाभ

उज्ज्वला योजना के अंतर्गत क्षेत्र के देवडीह गांव में 38 महिलाओं को फ्री गैस चूल्हा, रेगुलेटर, सिलेण्डर दिए गए. गांव प्रधान भानु प्रताप पासवान ने कहा कि इस योजना से गांव की महिलाओं को लकड़ी व धुएं से बचाव होगा.

सुखपुरा में गणिनाथ पूजन

सन्त शिरोमणि गणिनाथ बाबा का विधिवत पूजा अर्चना कस्बा के गणिनाथ मन्दिर में किया गया. इस मौके पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में मत्था टेका.

श्रीराम चौधरी का सपा-भाजपा पर सीधा हमला

केंद्र सरकार द्वारा मजदूरों की उपेक्षा की जा रही है. सरकार ने 44 श्रम कानूनों में से 40 को खत्म कर मजदूरों पर हमला बोला है. देश के मजदूर भाजपा को समय पर जवाब देने के लिए तैयार है. यह विचार है खेत मजदूर सभा के प्रदेश सचिव श्रीराम चौधरी का.

धरना प्रदर्शन कर दस सूत्री मांग पत्र सौंपा

प्रदर्शन में यूपी कताई मिल मजदूर के अलावा रेलवे ठेका यूनियन, भूमि अधिकार आन्दोलन सहित अन्य मजदूर संगठनों के श्रमिक शामिल रहे.

सोहावं में बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

पूर्वांचल ग्रामीण चेतना समिति राघोपुर ने कारितास इण्डिया के सहयोग से शुक्रवार को बाढ़ पीड़ित 235 परिवारों को सोहांव स्थित मिशन पर भोजन सामग्री के अलावा दैनिक उपभोग की बस्तुएं वितरित किया

चंद्रशेखर उद्यान में चौकीदारों की बैठक 5 को

ग्रामीण चौकीदार अधिकार मोर्चा के तत्वावधान में उ0 प्र0 ग्रामीण पुलिस चौकीदार पांच सितम्बर को जनपद स्थित चन्द्रशेखर उद्यान में होने वाली बैठक में भूख हड़ताल की रणनीति तैयार की जाएगी

गड़बोड़ा गड़ही को लेकर दो पक्ष आमने सामने

मोहल्ला मिल्की के प्राचीन गड़बोड़ा गड़ही में बुधवार को की जा रही मिट्टी पटाई के कार्य को नागरिकों ने जबरिया रोक दिया. इस दौरान दोनों पक्षों में तनाव पैदा हो गया.

महरो व गाजीपाकड़ में साफ सफाई का जायजा लिया

नवानगर के ग्राम पंचायत महरो व गाजीपाकड़ में बृहस्पतिवार को पंचायती राज के डिप्टी डायरेक्टर आजमगढ़ जयदीप त्रिपाठी गांव में चल रहे स्वच्छ भारत मिशन के तहत खुले में शौच मुक्त करने के लिए किए गए प्रयासों का जायजा लिया.

खेजुरी में एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन

तहसील क्षेत्र के खेजुरी गांव में भारतीय स्टेट बैंक के नव स्थापित ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन बैंक के शाखा प्रबंधक सिकंदरपुर श्यामसुंदर श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया.

मजदूर कामगार आज दिखाएंगे ताकत

बृहस्पतिवार को श्रमिक कल्याण परिषद, राज्य कर्मचारी महासंघ और यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन ने अलग अलग बैठक कर के जिले के मजदूर कामगारों से दो सितंबर के भारत बंद को कामयाब बनाने का आह्वान किया.

उमाशंकर सिंह का भावपूर्ण स्मरण

कस्बे के निवासी कई संस्थाओं के संस्थापक स्व०उमाशंकर सिंह की तीसरी पुण्य तिथि संत यति नाथ बाबा मन्दिर प्रांगण मे बुधवार को मनाई गई.