रिजवी ने मृतक आश्रितों को बांटा सहायता राशि का चेक

प्रदेश सरकार पीड़ितों को हर संभव सहायता करने के लिए दृढ़ संकल्प है. किसानों एवं आखिरी पायदान पर खड़े लोगों के उत्थान के लिए सरकार द्वारा अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं. यह विचार है विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी का.

समाज सेवी बाला यादव पंच तत्व में विलिन

नहिलापार गांव निवासी प्रमुख समाज सेवी बाला यादव का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. स्थानीय लोगों की माने तो उनकी उम्र लगभग 101 साल थी. उनका अंतिम संस्कार क्षेत्र के कठौड़ा में घाघरा नदी के तट पर हुआ, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए.

युवाओं ने लिया गंवई संस्कृति कायम रखने का संकल्प

जय मां काली सेवा समिति, नगवा के तत्वावधान में 24 घंटे का हरि नाम कीर्तन सम्पन्न हुआ. कार्यक्रम के समापन के मौके पर वक्ताओं ने गांव की परंपरा एवं संस्कृति को कायम रखने पर बल दिया.

स्वाति के सम्मान में शहीद पार्क में समारोह

बसपा नेताओं द्वारा किए गए शाब्दिक अत्याचार के विरुद्ध आवाज उठाने वाली बलिया की स्वाति सिंह का शहीद पार्क चौक में शानदार स्वागत की तैयारी चल रही है.

श्रीराम सिंह के ‘विश्वामित्र के राम’ का लोकार्पण

हिन्दी दिवस पर श्रीराम सिंह द्वारा लिखित पुस्तक ‘विश्वामित्र के राम’ का लोकार्पण गौरी शंकर राय कन्या महाविद्यालय करनई मे हुआ. इस अवसर पर गोष्ठी का भी आयोजन हुआ. गोष्ठी का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया.

सुखपुरा के राघवेंद्र को विश्वकर्मा पुरस्कार

फरीदाबाद की पावर टेक कम्पनी के सेफ्टी अधिकारी राघवेन्द्र नारायण सिंह को बीते 16 अक्टूबर को दिल्ली में श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने विश्वकर्मा पुरस्कार व नेशनल सेफ्टी एवार्ड से सम्मानित किया. मालूम हो कि श्री सिंह बलिया के सुखपुरा के मूल निवासी हैं.

एक्सिस बैंक ग्राहक सेवा केन्द्र बैरिया का उद्घाटन

बैरिया बाजार में जल निगम केन्द्र के सामने शुक्रवार को एक्सिस बैंक के ग्राहक सेवा केन्द्र का फीता काट कर उद्घाटन उप जिलाधिकारी बैरिया अरविन्द कुमार ने किया. इस अवसर पर उपस्थित बलिया शाखा के प्रबन्धक प्रभात कुमार ने बताया की इस ग्राहक सेवा केन्द्र से आधार कार्ड से लिंक्ड उपभोक्ता 26 बैंकों के खाते में धन की जमा निकासी कर सकेंगे.

डीएम ने निर्माणाधीन निर्वाचन कार्यालय का जायजा लिया

जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने बन रहे जिला निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण किया. आगामी विधानसभा चुनाव में ईवीएम सम्बन्धी कार्य यहीं से सम्पन्न होने है, लिहाजा अभी भी जो कार्य अधूरे पड़े हैं, उसे पूरा करा लिया जाए.

ताकि समय पर मिले खाद्यान्न, चीनी और मिट्टी तेल

जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में निर्धारित रोस्टर के अनुसार खाद्यान्न/चीनी व मिट्टी के तेल का उठान एवं वितरण को पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के लिए समेकित रूप से ड्यूटी/रोस्ट

सिकंदरपुर में दूसरे दिन भी चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

सिकंदरपुर पुलिस ने दूसरे दिन गुरुवार की दोपहर बस स्टेशन चौराहे से लेकर चौक तक पटरियों पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया. चेतावनी दी कि यदि दोबारा किसी ने अतिक्रमण किया तो उसके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वहीं प्राइवेट वाहन चालकों को भी सचेत किया कि सड़क पर वाहन कदापि न खड़ा करें

बाछापार गांव के 300 पात्र राशन कार्ड से वंचित

बाछापार गांव के नागरिकों के एक प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को ज्ञानप्रकाश राय के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी से भेंट कर राशन कार्ड बनाने में अनियमितता के बारे में उन्हें ज्ञापन सौंपा.

छतौनी के ग्रामीणों का कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन

छतौनी गांव के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को उप जिलाधिकारी आवास के सामने कोटेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया.

मखदूम साहब के सालाना उर्स पर उमड़े जायरीन

काजीपुर के जाहिदीपुर के मखदूम साहब के सालाना उर्स के मौके पर बुधवार को हजारों जायरीनों ने उनके मजार शरीफ पर चादरपोशी किया एवं फातिहा पढ़ा.

चकहबसापुर के ग्रामीणों ने की फरियाद

इब्राहिमपट्टी विकास खंड सीयर के ग्राम सभा चकहबसापुर गांव के ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ खाद्यान्न वितरण में अनियमितता व मूल्य से अधिक दाम पर राशन देने की शिकायत जिलाधिकारी सहित विभागीय अधिकारियों से की है.

ब्लाक कोटेदारों की सुखपुरा में बैठक

ब्लॉक कोटेदार संघ की बैठक मार्केटिंग गोदाम पर मंगलवार को हुई. जिसमें प्रदेश कोटेदार संघ के आह्वान पर 16 सितंबर को लखनऊ पहुंचने की तैयारी पर चर्चा की गई.

हिंदी दिवस के रूप में मना विजया बैंक का स्थापना दिवस

बुधवार को हनुमानगंज विकासखंड के गांव देवकली में स्थापित विजया बैंक ने अपने स्थापना दिवस को हिंदी दिवस समारोह के रूप में मनाया.

जांच कराने के आश्वासन पर छठे दिन धरना स्थगित

बैरिया तहसील परिसर में पिछले छह दिनों से धरना पर बैठे इब्राहिमाबाद गांव के युवा बुधवार को आखिरकार धरना खत्म कर दिए. उन्हें उपजिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि जांच करवा कर धमकी के मामले में रिपोर्ट दर्ज करवाई जाएगी. साथ ही खनन मामले में आरोपी पर 97 हजार नौ सौ रुपये का जुर्माना लगाया गया.

जाम से निजात दिलाने को सिकंदरपुर में भी चला अभियान

जाम के झाम से जूझ रहे नगर को राहत दिलाने की दिशा में एसपी प्रभाकर चौधरी ने न सिर्फ कदम बढ़ाया, बल्कि नगर क्षेत्र में बस स्टेशन चौराहे से लेकर के जलपा स्थान तक जाम लगने के कारण बने पटरी के दुकानदारों को वहां से हटने का सख्त आदेश दिया.

पत्रकार समाज के आंख और कान होते हैं : डीएम

जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने कहा कि शासन की नीतियों, योजनाओं एवं उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है. बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में वे पत्रकारों से रू-ब-रू थे.

एक दूसरे से गले मिल सामाजिक सौहार्द पेश किया

ईद उल अजहा (बकरीद) त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लाष के साथ मनाया गया. हिन्दू मुस्लिमो ने एक दूसरे से गले मिलकर सामाजिक सौहार्द पेश किया.