चांद दीयर व बैरिया जैसे चौकी-थानों में सीसी टीवी कैमरा लगेगा – एसपी बलिया

तहसील परिसर में नवनिर्मित क्षेत्राधिकारी कार्यालय व आवास का लोकार्पण पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह के हाथों क्षेत्र के विद्वान पंडित बद्रीनाथ पाठक व ब्रजेश नरायण मिश्र के मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न हुआ.

राजनीति न दिखावा, बस सेवा, हर बुधवार युवा करते हैं स्वच्छता के लिए योगदान

द्वाबा (अब बैरिया विधान सभा) के युवाओं द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान की कड़ी में इस बुधवार को मांझी जयप्रभा पुल के नीचे घाघरा नदी के किनारे साफ सफाई किया गया.

प्रधान व बीडीसी के रिक्त पदों पर चुनाव की अधिसूचना जारी

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत सदस्य व प्रधान के रिक्त स्थानों पर चुनाव के लिए समय सारणी जारी कर दी है. जिसके अनुसार नाम निर्देशन पत्रों को जमा करने अंतिम तिथि व समय 20 जून को पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक है.

जय महावीर उद्घोष संग राम अखाड़ा का निकला जुलूस

ऐतिहासिक महावीर झण्डोत्सव के तहत मंगलवार की रात नगर में राम अखाड़ा के पहली का जुलूस निकाला गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया.

15 लाख की लागत से कर्ण छपरा में बनेगा सामुदायिक केन्द्र

बैरिया (बलिया)। कर्ण छपरा में 15 लाख की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण कराने की घोषणा संसद भरत सिंह करते हुए गांव की बिजली, सड़क व पेयजल की स्थिति सुधारने की बात कही. …

डोमनपुरा में सिलेंडर विस्फोट, अग्नि का तांडव

मोहल्ला डोमनपुरा में मंगलवार को दोपहर में पाइप के लीकेज के कारण सिलेंडर फटने से मकान के अंदर आग पकड़ लिया, जिससे हजारों रुपये मालियत के घरेलु सामान जल कर नष्ट हो गए.

तैर कर घाघरा पार करने के चक्कर में गवां दी जान

डूहा गांव निवासी सुदीन राजभर (35) की मंगलवार को घाघरा नदी में डूबकर मौत हो गई. दियारा से इस पार आने के लिए नाव आने में विलंब होने पर वह तैर कर नदी पार करना चाहता था.

आठ साल की मासूम संग दुष्कर्म, आरोपी रिश्ते में भाई

रेवती थाना क्षेत्र के गांव में 8 वर्षीय बालिका के साथ रिश्ते में भाई द्वारा दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने बालिका की मां की तहरीर पर  धारा 376 आईपीसी  एवं 3/4  पास्को एक्ट के तहत  मुकदमा दर्ज कर लिया है

किसान मेला में किसानों को दी गयी लाभप्रद जानकारी

कृषि सूचना तंत्र एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत विकास खंड मुरलीछपरा के ग्राम पंचायत वाजिदपुर में सोमवार को विकास खंड स्तरीय भव्य किसान मेले का आयोजन किया गया.

जीएसटी जागरूकता अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित

जुलाई से प्रस्तावित जीएसटी के दृष्टिगत वाणिज्य कर विभाग द्वारा जीएसटी जागरूकता अभियान के क्रम में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम की अध्यक्षता में एक कार्यशाला का आयोजन हुआ.

माधोपुर पीएचसी उपकेंद्र – तीन साल से ताले नहीं खुले, मगर यहां फाइलों में बच्चे अमूमन रोज पैदा होते हैं

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सरायभारती द्वारा संचालित माधोपुर उपकेन्द्र शासन प्रशासन की बेरुखी से अपनी बदहाली पर आसू बहाने को विवश है.

रेलिंग तोड़ती जीप बोलेरो से जा भिड़ी, दो की मौत

रसड़ा – लठ्ठुडीह मार्ग स्थित प्रधानपुर पुलिया की रेलिंग तोड़ती तेज रफ़्तार जीप साइकिल सवार दम्पति को रौंदते  हुए बोलेरो से जा भिड़ी.

शोषितों पीड़ितों की बुलंद आवाज थे गौरीशंकर राय – शाही

सुखपुरा (बलिया)। समाजवादी चिंतक पूर्व सांसद गौरी शंकर राय आजीवन समाज के शोषित पीड़ितों के हक के लिए संघर्ष कर उन्हें न्याय दिलाने का भरपूर प्रयास करते रहे. उनके आदर्शों व नीतियों पर चलकर …

उधर कोहरत के भात की तैयारी थी, इधर घाघरा में डूबे दामाद की लाश निकाली जा रही थी

सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के डूंहा गांव में शनिवार को घाघरा नदी में स्नान करते समय दिवाकर प्रजापति (30) की डूबने से  मौत हो गई.

बलिया/बनारस LIVE न्यूज अपडेट – आज की खबरें अभी पढ़ें, सिर्फ 1 मिनट में

बलिया LIVE पर आपको मिलती हैं – आज की खबरें अभी पढ़ने के लिए. जरूरी नहीं कि ये खबरें आपको किसी टीवी चैनल पर देखने या अगले दिन अखबार में भी पढ़ने को मिलें, इसलिए अगर आप छोटी से छोटी खबर भी मिस नहीं करना चाहते हों तो इस साइट पर बार बार विजिट करें

रेल इंजन से टकराई कमांडर जीप, उड़े परखच्चे 

सुरेमनपुर-बकुल्हा रेलवे स्टेशन के बीच विशुनपुरा गांव की तरफ से आ रही कमाण्डर जीप यूपी 53 जी 5681 अभी बैजनाथपुर मानव रहित क्रॉसिंग पर पहुंची ही थी कि छपरा की तरफ से आ रही लाइट इंजन से टकरा गयी.

बेटे को लेकर दवा लेने गया था, ट्रेन के आगे कूद कर दे दी जान

रसड़ा शाहगंज रेल प्रखण्ड पर अमहर गांव के समीप डाउन साबरमती ट्रेन के सामने कूद कर एक युवक ने  जान दे दी. आस पास के लोगों ने युवक की पहचान नागपुर निवासी के रूप में किया.

गंगोत्री देवी के छात्र छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम

हाई स्कूल व इण्टर बोर्ड की परीक्षाओं में स्थानीय गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा है. जहां 2017 की परीक्षाओं में बैठने वाले शत-प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने 85% से अधिक अंक प्राप्त किया है,

दोकटी के उपनिरीक्षक के खिलाफ बैरिया तहसील पर जमकर नारेबाजी

दोकटी थाने पर तैनात उप निरीक्षक वीरेन्द्र यादव की मनमानी व उत्पीड़न के खिलाफ शुक्रवार को सपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव व पूर्व जिला पचांयत सदस्य राधेश्याम यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकत्ताओ ने काली पट्टी बांध कर बैरिया तहसील पर जम कर नारेबाजी की.

मंदसौर से उठा धुआं पहुंचा बैरिया, छात्रों ने फूंका मप्र के सीएम का पुतला

श्री सुदृष्टि बाबा स्नाकोत्तर महाविद्यालय सुदिष्ट पुरी के छात्र नेताओं ने मध्य प्रदेश के मंदसौर में किसानों पर हुई गोली काण्ड के विरोध में शुक्रवार को बैरिया तिराहे पर वहां के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका.