नहरों में पानी न आने की समस्या, अघोषित बिजली कटौती, बिजली बिल और किसानों की यूरिया की समस्या को लेकर कांग्रेस पार्टी के दर्जनों सदस्यों ने जिला अध्यक्ष उमाशंकर पाठक के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।
सावन के दूसरे सोमवार को बेल्थरा रोड क्षेत्र के शिवालयों में आस्था का महासागर उमड़ पड़ा। सुबह से ही भक्तों का जनसैलाब बाबा भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए उमड़ पड़ा।
इसके पूर्व चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में 2020 से सहायक कुलसचिव के रूप में कार्य कर रहे थे। मेरठ विश्वविद्यालय में ही 2023 में उनको कुल सचिव के रूप में पदोन्नति मिली थी।
गांव के सैकड़ों लोग बेघर हुए और प्रशासन ने उन्हें प्रति परिवार 1.20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी। अधिकांश पीड़ितों ने किसी तरह अपना नया ठिकाना बना लिया, लेकिन छह परिवार अब भी स्थायी आवास से वंचित हैं
बेरुआरबारी के मैरीटार स्थित अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को प्रधानाध्यापक और दो सहायक अध्यापिकाओं के बीच कई दिनों से चला आ रहा तनाव खुलकर सामने आ गया।
विधायक हंसूराम ने विधानसभा क्षेत्र बेल्थरा रोड के अंतर्गत अवायां स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने उपकेंद्र की लॉग बुक और लोड पैनल की समीक्षा की तथा पावर ट्रांसफार्मर पर पड़ रहे लोड की जानकारी प्राप्त की।
विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों का निपटारा करने के लिए विद्युत विभाग द्वारा संचालित तीन दिवसीय मेगा कैम्प के प्रथम दिन विद्युत वितरण खंड तृतीय के कार्यालय में उपभोक्ताओं की भारी भीड़ लगी रही।
सुखपुरा कस्बा स्थित विद्युत उपकेंद्र के पास असम राइफल्स में तैनात असगर अली के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए नगदी समेत लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया