बिहार ले जाने को रखी 230 पेटी शराब की बड़ी खेफ बांसडीह से बरामद

बांसडीह एसडीएम सीमा पांडेय और सीओ प्रीति त्रिपाठी प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मिश्र प्राप्त सूचना के आधार पर सुल्तानपुर स्थित देशी शराब की दुकान पर अचानक सोमवार को जा धमकी. फिर अधिकारी द्वारा इसकी सूचना जिलाधिकारी इंद्र बिक्रम सिंह और पुलिस अधीक्षक राजकरण नैयर को दी गई. उसके बाद आबकारी निरीक्षक अशोक कुमार को भी मौके पर बुलवाया गया. जहां बिहार ले जाने के लिए कुल 230 पेटी अवैध रूप से कई दुकानों से शराब मंगा कर रखा गया था. जिसमे 44 पेटी गोठाई से,56 पेटी नावानगर ,53 पेटी डुमरिया से शराब बंटी बबली एवम पावर हाउस ब्रांड की शराब थी.

अधिकारियों ने चौपाल लगाकर विधानसभा चुनाव निष्पक्ष संपन्न कराने की अपील की

एसडीएम अभय सिंह ने कहा कि किसी के बहकावे व प्रलोभन में न आवें. विधानसभा चुनाव सकुशल व शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के प्रति प्रशासन पूरी तरह से कटिबद्ध है.

एटीएस और बलिया पुलिस की संयुक्त टीम ने पांच असलहा तस्करों को किया गिरफ्तार

एटीएस को मिली जानकारी के अनुसार जैसे ही सेतु के बिहार तरफ की ओर से आने वाले मार्ग के द्वारा काले रंग की स्कार्पियो गाड़ी नंबर यूपी 60/ए ई9495 आती दिखाई दी वैसे ही पुलिस रुकने का इशारा कर उस पर धावा बोल दी. उसमें बैठे हुए पांच, एक ड्राइवर एवं चार यात्री कुछ समझ पाते तब तक पुलिस सभी को कब्जे में ले ली. काफी छानबीन के बाद भी पता नहीं चल पाया। वाहन में बैठे यात्रियों से हथियार का पता नहीं चल पा रहा था. पुलिस कड़ाई से पूछताछ की तो जानकारी हुई कि स्कॉर्पियो के पिछले सीट में सारे हथियार है जिसमें 5 पिस्टल, 10 मैगजीन भरे पड़े हैं. हथियार मिल जाने के बाद एटीएस एवं पुलिस की टीम थाने पर लेकर आई तब उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई. क्षेत्राधिकारी सदर स्थानीय थाने पर पहुंच गए.

एनसीसी 90 यूपी बटालियन के कैडेट प्रशिक्षण शिविर का भव्य आयोजन

कैंप के दौरान एनसीसी कैंडिडेट ने ड्रिल, वेयन ट्रेनिंग, एफसी तथा बी सी फायरिंग कराई गयी, 27 से 31 तक बी सर्टिफिकेट कैंडिडेट की ट्रेनिंग हुई तथा सी सर्टिफिकेट कैंडिडेट की 27 से 2 तारीख तक ट्रेनिंग होगी. 90 यूपी बटालियन के उप सेकेंड कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन कर्नल मनोज कुमार द्वारा एनसीसी कैंडिडेट्स को ट्रेनिंग दी गई

सांकेतिक चित्र

नवविवाहिता की सन्दिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

रामपुर महावल निवासी भीम राय की शादी पांच दिन पहले ही 25 जनवरी को 22 वर्षीय पम्मी के साथ हुई थी. परिजनों के अनुसार मायका से विदा होकर ससुराल पहुंची पम्मी की तबियत रविवार की रात अचानक बिगड़ गई. उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां के डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मरा हुआ घोषित कर दिया.

जिला सूचना कार्यालय के कार्मिक रामाश्रय चौहान हुए सेवानिवृत्त

कार्यालय के एक बेहतर कर्मचारी के रूप में उन्होंने अपना काम बखूबी निभाया है, क्योकि उनका व्यक्तित्व ही कुछ ऐसा था. चाहे कोई भी परिस्थिति हो या कितनी भी बड़ी समस्या हो, हमने कभी उनको तनाव में नहीं देखा. यही तो एक सफल इंसान की निशानी है. हर परिस्थिति में बिना तनाव के कैसे काम करना है, यह हमने आपसे सीखा है.

पैतृक गांव नगवा में मनाई गई प्रथम शहीद मंगल पांडे की 191 वीं जयंती

संगोष्ठी का आयोजन मंगल पांडे विचार मंच एवं शहीद मंगल पांडेय स्मारक सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया.

news update ballia live headlines

किराना दुकानदार पर मुकदमा दर्ज

हल्दी,बलिया. थाना क्षेत्र के मुढ़ाडीह गांव स्थित किराना दुकानदार के यहां से शुक्रवार की शाम पकड़ी गई 54बोरी सरकारी खाद्यान्न के मामले में रविवार को जिलाधिकारी के आदेश पर बेलहरी के सप्लाई इंस्पेक्टर ने …

लोगों के दिलों में आज भी राज करते हैं बापू: प्रो. निर्मला एस. मौर्य

देश के स्वतंत्रता में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा. बापू ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.  उनसे शांति से संघर्ष की सीख मिलती है.
प्रो. मौर्य महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को बोल रहीं थीं.  उन्होंने कहा कि बापू का मानना था कि शस्त्र इंसान को तो मार सकता है, लेकिन इंसान के विचारों और अच्छे कार्यों को कभी नहीं मार सकता है

माध्यमिक विद्यालय प्रबंधक सभा के बलिया इकाई का वार्षिक सम्मेलन सम्पन्न

प्रबंधक सभा बलिया इकाई के पुनर्गठन में संरक्षक मंडल में श्री संजय कुमार सिंह मुन्ना जी पूर्व चेयरमैन नगर पंचायत बाँसडीह,राजधारी सिंह,चंद्रशेखर उपाध्याय, कमलेश सिंह,रविशंकर सिंह,अवध विहारी,अशोक कुमार पाठक, कन्हैया सिंह को शामिल किया गया.

सांकेतिक चित्र

तेज रफ्तार मिट्टी से लदी ट्रैक्टर ने साइकिल सवार को टक्कर मारी, युवक की मौत

सूचना पर पहुची पुलिस ने ट्रेक्टर को कब्जे में लेकर शव को पोस्मार्टम के लिये भेज दिया. मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया. कोतवाली क्षेत्र के डेहरी गांव निवासी 40 वर्षीय हरिंद्र कन्नौजिया पुत्र मोतीचंद साइकिल से चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के टीकादेवरी नगपुरा गांव में किसी मित्र के यहां निमंत्रण पर जाने के लिए घर से निकले थे. वे गांव से जैसे ही मुख्य सड़क पर पहुंचे तभी कोटवारी की तरफ से मिट्टी लादकर तेज रफ्तार में आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने साइकिल सवार हरिंद्र को जोरदार टक्कर मारते हुये अनियंत्रित होकर पलट गयी. टक्कर की आवाज सुन आस पास के लोग घायल को सीएचसी लाये जहां पर डाक्टरों ने हरिंद्र को मृत घोषित कर दिया.

मुन्ना गुप्ता की हत्यारों को पुलिस ने जेल भेजा

पुलिस के अनुसार पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया है कि मृतक मुन्ना गुप्ता से पुरानी रंजिश थी जिसके कारण उसे मारने की योजना बनाई गई. वह 24 जनवरी 2022 को 8:25 बजे रात में बड़ागांव बस स्टैंड पर उतरा जहां शिव कुमार राजभर व अमित कुमार गुप्ता पहले से मौजूद थे.

डीएम और एसपी ने चौपाल लगाकर मतदान करने के लिए की अपील

जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि आगामी 3 मार्च को होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी लोग निर्भीक होकर अपना मतदान करें. मतदान के समय कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करते हुए सभी लोग लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपना-अपना मत डालें.

क्रास कन्ट्री रेस में बृजेश व संध्या विजेता

बालक वर्ग की 5 किलोमीटर व बालिका वर्ग की 2.5 किलोमीटर की दौड़ जिला कारागार, एन सी सी तिराहा होकर तिखमपुर रोड पर आयोजित की गयी. बालक वर्ग में बृजेश कुमार साहनी प्रथम, अमरजीत निषाद द्वितीय, शैलेष कुमार तृतीय, अरुण कुमार चतुर्थ, सोनू पासवान पंचम और अनूप कुमार यादव छठें स्थान पर रहे. बालिका वर्ग में संध्या यादव प्रथम, निक्की यादव द्वितीय, नेहा यादव तृतीय, स्नेहा यादव चतुर्थ, सोनी ठाकुर पंचम व राजश्री छठवें स्थान पर रही.

पिकअप से लगभग 24 लाख की अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार दो फरार

मुखबीर से सूचना मिली कि एक पिकअप पर अवैध शराब लादकर सहतवार की तरफ से रेवती की ओर ले जाई जा रही है. सूचना के बाद पुलिस टीम गायघाट स्थित मां पचरूखा मन्दिर के समीप घेराबंदी कर दिया. पुलिस टीम द्वारा पीकप को रोके जाने के बाद पीक अप पर सवार दो लोग अन्धेरे का फायदा उठाते हुए भाग गये. पुलिस टीम ने तिवारी टोला थाना रिविलगंज जिला सारण(छपरा) बिहार निवासी अमित प्रसाद तिवारी को एक तमंचा वह एक अदद जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया.

सपा कार्यालय पर जनेश्वर मिश्र को पुण्यतिथि पर किया गया याद

वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय जनेश्वर मिश्रा समाजवादी विचारधारा के वाहक एवं स्पष्ट वक्ता के लिए युगों युगों तक याद किए जाएंगे. समाजवादी पार्टी को ऊंचाइयों तक पहुंचाने में छोटे लोहिया का योगदान अद्वितीय रहा है.

news update ballia live headlines

यूपी में स्कूलों की छुट्टी 30 तक बढ़ी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 3,37,704 नये मामले सामने आये, जो कल दर्ज किये गये मामलों की संख्या से 9,550 कम है. इस दौरान बीते 24 घंटे में 4800 कोरोना मरीजों की मौत हो गई.

जिला पूर्ति अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, 110 बोरी गेंहू और 96 बोरी चावल बरामद

जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पाण्डेय ने बताया की कोटेदार द्वारा कार्डधारकों को अंगूठा लगवाकर रिफाइन ,चना, नमक बांट दिया गया है लेकिन खाद्दान्न नहीं दिया गया. कोटेदार को बुलाने पर सामने नहीं आया.

Bansdih police arrested 9 warrantees

वैक्सीनेशन टीम के सदस्य पर हमला करने वाले व्यक्ति को रेवती पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन टीम के सदस्य पर हमला करने वाले लमुहीं निवासी विपिन यादव को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं के तहत चालान भेज दिया गया है. कहा कि जनरक्षा के लिए वैक्सीनेशन टीमें लगी हुई है. ऐसे लोगों से दुर्व्यवहार तथा मारपीट पर कठोर कार्यावाही सुनिश्चित होगी.