दोहरीकृत और विद्युत कृत लाइन पर न जाने का अनुरोध

ज्ञातव्य हो कि पहली बार नए ट्रैक पर ट्रेन चलेगी और नए ओवरहेड ट्रैक्शन पर हाई टेंशन विद्युत धारा प्रवाहित होगी.
आम क्षेत्रीय जनता को चेतावनी दी जाती है कि वे रेलवे ट्रैक एवं ट्रैक्शन से सुरक्षित दूरी बनाकर रखें.
जनता से अनुरोध है कि इस दौरान इस दोहरीकृत सह विद्युतीकृत रेल पथ पर न जाएं और ना ही अपने बच्चों अथवा अपने पशुओं को ट्रैक पर जाने दें

रेवती: प्रभारी निरीक्षक का स्थानांतरण होने पर विदाई का हुआ आयोजन

तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह ने कहा कि आप लोगों द्वारा जो स्नेह तथा सहयोग हमें दिया गया, वह आजीवन याद रहेगा. आप सभी के बीच कब नौ महीने से अधिक का समय बीत गया,पता ही नहीं चला.

मनियर: अवैध रूप से संचालित हॉस्पिटल को किया सील

अधिकारियों के छापे की सूचना पाकर हॉस्पिटल संचालक फरार हो गया. इस संदर्भ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ शैलेंद्र सिंह रावत से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उक्त हास्पिटल अवैध रूप से संचालित था. हॉस्पिटल में एनस्थिशिया (सुन करने वाला) इंजेक्शन मिला है तथा हॉस्पिटल में गंदगी व्याप्त है.

बिजली विभाग ने 289 अवैध कनेक्शन के केबल काटे

बिजली विभाग के एसडीओ शुभम् ने बताया कि नरहीं गांव के चेकिंग अभियान में कटिया फंसा कर बिजली के का दुरूपयोग करने वाले 289 लोगों का केबिल काटा गया है जबकि 72 बड़े बकाएदारों को कनेक्शन काटा गया है. बकाये का भुगतान करने को कहा गया है. आगे भी चेकिंग अभियान जारी रहेगा.

गोपालनगर टाड़ी गांव में सरयू नदी से कटान की गति तेज होने से तटवर्ती लोगों में भय का माहौल

उत्तरी दियरांचल के गोपालनगर टाड़ी गांव में सरयू नदी ने कटान की गति काफी तीब्र होने से तटवर्ती लोगों मे भय का माहौल बना हुआ है. नदी के तेज प्रवाह में कटान रोधी कार्य भी काफी प्रभावित हो रहा है. सूचना पर उप जिला मजिस्ट्रेट आत्रेय मिश्र उत्तरी दियरांचल के गोपाल नगर टाडी पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. घाघरा के कटान के गति को देखते हुये श्री मिश्र ने वहां के बाशिंदे को अविलंब उस कटान स्थल को छोड़ने व कहि और अपना आशियाना बनाने की सलाह दी.

बलिया- गड़वार मुख्य मार्ग पर मिड्ढा गांव के समीप 11000 वोल्टेज के चपेट में आया कंटेनर, ड्राइवर की ऑन स्पॉट मौत

मंगलवार की सुबह पेट्रोल पंप से कंटेनर लेकर बलिया की तरफ जा रहे थे. अभी मिड्ढा गांव के समीप वाहन पहुंचा था कि मार्ग के किनारे से गुजर रहे ग्यारह हजार वोल्ट की तार से वाहन सट गया. तार में विद्युत प्रवाहित हो रही थी।जिससे पूरे कंटेनर में करेंट आ गया. मौके पर ही करेंट की चपेट में आने से विनय की मौत हो गई.

चलो गांव की ओर योजना के अंतर्गत दी गई विभिन्न जानकारी

स्थानीय विकासखंड रेवती के ग्राम सभा सिंगही अंतर्गत शुक्रवार की देर सायं भारतीय स्टेट बैंक शाखा सहतवार द्वारा आयोजित रात्रि शिविर (चलो गांव की ओर) में स्थानीय नागरिकों को क्षेत्रीय प्रबंधक रंजीत कुमार ने शासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाएं किसान क्रेडिट कार्ड, पशुपालन ऋण, गोल्ड लोन ,स्वयं सहायता समूह इत्यादि योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया

रसड़ा: नर्सिंग होम पर उपजिलाधिकारी ने स्वास्थ विभाग की टीम के साथ की छापामारी, मचा हड़कंप

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर महिला मरीजों से रुपया लेकर इलाज कराने और बाहर ले जाकर इलाज कराने का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. एक आशा बहु द्वारा कमीशन के चक्कर में बाहर ले जाकर इलाज कराए जाने की शिकायत पर बुधवार को उपजिलाधिकारी सर्वेश यादव द्वारा अभी जांच चल ही रही थी की शनिवार की सुबह इलाज के लिए आई कोटवारी निवासी ममिता राजभर पत्नी राकेश कुमार से दो हजार रुपया लिए जाने पर मामला तुल पकड़ लिया.

रेवती: द्रौपदी मुर्मू के देश की राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर दबगर मुहल्ले में खुशी की लहर, बांटी मिठाई

रेवती नगर के भाजपा नेता मुकेश पाण्डेय व मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने नगर के दबगर मुहल्ले में अनुसूचित जनजातियों के बीच मिठाईयां बांटी गई.

आकाशीय बिजली गिरने से गोपालनगर में एक व्यक्ति और शिवाल मठिया में गाय की मौत

रेवती, बलिया. रेवती थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालनगर में गुरूवार के दिन आकाशीय बिजली गिरने से एक तरफ जहां 38 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी. वहीं दूसरी तरफ शिवाल मठिया में एक गाय की …

मनियर : उमस भरी गर्मी में बिजली की आंख मिचौली से लोग परेशान

धान की रोपाई करना किसानों के लिए मुश्किल है क्योंकि डीजल की बढ़ती कीमतों से खेती करना घाटे का सौदा बनता जा रहा है. किसान करें तो क्या करें?उन्हें कोई उपाय नहीं सूझ रहा है. 24 घंटे में बिजली रुक रुक कर के आ रही है.

एसएचओ मनियर के नेतृत्व में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

प्रभारी निरीक्षक मनियर कमलेश कुमार पटेल अक्सर चट्टी चौराहों पर पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहते हुए संदिग्ध लोगों पर नजर बनाए हुए हैं तथा चट्टी चौराहों पर फ्लैग मार्च करते रहते हैं ताकि क्षेत्र में शांति का माहौल कायम हो. उनके साथ उपनिरीक्षक पंकज कुमार सिंह तथा मनियर थाने के कांस्टेबल गण उपस्थित थे

सांकेतिक चित्र

करंट लगने से टेंट व्यवसायी की मौत

स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुर दियर नई बस्ती बयासी निवासी जाकिर हुसैन उर्फ टेगरी उम्र 45 वर्ष पुत्र बिस्मिल्लाह हुसैन अपने घर पर बिजली से संबंधित कुछ कार्य कर रहे थे तभी अचानक बिजली के चपेट में आ गए.

नहरों में पानी छोड़ने को लेकर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को सौंपा पत्रक

कांग्रेस पार्टी के फेफना विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी जैनेन्द्र कुमार पांडेय मिंटू के नेतृत्व में सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को एक पत्रक सौंपा, जिसमें नहरों में पानी के अभाव की वजह से किसानों को धान की फसलों को भारी नुक़सान होने की सम्भावना व्यक्त की.

पति की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी

पति की मौत का सदमा पत्नी बर्दाश्त नहीं कर सकी और 8 घंटे बाद उसने भी दम तोड़ दिया. घटना मनियर थाना क्षेत्र के कस्बे के उत्तर टोला का है. दोनों की अर्थी एक साथ सजाई गई और चिता को आग दे दिया. पति पत्नी की मौत की खबर मिलते ही मनियर कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई. सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा.

news update ballia live headlines

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान 20 से 25 तक

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम 20 जुलाई से 25 जुलाई तक स्थानीय विकासखंड के समस्त गांवों में आंगनबाड़ी, आशा बहू, तथा प्राथमिक विद्यालयों में संचालित होगा. उक्त आशय की जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुबहर के अधीक्षक शैलेश कुमार ने दी है.

मुकदमे में वांछित अभियुक्तों को भेजा जेल

मनियर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बहदूरा निवासी हरिओम पुत्र राजा राम व राजाराम पुत्र बलिराम को बहदूरा चट्टी से गिरफ्तार कर सम्बन्धित धारा में देवरिया जनपद न्यायालय भेज दिया.

टेंपो पलटने से एक यात्री की मौत, सात घायल

सोमवार को दिन में 12 बजे के करीब सहतवार बिसौली मार्ग पर टेंपो पलटने से 8 लोग घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए रेवती हॉस्पिटल ले जाया गया जिसमें 5 की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने बलिया के लिए रेफर कर दिया.

गैस सिलेंडर से लगी आग, 12 लोग बेघर

स्थानीय थाना क्षेत्र के हल्दी भदवरिया टोला के हरिजन बस्ती में शुक्रवार की शाम खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से लगी आग में 12 लोगो के आशियाने सहित उसमे रखा सभी सामान जल कर राख हो गया. सूचना पर पहुची स्थानीय पुलिस,फायर ब्रिगेड की टीम व ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया.

news update ballia live headlines

रसड़ा: दो पक्षों में जमकर मारपीट,13 लोग गंभीर रूप से घायल

कोतवाली क्षेत्र के छितौनी गांव में गुरुवार की देर सांय गिट्टी पर धान की भूसी गिरने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट में 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. भीी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज कराया गया. दोनोंनोंं पक्षों की तहरीर पर पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया.