bansdih thana

बांसडीह में किन्नर के साथ मारपीट, मामले में 3 युवकों के खिलाफ केस दर्ज

बांसडीह सहतवार मार्ग पर स्थित यूपी 60 रेस्टोरेंट के पास एक किन्नर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. मारपीट का आरोप कुछ युवकों पर है।

बांसडीह कांग्रेस

कांग्रेस बलिया अध्यक्ष ने दी नसीहत..बांसडीह के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर करें यह काम

मुख्य अतिथि कांग्रेस बलिया अध्यक्ष उमाशंकर पाठक रहे। जिलाध्यक्ष  ने कहा कि आज सत्ता पक्ष द्वारा जिस तरह से जनता को बरगलाया जा रहा है उससे जनता को सावधान करने की जरूरत सभी कांग्रेस जनों को है।

गायत्री महायज्ञ बेल्थरारोड

बेल्थरारोड के तिरनई मौलाराय में 5 से 9 जून तक नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ होगा, भूमि पूजन हुआ

शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में आगामी 5 जून से 9 जून तक तिरनई मौलाराय गांव में होने वाले राष्ट्र जागरण अभियान नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए रविवार को भूमि पूजन एवं ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

रामगोविंद चौधरी जन चौपाल

रामगोविंद चौधरी बोले..इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही 30 लाख नौकरी देंगे

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारक रामगोविंद चौधरी जनसंपर्क के लिए गांव-गांव का दौरा कर रहे हैं। बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के आदर,बिधाभवन नरायनपुर, असेगी, बभनवली में उन्होंने जन चौपाल में हिस्सा लिया।

Bariya Accident

बैरिया में एडमिशन फॉर्म भरने आए छात्रों को बेलगाम डंपर ने कुचला, हालत गंभीर

राष्ट्रीय राज्यमार्ग संख्या 31 पर रविवार सुबह 11 बजे के करीब तेज रफ्तार डम्फर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार दोनो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए

ubhao thana

बेल्थरारोड दो दिन से लापता 16 वर्षीय किशोरी का शव नदी से मिला, मौत की वजह पर सस्पेंस

उभांव थाना क्षेत्र में मठिया के समीप सरयू नदी में एक किशोरी का शव उतराया मिलने के बाद सनसनी फैल गई। युवती बीते गुरुवार को अपने परिवार के साथ मंदिर में पूजा करने गई थी।

Minister A k Sharma

बांसडीह में बोले मंत्री एके शर्मा- बलिया के भाजपा मंडल अध्यक्ष के सामने भी नहीं टिक पाएंगे राहुल गांधी

लोकसभा क्षेत्र सलेमपुर के तहत बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के ओम मैरेज हाल शिवरामपुर बांसडीह में शनिवार को भाजपा का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के नगर विकास व ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा रहे।

Ramgovind Chaudhari

रामगोविंद चौधरी का बड़ा बयान..देश में नफरत और अलगाव की खेती हो रही

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोविंद चौधरी शनिवार को सत्तारूढ़ भाजपा पर जम कर बरसे। शनिवार को बैरिया समाजवादी पार्टी कार्यालय में सपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज देश के संविधान पर संकट के बादल मंडरा रहा है।

Bansdih Train

बांसडीह रोड स्टेशन पर ट्रेन के इंजन के ऊपर मौत, ट्रेन की छत पर भाग रहा था युवक

बलिया रेल खंड पर बांसडीह रोड रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के इंजन पर भाग रहे एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। बताया गया कि यह युवक ट्रेन डाउन लखनऊ-छपरा उत्सर्ग एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी की छत पर बैठा हुआ था।

CHC Sonbarsa

बैरिया के इस गांव में ससुर ने पुत्रवधू को चाकू मारकर किया घायल, हालत गंभीर

शनिवार को ससुर के हमले से घायल पुत्रवधू को गंभीरावस्था में पड़ोसियों ने अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक चिकित्सा के बाद चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

Sahatwar Fire

सहतवार में दो घरों में लगी आग से लाखों का सामान जलकर खाक हुआ

सहतवार क्षेत्र के आसमान ठोठा में शनिवार की सुबह बिजली के शॉर्ट सर्किट से अचानक लगी आग से घर में रखे गहने, सोफा, रेफ्रिजरेटर, व अन्य सामान जलकर राख हो गया।

rasra hospital

हैंडपंप में करंट उतरने से महिला की मौत, सबमर्सिबल पंप लगाया था

निर्मला देवी को गिरते देख परिजन उन्हें अचेत हालत में रसड़ा अस्पताल ले आए जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

गड़वार होराइजन स्कूल

इस रविवार को है मदर्स डे, गड़वार के इस विद्यालय में हुआ शानदार आयोजन

रविवार को पूरी दुनिया मदर्स डे सेलिब्रेट करेगी। मदर्स डे की पूर्व संध्या पर द होराइजन विद्यालय त्रिकालपुर गड़वार बलिया में भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।

बांसडीह भैंस चोरी

बांसडीह के इस गांव में भैंस खोल ले गए चोर, पुलिस से लगाई गुहार

कोतवाली क्षेत्र के बभनौली गांव में गुरूवार की रात चोरों ने एक भैस चोरी कर ली। पहले तो पशु पालक हीरालाल गोड़ को लगा कि भैंस शायद खूंटा किसी तरह से छुड़ा कर कहीं चली गई होगी इसीलिए उन्होंने गांव और खेतों में तलाश शुरू की। लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी भैंस नहीं मिली.

सिकंदरपुर चोरी

सिकंदरपुर में चोरों के हौसले बुलंद, तीन दिन में चोरी की तीन वारदात से लोगों की नींद उड़ी

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं ने आमजन को दहशत में डाल दिया है। बीते तीन दिनों के अंदर तीन चोरियां हो चुकी हैं और अपराधी अब तक गिरफ्त से बाहर हैं।

1News_ballia live news shorts

आज की खास – खास ख़बरें / 10 May 2024

ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ ने मनाई परशुराम जयंती, रतसर में भव्य आयोजन, हजारों श्रद्धालु जुटे[पूरी खबर पढ़ें ]

भाजपा से बलिया प्रत्याशी नीरज शेखर ने किया नामांकन, जनसभा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा असली समाजवादी तो चंद्रशेखर थे [ पूरी खबर पढ़ें ]

रसड़ा में यूपी व्यापार कल्याण समिति ने मतदान के लिए दिलाई शपथ, जागरूकता अभियान चलाया [ पूरी खबर पढ़ें ]

नीरज शेखर नॉमिनेशन

भाजपा से बलिया प्रत्याशी नीरज शेखर ने किया नामांकन, जनसभा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा असली समाजवादी तो चंद्रशेखर थे

भाजपा के प्रत्याशी नीरज शेखर ने डीएम कोर्ट जाकर नामांकन पत्र दाखिल किया। बलिया में नीरज शेखर की नामांकन जनसभा भी हुई जिसमें उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी शामिल हुए।

Ballia Parshuram jayanti

ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ ने मनाई परशुराम जयंती, रतसर में भव्य आयोजन, हजारों श्रद्धालु जुटे

ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के प्रदेश महासचिव राजेश कुमार मिश्र ने कहा कि भगवान विष्णु के छठे अवतार श्री परशुराम ने पृथ्वी पर शस्त्र एवं शास्त्र दोनों की महिमा स्थापित किया.

Rasra Vyapari

रसड़ा में यूपी व्यापार कल्याण समिति ने मतदान के लिए दिलाई शपथ, जागरूकता अभियान चलाया

रैली के अंतर्गत विद्यालय के छात्र, छात्राएं, अध्यापक , कर्मचारी एवं अधिकारी नगर भ्रमण किये और 1 जून 2024  को होने वाले लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करने का कार्य किया।

Thieves made away with goods worth thousands of rupees including jewelery worth Rs 15 lakh in Phephna.

फेफना में 15 लाख रुपए के गहना समेत हजारों रुपए के सामान पर चोरो ने किया हाथ साफ

फेफना थाना क्षेत्र के मिड्ढा गांव के विकलांग भवन के पास स्थित एक मकान में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने लाखों रुपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया.